झारखंड की आवाज

Blog -

शैक्षिक सुविधाओं के लिए छह पोर्टल तैयार किए गए

रांची झारखंड में शैक्षिक सुविधाओं के लिए उच्च व तकनीकी शिक्षा विभाग ने छह पोर्टल तैयार किए हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रोजेक्ट भवन सभागार में उच्च शिक्षा के इन छह पोर्टल को लॉन्च किया। विश्वविद्यालयों के कामों को आसान बनाने और ऑनलाइन सुविधा बहाल करने के लिए पोर्टल बनाए गए हैं। इसके अलावा यूनिवर्सिटी-कॉलेज रिसर्च स्टार्टअप पॉलिसी पर भी चर्चा की जाएगी।

चौकीदार नियुक्ति का परिणाम जारी ऐसे देखें अपना रिजल्ट

देवघर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी विशाल सागर द्वारा जानकारी दी गई कि जिले में दिनांक 22.12.2024 को लिखित परीक्षा के पश्चात 29 एवं 30 जनवरी को आयोजित शारिरिक जांच परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थियों का परीक्षाफल प्रकाशन जिला के आधिकारिक वेबसाइट

Deoghar.nic.in (https://deoghar.nic.in/notice/regarding-list-of-selected-candidates-in-chowkidar-recruitment-after-physical-test/)

पर जारी किया गया है।

IMG 20250208 WA0015

इसके अलावा चौकीदार सीधी नियुक्ति हेतु लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थी शारीरिक जाँच परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिसके पश्चात अभ्यर्थियों का RFID Technology द्वारा शारीरिक जाँच कराया गया और कुल-206 अभ्यर्थी लिखित और शारीरिक जाँच परीक्षा में सफल हुए। साथ ही समिति द्वारा निर्णय लिया गया कि कुल 14 दिव्यांग अभ्यर्थियों का विभाग से मार्गदर्शन प्राप्त होने तक परीक्षा परिणाम प्रतिक्षा सूची में रखा गया है।

प्रोजेक्ट वसुंधरा के तहत वृक्षारोपण एवं सदर अस्पताल, देवघर में रक्तदान

देवघर पर्यावरण और सामाजिक सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए प्रियंशी जायसवाल ने अपने 18 वें जन्मदिन को एक सार्थक और प्रेरणादायक कार्य से मनाया।

1002194017

उन्होंने AIIMS, देवघर में प्रोजेक्ट वसुंधरा (AIIMS में 75,000 पौधों के रोपण एवं संरक्षण का मिशन) के तहत पांच पौधे लगाए और सदर अस्पताल, देवघर में एक गंभीर मरीज की जान बचाने के लिए रक्तदान किया।

पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता

प्रोजेक्ट वसुंधरा की शुरुआत 2021 में रोटरी क्लब ऑफ देवघर के तहत पियूष जायसवाल (निदेशक, रोटरी क्लब ऑफ देवघर) के मार्गदर्शन में की गई थी। पिछले चार वर्षों में यह पहल सफलतापूर्वक फलीभूत हुई, और रोपित पौधे 15 से 20 फीट ऊंचे वृक्षों में परिवर्तित हो चुके हैं। इस परियोजना के दीर्घकालिक प्रभाव को सुनिश्चित करने के लिए अगले चार वर्षों तक इन पेड़ों का संवर्धन जारी रहेगा। अपनी खुशी व्यक्त करते हुए पियूष जायसवाल ने कहा,”प्रियंशी हमेशा से प्रकृति और सामाजिक सेवा के प्रति समर्पित रही है। अपने 18वें जन्मदिन पर पर्यावरण संरक्षण में योगदान देना वास्तव में प्रेरणादायक है। वह मुझसे अक्सर पूछती है, ‘पापा, क्या मैं एक दिन आपको गर्व महसूस करवा पाऊंगी?’ मेरी बच्ची, तुमने पहले ही मुझे गर्वित कर दिया है!”उन्होंने AIIMS देवघर प्रबंधन को इस पुनीत कार्य को संभव बनाने के लिए हार्दिक आभार प्रकट किया, जिससे रोटरी क्लब ऑफ देवघर पर्यावरण पर सकारात्मक प्रभाव डालने में सक्षम हुआ।

