झारखंड की आवाज

अवैध विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार -

अवैध विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

चतरा // उपायुक्त कीर्तिश्री के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्पाद विभाग और वशिष्ठ नगर जोरी थाना की संयुक्त टीम ने पोस्तिया गांव में संचालित अवैध विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री का उद्भेदन किया।

छापेमारी के दौरान मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो अन्य आरोपी फरार हो गए हैं। छापेमारी में 1318 बोतल (करीब 577.875 लीटर) बोतलबंद विदेशी शराब, रॉयल स्टैग और रॉयल चैलेंज व्हिस्की के ढक्कन, 35 लीटर स्पिरिट, 20 लीटर रंगीन शराब के साथ एक मारुति स्विफ्ट कार जब्त की गई है। अधीक्षक उत्पाद प्रेम प्रकाश उरांव ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ झारखंड उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है।

Leave a Reply