झारखंड की आवाज

पूर्वी सिंहभूम में चलती स्लीपर बस में लगी भीषण आग -

पूर्वी सिंहभूम में चलती स्लीपर बस में लगी भीषण आग

1004289316

पूर्वी सिंहभूम // जिले के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-18 पर मुड़ाकाटी चौक के समीप शनिवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जमशेदपुर से भुवनेश्वर जा रही ‘शांतिलता’ नामक स्लीपर बस अचानक आग की चपेट में आ गई। बस में सवार यात्रियों की जान बस चालक की सूझबूझ और त्वरित निर्णय के कारण बच सकी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

अधिकांश यात्री स्लीपर बर्थ पर विश्राम कर रहे थे

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस सामान्य गति से अपने गंतव्य की ओर बढ़ रही थी और अधिकांश यात्री स्लीपर बर्थ पर विश्राम कर रहे थे। इसी दौरान मुड़ाकाटी चौक के पास चालक को बस के भीतर से जलने की तेज गंध और धुआं उठता महसूस हुआ। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए चालक ने तुरंत बस को सड़क किनारे सुरक्षित स्थान पर रोक दिया।बस रुकते ही चालक ने जोर-जोर से आवाज लगाकर यात्रियों को तत्काल नीचे उतरने को कहा। अचानक हुई इस घोषणा से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया, लेकिन चालक और परिचालक की मदद से सभी यात्री जल्द ही बस से बाहर निकल आए। बताया जाता है कि अंतिम यात्री के उतरते ही आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया और कुछ ही मिनटों में पूरी बस आग की लपटों में घिर गई।

इस घटना में किसी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अग्निशमन कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक आलीशान स्लीपर बस पूरी तरह जल चुकी थी और केवल उसका ढांचा ही बचा था। हालांकि इस घटना में किसी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है। सभी यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

घटना का कारण तकनीकी खराबी …..

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रारंभिक अनुमान तकनीकी खराबी की ओर इशारा कर रहे हैं, हालांकि आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही की जाएगी। स्थानीय लोगों ने बस चालक की तत्परता और साहस की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सजगता ने कई जिंदगियां बचा लीं।

Leave a Reply