आनंद विहार वीकली एक्सप्रेस में गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई, ‘बोल बम’ वेशभूषा में शराब ले जा रहे दो आरोपी दबोचे गए
साहिबगंज // रेलवे परिसर में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आरपीएफ/सीआईबी मालदा और आरपीएफ पोस्ट साहिबगंज की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो लोगों को 9 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत 9,840 रुपये आंकी गई है।
आरपीएफ को मिली विश्वसनीय सूचना के आधार पर शुक्रवार को ट्रेन संख्या 13429 अप आनंद विहार टर्मिनल वीकली एक्सप्रेस के साहिबगंज रेलवे स्टेशन पहुंचने पर प्लेटफॉर्म संख्या-2 पर विशेष जांच अभियान चलाया गया। ट्रेन के एसी कोच से उतरे दो संदिग्ध व्यक्ति अलग-अलग बैग लेकर यात्रियों की भीड़ में खुद को छिपाने का प्रयास कर रहे थे। दोनों “बोल बम” वेशभूषा में थे। संदेह होने पर संयुक्त टीम ने उन्हें रोककर उनके बैगों की तलाशी ली, जिसमें विदेशी शराब बरामद हुई।
12 बोतल रॉयल स्टैग व्हिस्की बरामद
तलाशी के दौरान मुन्नी लाल साह के बैग से 750-750 मिलीलीटर की चार बोतलें (कुल 3 लीटर) तथा प्रकाश कुमार चौधरी के बैग से 750-750 मिलीलीटर की आठ बोतलें (कुल 6 लीटर) बरामद की गईं। इस प्रकार दोनों के कब्जे से कुल 12 बोतल रॉयल स्टैग व्हिस्की यानी 9 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 9,840 रुपये है।
जमालपुर ले जाकर बेचने की थी योजना
पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुन्नी लाल साह (38 वर्ष), निवासी लखनपुर, थाना तारापुर, जिला मुंगेर (बिहार) तथा प्रकाश कुमार चौधरी (30 वर्ष), निवासी पुरानी साहिबगंज, नगर थाना क्षेत्र, जिला साहिबगंज (झारखंड) के रूप में हुई। दोनों ने पूछताछ में बताया कि शराब साहिबगंज से खरीदी गई थी और उसे जमालपुर रेलवे स्टेशन ले जाकर अवैध रूप से बेचकर आर्थिक लाभ कमाने की योजना थी।
कानूनी कार्रवाई जारी
आरपीएफ के अनुसार, दोनों आरोपियों के पास शराब के परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला। आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दोनों को गिरफ्तार कर उनके परिजनों को सूचना दे दी गई। बरामद शराब को जब्त कर आरोपियों को आरपीएफ पोस्ट साहिबगंज लाया गया है, जहां उनके विरुद्ध संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।

The app is lightweight and doesn’t crash, which is exactly what I need. The login is seamless every time. Love using 95jiliapplogin.
I’ve tried a few platforms, but the payouts here are surprisingly fast. The variety of games is impressive and keeps me entertained for hours. Big thumbs up for phjili168com!