साहिबगंज // झारखंड के साहिबगंज जिले के कोटालपोखर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात ड्यूटी के दौरान एक एएसआई पर चाकू से हमला कर दिया गया। हमले में कोटालपोखर थाना में पदस्थापित एएसआई हेमंत यादव गंभीर रूप से घायल हो गए।
उन्हें पहले पाकुड़ सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।पुलिस के अनुसार, पलासबोना गांव से सूचना मिली थी कि एक युवक नशे की हालत में हाथ में चाकू लेकर घूम रहा है और लोगों में दहशत फैला रहा है। सूचना मिलने पर एएसआई हेमंत यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया था, लेकिन गिरफ्तारी के दौरान उसने अचानक चाकू से एएसआई हेमंत यादव पर हमला कर दिया। हमले में एएसआई गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने आरोपी को तुरंत काबू कर गिरफ्तार कर लिया।
एसडीपीओ नितिन खंडेलवाल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है और मामले की जांच जारी है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Best place to spend some free time. The payouts are consistent and the games are always updated. Love using ph168jili on my breaks.
I was skeptical at first but this platform is legit. The customer service is very helpful and the withdrawal process is quick. Give krmmwin a try if you want a reliable site.
The app is a lifesaver for gaming on the go. No more worrying about browser crashes. Everything is just a tap away on 8jililoginapp
Smooth experience and very user friendly. I love how quickly I can access my games through jljl5login. It makes gaming so much more convenient.