देवघर // देवघर निवासी चमन कुमार ने गोड्डा से भाजपा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे के खिलाफ लोकसभा अध्यक्ष को एक विस्तृत शिकायत भेजकर उनकी संसदीय सदस्यता रद्द करने तथा विभिन्न केंद्रीय जांच एजेंसियों से मामले की जांच कराने की मांग की है।
शिकायत में सांसद, उनकी पत्नी अनामिका गौतम तथा परिवार से जुड़े ट्रस्ट और कंपनियों के संबंध में भ्रष्टाचार, कथित मनी लॉन्ड्रिंग, शेल कंपनियों के माध्यम से निवेश और वित्तीय अनियमितताओं सहित कई आरोप लगाए गए हैं। शिकायतकर्ता ने इन आरोपों की जांच लोकपाल, सीबीआई, ईडी, आयकर विभाग, सीवीसी और अन्य एजेंसियों से कराने का अनुरोध किया है।
शिकायत में यह भी मांग की गई है कि मामले को लोकसभा की नैतिकता समिति और विशेषाधिकार समिति को भेजा जाए तथा जांच रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाए।
शिकायत की प्रतिलिपि प्रधानमंत्री, लोकपाल, सीवीसी, सीबीआई, ईडी, झारखंड के मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, देवघर के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक को भी भेजी गई है।
हालांकि, इस मामले में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। समाचार लिखे जाने तक सांसद डॉ. निशिकांत दुबे की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी। प्रतिक्रिया मिलने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

The payment methods are very convenient and the deposits are processed almost instantly. It makes the whole experience much more enjoyable. Check out hokipaylogin today.
The registration process was a breeze and I was able to start playing in under two minutes. Everything feels very professional here at jilibet88loginregister
The graphics are amazing and the gameplay is lag free. I spend a lot of my free time here and never get bored. Visit bk66gamelogin and see for yourself.
Best place to hang out if you are looking for excitement and big wins. The community here is great too. See you all at mpoboss!