देवघर// झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के जिला अध्यक्ष चंदन वर्मा की अध्यक्षता में देवघर जिला समाहरणालय के समक्ष एक दिवसीय शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।
धरना-प्रदर्शन के माध्यम से झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) एवं झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) में कथित अनियमितताओं, परीक्षा घोटालों एवं भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग को लेकर राज्य सरकार के विरुद्ध जोरदार आवाज़ उठाई गई।

कार्यक्रम के उपरांत माननीय राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री, झारखंड सरकार के नाम जिला प्रशासन के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया।धरना-प्रदर्शन के दौरान निम्नलिखित प्रमुख मांगें रखी गईं—
- 1. JPSC/JSSC द्वारा आयोजित विवादित एवं आरोपित परीक्षाओं को रद्द कर उनकी CBI एवं ED से निष्पक्ष जांच कराई जाए।
- 2. JPSC एवं JSSC में व्यापक सुधार करते हुए अध्यक्ष, सदस्यों एवं दोषी कर्मियों को तत्काल बर्खास्त किया जाए।
- 3. JPSC/JSSC की सभी लंबित परीक्षाओं का शीघ्र नोटिफिकेशन जारी कर निर्धारित वार्षिक कैलेंडर के अनुसार समयबद्ध तरीके से परीक्षाएँ एवं नियुक्तियाँ पूरी की जाएँ।
- 4. प्रतियोगी परीक्षाओं के संचालन हेतु भ्रष्टाचार मुक्त एवं पूर्णतः पारदर्शी एजेंसियों का चयन किया जाए।
- 5. यदि उपर्युक्त मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं होती है तो संबंधित मंत्री नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपना इस्तीफा दें।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष चंदन वर्मा ने कहा कि झारखंड के लाखों युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार को भर्ती प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करते हुए दोषियों पर कठोर कार्रवाई करनी चाहिए तथा लंबित नियुक्तियों को शीघ्र पूरा करना चाहिए।
धरना-प्रदर्शन में आरती चौहान, चांद हसन, इबरार अंसारी, अंग्रेज दास, रोहित राउत, खुशवंत प्रधान, सचिन दास, विजय कुमार पोद्दार, मुकेश यादव, बबलू महतो, मुरारी महतो, रविकांत मोती, गणेश महतो, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता, छात्र-युवा एवं आम नागरिक उपस्थित रहे तथा आंदोलन को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
अंत में प्रतिनिधिमंडल ने जिला प्रशासन के माध्यम से माननीय राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी दी कि यदि युवाओं की जायज़ मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) राज्यव्यापी लोकतांत्रिक आंदोलन को और व्यापक रूप से चलाने के लिए बाध्य होगा।
