झारखंड की आवाज

जमशेदपुर में एक ब्यक्ति की पत्थर से कूचकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस -

जमशेदपुर में एक ब्यक्ति की पत्थर से कूचकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

जमशेदपुर सिदगोड़ा थाना अंतर्गत सूर्य मंदिर के सामने कांटा मैदान में एक ब्यक्ति की पत्थरों से कूचकर हत्या कर दी गई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
1002356288

मृतक की पहचान बिजय कुमार नंद्राजोग उर्फ रिंकू (52) के रूप में हुई है. वह बागुनहातु रोड नंबर-1 का रहने वाला था और साकची फल मार्केट में काम करता था। शुक्रवार सुबह शव मिलने से सनसनी फैल गई. कुछ लोगों ने मैदान में शव पड़ा देखा, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया । घटनास्थल से पुलिस ने खून से सना ईंट और कुछ अन्य सामान बरामद किया है। फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है. पुलिस घटना के हर पहलुओं की जांच कर रही है।

Leave a Reply