18वें जन्मदिन पर जीवन बचाने का संकल्प

प्रियंशी जायसवाल ने सिर्फ पेड़ लगाने तक ही सीमित नहीं रखा, बल्कि उन्होंने पहली बार सदर अस्पताल, देवघर में एक गंभीर मरीज, राधिका कुमारी, को रक्तदान भी किया, जो डॉ. सिम्मी कुमारी की देखरेख में भर्ती थी। यह मरीज और उसका परिवार तीन दिनों से एक उपयुक्त रक्तदाता की तलाश कर रहे थे, और जैसे ही प्रियंशी 18 वर्ष की हुई और रक्तदान के लिए योग्य बनी, उसने बिना किसी हिचकिचाहट के आगे बढ़कर मदद की।

पिता के पदचिन्हों पर चलते हुए, प्रियंशी वर्षों से रक्तदान करने की इच्छा रखती थी

अपने पिता पियूष जायसवाल, वाइस चेयरमैन, इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, देवघर के पदचिन्हों पर चलते हुए, प्रियंशी वर्षों से रक्तदान करने की इच्छा रखती थी। एक आजन्म सदस्य के रूप में, उन्होंने एक बार फिर रेड क्रॉस सदस्यों की नि:स्वार्थ सेवा भावना को चरितार्थ किया।डॉक्टर बनने की इच्छुक प्रियंशी का मानना है कि मानवता की सेवा करना ही सबसे बड़ा धर्म है।

1002194020

पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सेवा के प्रति उनकी निष्ठा युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। प्रोजेक्ट वसुंधरा और इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, हरित और स्वस्थ भविष्य की दिशा में स्थायित्व, सामुदायिक सेवा और मानवीय मूल्यों के प्रतीक के रूप में कार्यरत हैं।

289 अभ्यर्थियों को दिया जाएगा आज नियुक्ति पत्र

रांची नगर विकास एवं आवास विभाग के अंतर्गत विभिन्न पदों पर कुल 289 अभ्यर्थियों को दिया जाएगा आज नियुक्ति पत्र राजस्व निरीक्षक, विधि सहायक, सेनेटरी सुपरवाइजर, सेनेटरी एवं फूड इंस्पेक्टर, गार्डन अधीक्षक, वेटरनरी ऑफीसर के पद पर होगी नियुक्तियां छात्रोपायेगी वेब पोर्टल का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व अन्य के हाथों होगा अनावरण प्रोजेक्ट भवन सभागार में किया गया है कार्यक्रम का आयोजन

सीआईएससीई की 10 वीं बोर्ड की परीक्षा आज से शुरु

रांची काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) की 10वीं बोर्ड की परीक्षा आज से शुरु पहले दिन (आज) इंग्लिश पेपर वन की परीक्षा हेागी । रांची के कई स्कूलों में बनाए गए हैं परीक्षा केंद्र परीक्षा सुबह 11 बजे से शुरु होगी, जो दो घंटे तक चलेगी परीक्षा से पहले सवाल पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय दिया जाएगा । रांची जोन से लगभग पांच हजार स्टूडेंट्स परीक्षा में हो रहें हैं शामिल

कैबिनेट की बैठक आज। मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों को मिलेगी खुशखबरी

रांची कैबिनेट की बैठक आज, मंगलवार को प्रोजेक्ट भवन में होगी मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में होगी बैठक बैठक में मंईयां सम्मान योजना की राशि रिलीज किए जाने से संबंधित प्रस्ताव पर लग सकती है मुहर ।

IMG 20250208 173433

फिलहाल दो माह से इस योजना के तहत लाभुक महिलाओं की राशि का लंबित है भुगतान उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की ओर से ग्रास रूट इनोवेशन इंटर्नशिप योजना का प्रस्ताव पर भी लग सकती है

हर पंचायत के 4 बच्चों को मिलेगा मौका

विद्यार्थियों को सेमेस्टर ब्रेक के दौरान झारखंड की सभी 4350 पंचायतों में ग्रासरूट इनोवेशन को मैप करने के लिए इंटर्नशिप कराई जाएगी। हर पंचायत में चार विद्यार्थियों को इंटर्नशिप का अवसर दिया जायेगा। इस दौरान चयनित छात्रों को 10 हजार का छात्रवृत्ति भी मिलेगा साथ ही आठ सप्ताह के इस कार्यक्रम में छात्रों को कम से कम छह सप्ताह तक क्षेत्र भ्रमण करना अनिवार्य होगा। इसके लिए उन्हें एकेडमिक क्रेडिट भी दिया जायेगा। यह इंटर्नशिप आठ सप्ताह की होगी। इसमें राज्य के सभी निजी और सरकारी विश्वविद्यालय और उसके अंगीभूत व संबंद्ध कॉलेजों के छात्रों को इंटर्नशिप करने का मौका दिया जायेगा।

