झारखंड की आवाज

10 लाख का इनामी कुख्यात माओवादी जोनल कमांडर समेत दो इनामी नक्सली गिरफ्तार -

10 लाख का इनामी कुख्यात माओवादी जोनल कमांडर समेत दो इनामी नक्सली गिरफ्तार

लातेहार // पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए भाकपा माओवादी नक्सली संगठन की कमर तोड़ दी। पुलिस ने माओवादी नक्सली संगठन के जोनल कमांडर 10 लाख का इनामी मृत्युंजय भुइयां और 2 लाख का इनामी सब जोनल कमांडर बबलू को गिरफ्तार कर लिया। मृत्युंजय भुइयां पर कुल 104 नक्सली हिंसा के मामले विभिन्न थाना क्षेत्र में दर्ज हैं। अलग-अलग नक्सली घटनाओं में 44 पुलिसकर्मियों की हत्या कांड में यह शामिल था। मृत्युंजय लातेहार जिले के छिपादोहर थाना क्षेत्र अंतर्गत नावाडीह चकलवा टोला का रहने वाला है। जबकि बबलू राम बिहार के अरवल जिले के किंजर थाना क्षेत्र का रहने वाला है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

एके-47 स्वचालित हथियार, 21 गोलियां और 1 लाख 60 हजार रुपए बरामद

दरअसल लातेहार एसपी कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली थी कि जोनल कमांडर मृत्युंजय अपने कुछ साथियों के साथ जरूरत के समान को लेने के लिए छिपादोहर थाना क्षेत्र के हरिणामाड़ गांव के आसपास आने वाला है। सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस की टीम गठित की गई और नक्सलियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की गई। इसी दौरान दो नक्सली मृत्युंजय भुइयां और बबलू राम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से एक एके-47 स्वचालित हथियार, 21 गोलियां और 1 लाख 60 हजार रुपए बरामद किए गए।

104 नक्सली हिंसा के मामले का मुख्य अभियुक्त रहा है मृत्युंजय

इधर प्रेस वार्ता करते हुए लातेहार एसपी कुमार गौरव ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली मृत्युंजय पर लातेहार समेत दूसरे जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में नक्सली हिंसा के 104 मामले दर्ज हैं. उन्होंने बताया कि मृत्युंजय लगभग 20 वर्षों से नक्सली संगठन में सक्रिय रहा है. विभिन्न थाना क्षेत्र में हुए मुठभेड़ और हिंसक घटनाओं में यह मुख्य रूप से शामिल रहता था।

गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जारी है

उन्होंने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ पुलिस के द्वारा लगातार अभियान चलाई जा रही है। इसी अभियान के क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि इनके दस्ते में शामिल तीन अन्य नक्सली फरार होने में कामयाब हो गए। जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। बताते चले की इन सबों के गिरफ्तारी के बाद माओवादियों के लातेहार जिले में कमर लगभग टूट चुकी है।

Leave a Reply