झारखंड की आवाज

बिहार में भाजपा जदयू को पूरी तरह खत्म कर देगी : तेजस्वी -

बिहार में भाजपा जदयू को पूरी तरह खत्म कर देगी : तेजस्वी

धनबाद // बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि महाराष्ट्र मॉडल पर बिहार में सत्ता परिवर्तन हो रहा है। भाजपा जिस पार्टी के साथ रहती है, उसे बर्बाद कर देती है। बिहार में भी भाजपा जदयू को पूरी तरह खत्म कर देगी। भाजपा रबर स्टैंप मुख्यमंत्री चाहती है, यही कारण है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सुनियोजित तरीके से राज्यसभा भेज रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग पर बोले तेजस्वी

तेजस्वी कोलकाता से पटना जाने के क्रम में शनिवार शाम जीटी रोड कौआबांध (गोविंदपुर) स्थित पार्कलेन रिसोर्ट में रुके थे। इस दौरान नेताओं एवं समर्थकों ने उनका स्वागत किया। पत्रकारों से बातचीत में तेजस्वी ने कहा कि भाजपा दलित, आदिवासी एवं पिछड़ा विरोधी है। बिहार में राज्यसभा चुनाव में हुई क्रॉस वोटिंग पर उन्होंने कहा कि एनडीए को तीन और राजद को छह वोटों की आवश्यकता थी, लेकिन छल- 2 प्रपंच कर उन्होंने वोट बटोर लिए।

तेजस्वी ने कहा कि देश की जनता बेरोजगारी, महंगाई और पलायन से 3 परेशान है। किसानों की हकमारी की जा रही है।

Leave a Reply