मुहर और भी अन्य विभागों के प्रस्ताव पर हेमंत कैबिनेट करेगी विचार…..

अप्रवासीय भारतीयों को हथकड़ी लगाकर वापस भेजने का किया विरोध

साकची में हथकड़ी पहनकर फेडरेशन ने किया विरोध प्रदर्शन

अमेरिका से अप्रवासी भारतीय को अपमानजनक तरीके से भेजे जाने खिलाफ फेडरेशन ने आक्रोश जताया।

1002192560

ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन के पूर्वी भारत अध्यक्ष सतनाम सिंह गंभीर के नेतृत्व में साकची बड़े गोलचक्कर के पास हाथो में हथकड़िया पहनकर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इस दौरान सुखविंदर सिंह साब्बी इंद्रजीत सिंह पनेसर परविंदर सिंह परमजीत सिंह काले अवतार सिंह अमरजीत सिंह भामरा गुरदीप सिंह काका अमरजीत सिंह के अलावा फेडरेशन सदस्य मौजूद रहे ।प्रदर्शनकारीयों का कहना है की भारतीय नागरिकों को अमानवीय तरीके से हथकड़ी से बांधकर भेजे जाने पर केंद्र सरकार की चुप्पी साध रखी है जिसके खिलाफ हम विरोध कर रहे है।ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन के पूर्वी भारत अध्यक्ष सतनाम सिंह गंभीर ने कहा कि जिस प्रकार से अमेरिकी सरकार ने अप्रवासी भारतीयों को अमानवीय तरीके हथकड़ियों में बांध कर सेना के विमान से भारत भेजा है । यह बहुत ही शर्मनाक और मानवता को कलंकित करने वाला कृत्य है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के अमेरिका दौरा पर भी इस मामले मे कोई चर्चा नहीं होना देश का अपमान है।सतनाम सिंह गंभीर ने भारत सरकार से माँग है की अमेरिका से डिपोट किए जा रहे भारतीयों को सम्मानजनक तरीक़े से वापस लाया जाए और उन्हें रोजगार मुहैया करवाया जाए । साथ ही विदेश भेजनें वाले फर्जी एजेंटो पर कारवाई की जाए।

बाबा बैद्यनाथ धाम में शिवरात्रि की तैयारी जोर सौर से शुरू , मंदिर के शिखर से उतारे गए पंचशूल

देवघर के विश्व प्रसिद्ध द्वादश ज्योतिर्लिंग बाबा बैद्यनाथ मंदिर समेत मंदिर प्रांगण में स्थित 22 मंदिरो में पंचशूल स्थापित है ।

1002192507

26 फरवरी को महाशिवरात्रि है और शिवरात्रि से पहले सभी मंदिरों के ऊपर लगे पंचशूल को उतारा जाता है और फिर विधि विधान के साथ पूजा अर्चना के बाद पुनः मंदिर के शिखर पर पंचशूल को स्थापित किया जाता है। आज से पंचशूल उतारने का प्रक्रिया शुरू हो गया। अब धीरे- धीरे सारे मंदिर का पंचशूल उतारा जाएगा।

पंचशूल और त्रिशूल में अंतर

पंचशूल सिर्फ बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर में है। जबकि बाकी जगहों पर त्रिशूल स्थापित है। पंचशूल पांच तत्व से मिलकर बना है : पृथ्वी (क्षिति), जल ( पानी), पावक ( आग) , गगन ( आकाश) तथा समीर (वायु)। जबकि त्रिशूल में तीन तत्व होते हैं : वायु, जल और अग्नि।

