झारखंड की आवाज

चर्चित पुस्तक "प्रोफेसर की डायरी" के लेखक का देवघर में होगा कार्यक्रम, तैयारी शुरू -

चर्चित पुस्तक “प्रोफेसर की डायरी” के लेखक का देवघर में होगा कार्यक्रम, तैयारी शुरू

देवघर // देश के प्रखर चिंतक, प्रतिष्ठित शिक्षाविद् एवं युवाओं के प्रेरणास्रोत डॉ. लक्ष्मण यादव का कार्यक्रम देवघर में निर्धारित हुआ है। देवघर की पावन धरती पर लक्ष्मण यादव अपना व्याख्यान देने रविवार (26 अप्रैल 2026) को देवघर के ऑडिटोरियम पहुंचने वाले है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

डॉ. लक्ष्मण यादव जी क्यों हैं विशेष ?

🎯 🔹दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व प्रतिष्ठित प्रोफेसर, जिन्होंने शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक चेतना का दीप प्रज्वलित किया।

🔹 चर्चित पुस्तक “प्रोफेसर की डायरी” के लेखक, जो समाज और शिक्षा व्यवस्था के यथार्थ को उजागर करती है।

🔹 सामाजिक न्याय, बहुजन अधिकार एवं संवैधानिक मूल्यों के प्रखर समर्थक और निर्भीक वक्ता।

🔹 युवाओं के मार्गदर्शक, जो तर्क और तथ्य के आधार पर नई सोच विकसित करने के लिए प्रेरित करते हैं।

कार्यक्रम को लेकर तैयारी शुरू

इस कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर तैयारी जोर सौर से चल रही है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि से लेकर मुख्य वक्ता एवं प्रोफ़ेसर लक्ष्मण यादव को सुनने के लिए आने वाले लोगों के लिए इंट्री से लेकर बैठने की व्यवस्था को लेकर तैयारी की जा रही है। इस गर्मी में किसी को कोई परेशानी ना हो इसके लिए भी व्यापक तैयारी चल रही है। इस कार्यक्रम में झारखंड सरकार के मंत्री संजय कुमार यादव के साथ पूर्व मंत्री सह देवघर विधायक सुरेश पासवान और देवघर मेयर रवि कुमार राउत शामिल होंगे। कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोग पहुंचे इसको लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में इसका व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है।

कहां और कब होगा कार्यक्रम

स्थान : नंदन पहाड़, ऑडिटोरियम (देवघर) , दिनांक : 26 अप्रैल , समय: प्रातः 11:00 बजे से

Leave a Reply