झारखंड की आवाज

सावन माह के पहले दिन बाबा बैद्यनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं की लंबी कतारें -

सावन माह के पहले दिन बाबा बैद्यनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं की लंबी कतारें

देवघर // के विश्व प्रसिद्ध द्वादश ज्योतिर्लिंग बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में सावन माह के पहले दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। प्रातः 4 बजकर 2 मिनट पर बाबा बैद्यनाथ मंदिर का पट को खोला गया और मंदिर का पट खुलते ही रूट लाइन और मंदिर परिसर बोलबम के नारे से गुजमान हो गया। तड़के ब्रह्म मुहूर्त से ही देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे लाखों कांवरियों और श्रद्धालुओं ने “बोल बम” और “हर-हर महादेव” के जयघोष के साथ बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
1005135443
कतारबद्ध होकर जलार्पण के लिए जाते हुए कावरियां

मंदिर परिसर, शिवगंगा और श्रद्धालुओं के प्रवेश मार्ग पर सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। प्रशासन द्वारा बनाए गए रूट चार्ट और सुरक्षा व्यवस्था के बीच श्रद्धालु शांतिपूर्वक अपनी बारी का इंतजार करते रहे।

IMG 20260730 080828

श्रद्धालुओं ने सुल्तानगंज से पवित्र गंगाजल लेकर लगभग 105 किलोमीटर की पैदल यात्रा पूरी कर बाबा बैद्यनाथ को जल अर्पित किया।श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्वास्थ्य शिविर, पेयजल, विश्राम स्थल, चिकित्सा दल, एंबुलेंस और सुरक्षा बलों की विशेष व्यवस्था की गई है। जिला प्रशासन, पुलिस और स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से मंदिर परिसर और मेला क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

IMG 20260730 080753

सावन के पहले दिन उमड़ी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने श्रद्धालुओं से धैर्य बनाए रखने, निर्धारित मार्ग का पालन करने और अफवाहों से बचने की अपील की है। पूरे देवघर में भक्तिमय माहौल है और “बोल बम” के जयघोष से वातावरण शिवमय बना हुआ है।

1 thought on “सावन माह के पहले दिन बाबा बैद्यनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं की लंबी कतारें”

  1. Playing here feels like hitting a VIP lounge without spending a fortune. I love how they mix classic table games with modern video slots that actually have good return rates. The daily promotions keep things fresh and I never feel stuck on just one game. If you want a trustworthy platform that actually cares about player experience you should give it a spin. phtaya7777

    Reply

Leave a Reply