बैद्यनाथ मंदिर की सुरक्षा के लिए रावण ने किया था स्थापित

रावण ने सुरक्षा के लिए स्थापित किया था पंचशूल द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक बाबा बैद्यनाथ धाम ज्योतिर्लिंग कई मायनों में खास है क्योंकि यह कामना लिंग के नाम से भी जाने जाते हैं और यहां शिव शक्ति दोनों विराजमान हैं इसे हृदयापीठ के नाम से भी जाने जाते हैं। बैद्यनाथ धाम मंदिर के शिखर पर लगे पंचशूल के विषय में तीर्थ पुरोहित का कहना है कि त्रेता युग में लंका के राजा रावण के द्वारा देवघर में बाबा बैद्यनाथ मंदिर निर्माण कराया है।

लंका के चारों द्वारा में लगा था पंचशूल

रावण ने लंका की सुरक्षा के लिए लंका के चारों द्वार पर पंचशूल का सुरक्षा कवच स्थापित किया था। धार्मिक ग्रंथों में कहा गया है कि रावण को पंचशूल के सुरक्षा कवच को भेदना आता था। जबकि भगवान राम के बस में यह नहीं था ।

1002192506 1

विभीषण ने जब यह बात बताई तभी राम और उनकी सेना लंका में प्रवेश कर सकी। राणव ने ही बाबा बैद्यनाथ मंदिर की सुरक्षा के लिए शिखर पर पंचशूल का सुरक्षा कवच लगाया था।

यही कारण है कि आज तक किसी भी प्राकृतिक आपदा का बाबा बैद्यनाथ मंदिर पर असर नहीं हुआ है।

अयोग्य लोगों को योजना देने का लगाया आरोप , जांच की मांग

देवघर जिला के सारठ प्रखंड अंतर्गत अलुवारा पंचायत के वार्ड सदस्यों और ग्रामीणों द्वारा पंचायत मुखिया, पंचायत सचिव और स्वयंसेवकों पर अयोग्य लोगों को योजना का लाभ देने के आरोप लगाते हुए अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन दिया।

1002192289

आवेदन में बताया गया है कि सभी हस्ताक्षरित वार्ड सदस्य और ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत सेवक एवं स्वंय सेवक द्वारा अबुआ आवास, प्रधानमंत्री आवास योजना चयन एवं आवंटन में योग्य लाभुकों को लाभुक ना बनाकर सम्पन्न लोगों से एक ही घर में 3 से 4 आवास का आवंटन किया गया है। योग्य लाभुक को इस तरह के योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। गृहविहीन लोंगों को पक्का आवास नहीं मिलकर सुखी सम्पन्न और पहले से पक्का घर वाले को योजना का लाभ मिल रहा हैं। गरीब निर्धन लोगों को जियो टैग करने के नाम पर पैसा मांगा जा रहा है।

1002192285 1

पंचायत सेवक एवं स्वयं सेवक के इस मनमानी रवैया खुले आम किया जा रहा है। साथ ही पंचायत सेवक एवं स्वयं सेवक द्वारा एक ही घर में बंटवारा का नोटरी एफीडेविट लगाकर कभी माँ के नाम पर तो कभी बेटा के नाम पर कभी किसी अन्य के नाम पर आवास आवंटन कर देने से योग्य लाभुक वंचित हो रहे है। वही सर्वे सूची भी जो बनाया जा रहा है उसमें पैसे देने वाले व्यक्ति का नाम सबसे आगे और जो कुछ नहीं दे सकता है उसका नाम सबसे नीचे कर दिया जा रहा है। जबकि इस मामले में पंचायत के प्रतिनिधि से जवाब मांगा गया तो बताया गया कि इस मामले में हम कुछ नहीं कर सकते हैं।जो पैसा दे रहा है या देगा उसे आवास मिलेगा और जो नहीं देगा उसको आवास नहीं मिलेगा, अब जिसको जहां जाना हो जाये हम कुछ नहीं कहेंगे। प्रधानमंत्री आवास,अबुआ आवास आंवटन, सर्वे में पंचायत सेवक एवं स्वयं सेवक द्वारा किया जा रहा धांधली की अपने स्तर से जाँच कर उचित करवाई करने की मांग करते है।

झारखण्ड से महाकुंभ प्रयागराज जानेवाले यात्रियों की सुरक्षा के लिए राज्य पुलिस की विशेष बैठक

