झारखंड की आवाज

Sawan Mela Deoghar। श्रावणी मेला ड्यूटी करने आए जवान की मौत -

Sawan Mela Deoghar। श्रावणी मेला ड्यूटी करने आए जवान की मौत

देवघर श्रावणी में ड्यूटी करने आए गढ़वा जिला बल के जवान की हृदययाघात से मौत हो गई। मृतक जवान का नाम वरदान उरांव है। वह मूल रूप से रांची जिला के बोड़ो थाना क्षेत्र के चाचकोपी गांव का रहने वाला है। मृतक जवान की ड्यूटी 15 तारीख की रात को बीएड कॉलेज में लगी थी। फिर रात को उसकी तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल देवघर पहुंचाया गया। जवान की स्थिति को गंभीर देखकर बुधवार को देवघर सदर अस्पताल के चिकित्सक के द्वारा रांची रिम्स रेफर कर दिया गया। देवघर से रांची ले जाने के क्रम में जवान की रास्ते में ही मौत हो गई। जिसके बाद उसे एंबुलेंस से वापस देवघर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Leave a Reply