झारखंड की आवाज

Dumka News। बस एसोसिएशन अध्यक्ष अरुण सिंह को अपराधियों ने मारी गोली -

Dumka News। बस एसोसिएशन अध्यक्ष अरुण सिंह को अपराधियों ने मारी गोली

दुमका // मॉर्निंग वाक पर निकले बस एसोसिएशन के अध्यक्ष और एक स्थानीय समाचार पत्र के एजेंट अरुण सिंह को डीआईजी कार्यालय के समीप अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी । अपराधियों ने पीछे से गोली मारी। गोली उनके पीठ में लगी है। घटना के बाद गंभीर अवस्था में उन्हें फूलो झानों मेडिकल अस्पताल, दुमका इलाज को भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दुर्गापुर रेफर कर दिया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
1004307018

उल्लेखनीय है कि अरुण सिंह पर यह तीसरा जानलेवा हमला है। इससे पहले दो बार उन्हें गोली लग चुकी है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। एसपी पीताम्बर सिंह खेरवार मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल कर संबंधित अधिकारियों को कई दिशा- निर्देश दिये। पुलिस अपराधियों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। आस-पास के सीसीटीवी फुटेज काे खंगाला जा रहा है।

Leave a Reply