राज्य के कई जिलों के डीसी और रेल अधिकारियों के साथ पुलिस मुख्यालय में बैठक

झारखंड से प्रयागराज महाकुंभ जाने वाले यात्रियों की सुरक्षा और यातायात में हो रही परेशानियों के मद्देनजर झारखण्ड पुलिस मुख्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में विशेष कर यातायात व्यवस्था को लेकर विचार विमर्श हुआ है। साथ ही सुरक्षा के मद्देनजर विभिन्न पहलुओं को लेकर चर्चा की गई है।

रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था और तैनाती

अधिकारियों द्वारा व्यापक टिकट जांच की सुविधा, भीड़ प्रबंधन, भीड़भाड़ या भगदड़ जैसी स्थिति को रोकने के लिए रेलवे अधिकारियों और आरपीएफ के पदाधिकारियों के साथ विशेष रूप से चर्चा हुई। बताते चलें कि जीटी रोड से सटने वाले शहरों जैसे पलामू गिरिडीह धनबाद जैसे क्षेत्रों में भी सड़क जाम की स्थिति बन रही है। इन चीजों पर भी पुलिस मुख्यालय का फोकस है ताकि अराजकता का माहौल ना बने।

यात्रियों की भीड़ को देखते हुए राज्य के विभिन्न रेलवे स्टेशनों में अतिरिक्त आरपीएफ के जवान किया गया तैनात

इस बैठक के दौरान रांची बोकारो, दुमका, पलामू के रेलवे आईजी, रांची, कोल्हान, बोकारो, पलामू, दुमका, हजारीबाग के रेल डीआईजी। रांची, समेत राज्य के विभिन्न जिलों के एसपी स्तर के अधिकारी भी शामिल हुए ।

नई दिल्ली के बाद आसनसोल रेलवे स्टेशन में भगदड़…..

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन में भगदड़ से मौत की घटना के दूसरे दिन यानि आज रविवार को पश्चिम बंगाल के आसनसोल रेलवे स्टेशन पर अफरातफरी की स्थिति पैदा हो गई । रविवार को जब प्रयागराज होते हुए मुंबई जाने वाली ट्रेन आसनसोल स्टेशन पर पहुंची, तो भीड़ अनारक्षित या सामान्य डिब्बे में चढ़ने के लिए दौड़ पड़ी।

वे पुलिस बैरिकेड्स को तोड़ते हुए सभी ट्रेन की और आगे बढ़ने लगे जिससे पूरे स्टेशन परिसर में अफरा तफरी का माहौल बन गया और पुनः लोगों को कल यानी शनिवार की रात दिल्ली रेलवे स्टेशन में घटी घटना याद आ गई। देखिए वीडियो किस प्रकार से स्टेशन में लोग ट्रेन की और दौड़ लगा रहे हैं

परीक्षार्थी के लिए जारी हुआ गाइडलाइन जूता-मोजा पहनकर नहीं दे पाएंगे मैट्रिक की परीक्षा

बांका जिले में आगामी 17 फरवरी से मैट्रिक परीक्षा शुरू होने वाली है और यह परीक्षा 25 फरवरी तक चलेगी। परीक्षा को लेकर बांका जिले में कुल 35 केंद्र बनाए गए हैं।

1002188959

इसमें छात्र छात्राओं के लिए अलग अलग केंद्र बनाए गए हैं। छात्रों के लिए 18 केंद्र एवं छात्राओं के लिए 17 केंद्र हैं।

इस बार की मैट्रिक परीक्षा में 30 हजार 683 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

जिसमें 14 हजार 905 छात्र एवं 15 हजार 778 छात्राएं हैं। जिले में चार आदर्श परीक्षा केंद्र भी बनाए गए हैं। जिसमें एसएस बालिका बांका, एमडीएन उ.वि. डुमरामा अमरपुर, चनवे उ. वि. मणियारपुर बाँसी व प्रो. बालिका उ.वि चांदन शामिल है।

परीक्षार्थियों के लिए जूता, मोजा पहनकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश करना वर्जित रहेगा।

