चतरा // सदर पुलिस ने बाबा घाट मैदान स्थित अर्धनिर्मित खंडहर भवन से ब्राउन शुगर तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 32 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ 4 लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों में
- देवरिया गांव निवासी अजीत पांडेय, लौकेश कुमार,
- बिंड मुहल्ला के मो. इरफान और
- पांचवां मुहल्ला निवासी मो. एजाज शामिल हैं।
इनके पास से 12.12 ग्राम कागज सहित ब्राउन शुगर और 2 मोबाइल फोन जब्त किए गए। एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई।
गिरफ्तार चारों में से 3 का आपराधिक इतिहास रहा है। छापेमारी टीम में एसडीपीओ सन्नी वर्धन, सदर थाना प्रभारी अवधेश सिंह, एनडीपीएस थाना प्रभारी शमी अंसारी, पुलिस अवर निरीक्षक कासिम अंसारी, एएसआई जयप्रकाश कुमार सिंह, सफीक अंसारी समेत कई जवान शामिल थे।
