झारखंड की आवाज

बैद्यनाथ धाम मंदिर में साल के आखिरी सोमवारी उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ -

बैद्यनाथ धाम मंदिर में साल के आखिरी सोमवारी उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

1003949117
देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में सोमवारी को श्रद्धालुओं की भीड़

देवघर // के विश्व प्रसिद्ध द्वादश ज्योतिर्लिंग बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में साल के आखिरी सोमवारी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ भारी संख्या में श्रद्धालु बाबा पर जलाभिषेक के लिए पहुंचे है और बाबा बैद्यनाथ पर जलार्पण कर रहे है। साथ ही आगामी नव वर्ष को लेकर देवघर जिला प्रशासन और मंदिर प्रशासन अपनी तैयारी में जुटी हुई है। नव वर्ष के मौके पर मंदिर में अत्याधिक भीड़ के मध्यनजर अतिरिक्त एक हजार पुलिस बल की नियुक्ति की जाएगी साथ ही 37 अस्थाई टीओपी भी बनाया जाएगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

आउट ऑफ़ टर्न पूजा पर रोक, शीघ्र दर्शनम कूपन में होगी बढ़ोतरी

मंदिर में पूजा करने के लिए सामान्य लाइन के साथ शीघ्र दर्शनम की सुविधा रहेगी। शीघ्र दर्शनम कूपन के माध्यम से श्रद्धालु सामान्य लाइन के तुलना में जल्दी दर्शन कर सकते हैं। शीघ्र दर्शनम के माध्यम से पूजा करने के लिए श्रद्धालुओं को कूपन की कीमत चुकानी पड़ती है। नव वर्ष के मौके पर कूपन के कीमत में भी बढ़ोत्तरी की जाएगी सामान्य दिनों में जिस कूपन की कीमत 300 रुपए होती है उसे नव वर्ष के मौके पर 600 रुपए में दिया जाएगा । वही भीआईपी भीभीआईपी और आउट ऑफ टर्न पूजा पर रोक रहेगी। मंदिर प्रशाशन ने कहा कि नव वर्ष के मौके पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया जाएगा।

Leave a Reply