परीक्षा केवल चप्पल पहनकर ही केंद्र प्रवेश कर पायेंगे। प्रथम बैठक में मौजूद अधिकारी प्रथम पाली की परीक्षा 9.30 से 12.45 बजे एवं द्वितीय पाली की 2 बजे से 5.15 बजे तक आयोजित होगी। डीईओ कुंदन कुमार ने बताया है कि सभी केंद्रों पर कदाचार मुक्त माहौल में परीक्षा संपन्न कराने के लिए सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली गयी है। डीएम और एसपी ने की बैठक लिए निर्णय डीएम व एसपी ने बैठक कर कई महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए । परीक्षा के सफल संचालन को लेकर डीएम अंशुल कुमार व एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा द्वारा शनिवार को समाहरणालय सभागार में संयुक्त ब्रीफिंग की गयी।

परीक्षा आरंभ होने के 30 मिनट पूर्व तक ही परीक्षार्थियों को केंद्र प्रवेश की अनुमति

डीएम ने कहा कि परीक्षा आरंभ होने के 30 मिनट पूर्व तक ही परीक्षार्थियों को केंद्र प्रवेश की अनुमति दिया जाना है। इससे पूर्व परीक्षार्थियों का सघन तलाशी फोटोयुक्त पहचान पत्र होगा, उन्हें प्रवेश की अनुमति होगी। प्रत्येक बैंच पर अधिकतम दो परीक्षार्थी बैठेंगे डीएम ने कहा कि परीक्षा कक्ष के प्रत्येक बेंच पर अधिकतम दो परीक्षार्थी ही बैठेंगे परीक्षा सुव्यवस्थित, स्वच्छ, कदाचार रहित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सफल संचालन के लिए परीक्षा केंद्रों पर स्टैटिक दंडाधिकारी, गस्ती दडाधिकारी, जोनल दंडाधिकारी, सुपर जोनल दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है।

सीसीटीवी कैमरे से होगी निगरानी

परीक्षा को कदाचार मुक्त संपन्न कराने के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र के बाहर एवं अन्य आवश्यक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा लगाया जाना है। डीएम ने परीक्षा के सफल संचालन को लेकर अनुमंडल कार्यालय परिसर में जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की है। जहां आवश्यक दवाओं के साथ की प्रतिनियुक्ति के लिए सीएस को निर्देश दिया गया है। वहीं अग्निशमन वाहन की व्यवस्था के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

200 मीटर की परिधि में धारा 144 लागू

एसडीओ अविनाश कुमार के नियंत्रण में जिला नियंत्रण कक्ष संचालित रहेगा। जिसका दूरभाष संख्या 06424-222225 जारी किया गया है। केंद्र के समीप फोटो स्टेट दुकानों पर विशेष निगरानी रखेंगे। परीक्षा कक्ष में किसी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण मोबाइल, ब्लूटूथ, पेजर आदि रखने की अनुमति नहीं। साथ ही 200 मीटर की परिधि में धारा 144 लागू रहेगी।

देवघर में राजद का सम्मान समारोह मंत्री और पूर्व मंत्री को किया सम्मानित

देवघर में राजद की और से एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें राजद के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के मंत्री संजय प्रसाद यादव एवं विधायक दल के नेता , पूर्व मंत्री सह देवघर विधायक सुरेश पासवान को सम्मानित किया गया।

1002188837

दोनों नेताओं को अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ जिला अध्यक्ष डॉक्टर फनी भूषण यादव द्वारा प्रदान कर पार्टी की ओर से सम्मानित किया गया l इस अवसर पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं, जिला के प्रखंड अध्यक्षों एवं जिला कमेटी के पदाधिकारीयों द्वारा भी अंग वस्त्र पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया इस अवसर पर काफ़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

1002187725

साथ ही साथ इस अवसर पर सदस्यता अभियान को भी लेकर जोर-शोर से चलाने पर जोर दिया गया कई लोगों ने प्राथमिक सदस्यता का रसीद लेकर पार्टी का सदस्य भी बना l

झारखण्ड के पर्यटन मंत्री ने स्काई डाइविंग फेस्टिवल का उद्घाटन किया

जमशेदपुर में झारखण्ड पर्यटन विभाग के पहल पर पहली बार स्काई डाइविंग फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है, जो 16 फ़रवरी से 23 फ़रवरी तक यह फेस्टिवल सोनारी एयरपोर्ट पर चलेगा।

1002187442

इसका विधिवत उद्घाटन राज्य के पर्यटन मंत्री सुदिब्य कुमार सोनू ने विधिवत रूप से उद्घाटन किया, बता दें राज्य मे यह पहला अवसर है जहां स्काई डाइविंग का आयोजन हो रहा है। अगर आप हवाई जहाज से कूदने के शौकीन हैं तो यह अवसर आपके लिए है ।

