झारखंड की आवाज

अवैध खनन, लीज मामले में हजारीबाग खनन कार्यालय में ईडी ने दी दस्तक -Bkd News Jharkhand -

अवैध खनन, लीज मामले में हजारीबाग खनन कार्यालय में ईडी ने दी दस्तक -Bkd News Jharkhand

Hazaribag जिला खनन कार्यालय में शुक्रवार को 11:45 बजे अचानक केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी की टीम पहुंची और दस्तावेजों को खंगालना शुरू कर दिया है।

इस दौरान जिला खनन पदाधिकारी अजीत कुमार ,इंस्पेक्टर समेत कई कर्मियों से कई संबंधित मामलों में जानकारी भी ली जा रही है। यह जांच कोयला लिंकेज,पत्थर उत्खनन लीज और बालू कारोबार से जुड़े टेंडर में गड़बड़ी से संबंधित बताया जा रहा है। पांच सदस्यीय ईडी की टीम है ।जिसमें एक महिला और चार पुरुष पदाधिकारी हैं। यह टीम दो इनोवा वाहनों से हजारीबाग पहुंची है। बताया जाता है की एजेंसी को हाल ही में हजारीबाग में सात ठिकानों पर हुई छापेमारी के बाद कुछ अहम जानकारी मिली है इसी आधार पर यह छापेमारी चल रही है।

Leave a ReplyCancel reply