झारखंड की आवाज

Jsbc Chunav। बार काउंसिल चुनाव में गड़बड़ी का आरोप -

Jsbc Chunav। बार काउंसिल चुनाव में गड़बड़ी का आरोप

राँची , धनबाद और बोकारो में गड़बड़ी की शिकायत

Jharkhand State Bar Council Election 2026

रांची // झारखंड राज्य बार काउंसिल चुनाव को लेकर 12 मार्च को वोटिंग हुई राज्य के 37 बार एसोसिएशन में वोट डाले गए। और 20 मार्च से मतगणना का काम जारी है। अभी तक 24 बार एसोसिएशन के प्रथम वरीयता के वोटों की गिनती हो चुकी है। 13 बार एसोसिएशन के वोटों की गिनती होनी बाकी है। मतगणना के बीच आरोप-प्रत्यारोप का भी दौर शुरू हो गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

आरोप : भतीजे ने हमें दिया वोट फिर भी शून्य वोट

पहले लोहरदगा सिविल कोर्ट के अधिवक्ता सह चुनाव प्रत्याशी अजय कुमार (Ajay Kumar) ( क्रम संख्या 6 ) ने आरोप लगाया कि रांची सिविल कोर्ट के वोटों की गिनती के बाद उन्हें प्रथम वरीयता का शून्य वोट प्राप्त हुआ। जिसके बारे में उन्होंने कहा कि यह संभव नहीं है । उन्होंने बताया कि उनके सगे भतीजे, सिविल कोर्ट राँची में अधिवक्ता हैं, और उन्हें प्रथम वरीयता का वोट हमें दिया था। उनके अनुसार, उनके भतीजे इस संबंध में शपथ पत्र देने के लिए भी तैयार हैं।

वोटर लिस्ट, मतपत्रों और हस्ताक्षर रजिस्टर का मिलान हो

मतदान के दौरान उपस्थिति रजिस्टर में हस्ताक्षर करने वाले मतदाताओं की संख्या कम थी, जबकि मतपेटी से उससे कहीं अधिक मतपत्र प्राप्त हुए। उन्होंने बूथ संख्या सात की वोटर लिस्ट, मतपत्रों और हस्ताक्षर रजिस्टर के मिलान की मांग की है।

अधिवक्ता सह उम्मीदवार शिल्पी प्रसाद ने उठाया सवाल

झारखंड के जमशेदपुर जिला बार की अधिवक्ता एवं उम्मीदवार शिल्पी प्रसाद (सीरियल नंबर 85) ने मुख्य चुनाव अधिकारी, सेवानिवृत्त जस्टिस अंबुज नाथ को पत्र लिखकर धनबाद में हुए मतदान और मतगणना प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। हैं। उन्होंने वहां हुए चुनाव को रद्द कर पुनर्मतदान कराने की मांग की है।

मतदान के बाद और मतगणना के समय मत पत्र की संख्या में अंतर

शिकायतकर्ता शिल्पी प्रसाद (Shilpi Prasad)ने अपने पत्र में बताया है कि धनबाद बार में कुल 3184 अधिवक्ताओं में से 1931 अधिवक्ता वोटर ने मतदान किया था , जबकि मतगणना के दौरान 1989 मतपत्र पाए गए। इस प्रकार 58 अतिरिक्त मतपत्र मिलने पर उन्होंने चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े किए हैं और इसे गंभीर अनियमितता बताया है।

Leave a Reply