झारखंड में पर्यटन में बढ़ावा देने के लिए इस प्रकार का आयोजन किया जा रहा : मंत्री

जमशेदपुर में पहली बार 16 से 23 फरवरी तक ले सकते हैं, स्काई ड्राइविंग का मजा, रोमांच से भर देने वाली यह अनोखी एक्टिविटी आपको 10,000 फीट की ऊंचाई से पैराशूट के साथ छलांग लगाने का अवसर दे रही है ।

झारखंड सरकार के सहयोग से झारखंड में पहली बार इसका आयोजन किया जा रहा है, विदेश में एवं अन्य राज्यों में अपने इसे देखा होगा। मगर आप जमशेदपुर में इसका लुफ्त उठा सकते हैं। उद्घाटन के उपरांत पर्यटन मंत्री सुदिब्य कुमार सोनू ने कहा की झारखण्ड सरकार राज्य मे पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु कई तरह के प्रयास कर रही है और यह उसमे से एक है। और स्काई ड्राइविंग का आंनद ले सकते हैं।

झारखंड उच्च न्यायालय के प्रथम चीफ जस्टिस का निधन

झारखंड हाईकोर्ट के प्रथम एवं हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के चीफ जस्टिस वीके गुप्ता (विनोद कुमार गुप्ता) का 78 वर्ष की उम्र में निधन हो गया ।

1002186665

काफी दिनों से बीमार चल रहे थे और शनिवार को नई दिल्ली में उन्होंने आखिरी सांस ली । झारखंड राज्य गठन के बाद 15 नवंबर 2000 को जस्टिस वीके गुप्ता झारखंड हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस नियुक्त हुए थे । 5 दिसंबर 2000 को राज्यपाल ने उन्हें चीफ जस्टिस पद की शपथ दिलाई थी। 8 मार्च 2003 को हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के रूप में स्थानांतरित हुआ।

1002186657

2 फरवरी 2008 को उत्तराखंड हाईकोर्ट, नैनीताल के चीफ जस्टिस का पदभार संभाला। 9 दिसंबर 2009 को सेवानिवृत्त हुए। उनका अंतिम दाह संस्कार 16 फरवरी को शाम 4 बजे लोधी रोड श्मशान घाट में किया जाएगा। उनके निधन पर झारखंड हाईकोर्ट, सिविल कोर्ट रांची समेत राज्य भर के अधिवक्ताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है। ईश्वर उनकी पुण्य आत्मा को मोक्ष प्रदान करे तथा शोकाकुल परिवारजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

जम्मू कश्मीर के उच्च न्यायालय में केंद्र सरकार के वरिष्ठ वकील के रूप में काम किया

जस्टिस वीके गुप्ता ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा उत्तर प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के सरकारी गांधी मेमोरियल साइंस कॉलेज में पूरी की। उसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से एलएलबी की डिग्री हासिल की और 1970 में दिल्ली उच्च न्यायालय में वकालत शुरू की । अपने वकील के करियर में गुप्ता ने जम्मू-कश्मीर के एडवोकेट जनरल और जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय के वरिष्ठ केंद्र सरकार के स्थायी वकील के रूप में काम किया ।

बार काउंसिल के अध्यक्ष और सचिव भी रहे

वे बार काउंसिल की गतिविधियों से जुड़े रहे और बार के अध्यक्ष और सचिव के पद पर रहे। 1990 में गुप्ता को जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय का न्यायाधीश बनाया गया। 1996 में उन्हें कलकत्ता उच्च न्यायालय में स्थानांतरित कर दिया गया और 15 नवंबर 2000 को झारखंड उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किए गए। उन्होंने 5 दिसंबर 2000 को इस उच्च न्यायालय के पहले स्थायी मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली।

उत्तराखंड में के मुख्य न्यायाधीश के रूप में सेवा दी

इसके बाद न्यायमूर्ति गुप्ता 2003 में हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शामिल हुए। सेवानिवृत्ति से पहले उन्होंने 2 फरवरी 2008 से 9 सितंबर 2009 तक उत्तराखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश का पद भी संभाला।