झारखंड की आवाज

रांची से दिल्ली जा रहा एयर एंबुलेंस चतरा के जंगलों में दुर्घटनाग्रस्त, पायलट सहित सात लोग थे सवार -

रांची से दिल्ली जा रहा एयर एंबुलेंस चतरा के जंगलों में दुर्घटनाग्रस्त, पायलट सहित सात लोग थे सवार

चतरा/रांची // झारखंड के चतरा जिले से एक विमान हादसे की खबर सामने आई है। रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हुआ एक एयर एंबुलेंस विमान सिमरिया थाना क्षेत्र के घने जंगलों में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार विमान में सवार सात लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
1004303508

बताया जा रहा है कि आपात स्थिति में एक गंभीर मरीज को दिल्ली ले जाया जा रहा था। विमान में मरीज के साथ एक परिजन, एक डॉक्टर, एक मेल नर्स और चालक दल के सदस्य सवार थे। इनमें पायलट विवेक विकास भगत, स्वराजदीप सिंह, मरीज संजय कुमार, अर्चनादेवी, ध्रुव, डॉ विकास कुमार गुप्ता, सचिन कुमार मिश्रा शामिल है।

उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद विमान का संपर्क एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से टूट गया और वह रडार से गायब हो गया। इसके बाद सिमरिया क्षेत्र के खासियातू करम टांड़ के जंगलों से तेज धमाके की आवाज सुनाई देने की सूचना स्थानीय ग्रामीणों ने दी।प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि विमान को आसमान में असंतुलित हालत में उड़ते देखा गया, जिसके कुछ ही देर बाद वह जंगल में जा गिरा। दुर्घटना स्थल दुर्गम और घने जंगलों से घिरा होने के कारण राहत और बचाव कार्य में कठिनाई आ रही है।

1004300627

सूचना मिलते ही सिमरिया थाना पुलिस और जिला प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है और मलबे तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।प्रशासन का प्राथमिक फोकस शवों को बाहर निकालने और घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच प्रक्रिया शुरू करने पर है। अभी तक विमान में सवार लोगों की आधिकारिक पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। हादसे के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है, लेकिन तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है। मामले की जांच के लिए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय को सूचित किए जाने की जानकारी मिली है। प्रशासन ने विस्तृत रिपोर्ट आने तक किसी भी तरह की अटकलों से बचने की अपील की है। पुलिस के एक वरीय अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है।(हि.स.)

Leave a Reply