देवघर // जिला के सारवां थाना क्षेत्र के लोखरिया मोड के पासहाईवा के चपेट में आने से एक लड़का एवं एक लड़की की मौके पर ही मौत हो गई स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों अपाची मोटरसाइकिल से जियाखड़ा मेला देख कर अपने घर जा रहा था। इसी दौरान लोखरिया मोड के पास सारवां की ओर से आ रही तेज गति से हाईवा के द्वारा जोरदार टक्कर मारा गया जिससे घटना स्थल पर ही दोनों की मौत हो गई। लड़के की पहचान लखन पासवान (20 वर्ष) पिता महेश पासवान सारवां प्रखंड क्षेत्र के हरिकुरवा गांव के रहने वाला और लड़की बंधना कुमारी 18 वर्ष पिता प्रेम पासवान ग्राम घुरनिया थाना सारवां है । रिश्ते में लडकी बंदना कुमारी का भाभी की भाई लगता था । ग्रामीणों के द्वारा हाईवा को जिया खड़ा मेला में पकड़ लिया गया है।
देवघर जिला के मधुपुर अनुमंडल क्षेत्र के मधुपुर लालगढ़ मोहल्ला में काली मंदिर के जीर्णोद्धार को लेकर विवाद हो गया । विवाद धीरे धीरे बातचीत से मारपीट में बदल गया और दोनों पक्षों से दर्जनों लोग घायल हो गए। घायल में महिला पुरुष के साथ बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं। सभी का ईलाज मधुपुर अनुमंडल अस्पताल में किया जा रहा है।
घटना की सूचना मिलने पर मधुपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दल बल के साथ मौके पर पहुंची और जिले के मधुपुर थाना, पथरौल थाना, बुढई थाना तथा मारगोमुंडा थाना की पुलिस टीम को मौके पर तैनात कर दी गईं।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि लालगढ़ मोहल्ले में वर्षों पुराना काली मंदिर है जो सड़क से नीचे हो गया था और एक ओर से झुक भी गया था। सड़क से नीचे होने के कारण पानी भी उसमें घुस जाता था। जिसके कारण उसका जीर्णोद्धार और प्लास्टर का कार्य कराया जा रहा था।
वही इस कार्य को लेकर दूसरे समुदाय के लोगों ने आपत्ति जताई जिसके कारण ही यह विवाद उत्पन्न हुआ। बताया जाता है कि लालगढ़ मुस्लिम बहुल इलाका है। मधुपुर एसडीपीओ सत्येंद्र प्रसाद के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात है और फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन क्षेत्र में तनाव बना हुआ है। पुलिस पूरे घटनाक्रम पर पैनी नजर रखे हुए है और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए कैंप कर रही है।
देवघर // एसपी सौरभ के निर्देश पर बुधवार को जिले के सभी थाना क्षेत्रों में सुरक्षा को लेकर सघन जांच अभियान चलाया गया। दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक सीएसपी सेंटर और पेट्रोल पंपों की सुरक्षा व्यवस्था की बारीकी से पड़ताल की गई। जांच के दौरान सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, रिकॉर्डिंग व्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े अन्य उपायों का अवलोकन किया गया। जहां कमी पाई गई, वहां तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए। जांच के क्रम में झारखंड ग्रामीण बैंक के तिलैया मोड़ स्थित सीएसपी सेंटर पर एक सीसीटीवी कैमरा कार्यरत पाया गया। सुरक्षा मानकों को देखते हुए वहां चार अतिरिक्त कैमरे लगाने का निर्देश दिया गया, ताकि लेन-देन के समय निगरानी और मजबूत हो सके। इसी तरह करौं थाना क्षेत्र के ग्राम मदनकट्टा, नगादरी, भोरंडीहा और करहैया में स्थित सीएसपी सेंटरों की भी जांच की गई। यहां ट्रांजैक्शन प्रक्रिया और कैमरा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और समय-समय पर ऐसे अभियान जारी रहेंगे।
हजारीबाग // के बड़ा बाज़ार टीओपी क्षेत्र अंतर्गत हबीबी नगर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब झाड़ी साफ़ करने के दौरान अचानक जोरदार ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि इलाके में दहशत फैल गई। इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है, जिसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया है।
मृतकों की पहचान:
सद्दाम, पिता – यूनुस
रशीदा, पति – मुस्ताक
नन्ही प्रवीण, पति – सद्दाम
स्थानीय लोगों के अनुसार धमाके की आवाज़ दूर-दूर तक सुनी गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी गई है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित आनंद ने कहा कि फारनेसिंक एवं विसफोटक जांच अधिकारीयों को सूचना दे दी गई, खोजी कुत्तों को भी लगाया गया है तीन लोगों की मृत्यु हो चुकी है एक घायल है अभी जांच जारी है।
देवघर// शहर के एक निजी होटल के सभागार में युवा दिवस के अवसर पर ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा लिट्टी संग चोखा सम्मेलन सह् मिलन समारोह का आयोजन बड़े ही धूमधाम के साथ किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि संगठन के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया, जरमुंडी विधायक देवेंद्र कुवर , डीडीसी पीयूष सिन्हा, एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रशांत कुमार झा व अन्य मौजूद थे।
राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया ने कहा….
मौके पर संगठन के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आए दिन पत्रकार असुरक्षित महसूस कर रहे हैं । पत्रकारों के लिए आवाज उठाने के लिए न सत्ता के पास समय है और ना ही विपक्ष के पास । साथ ही कहा कि देवघर जिला अध्यक्ष चमन कुमार ने अवगत कराया है कि यहां के प्रेस क्लब भवन प्रशासन द्वारा अतिक्रमण कर रखा गया है । इस मामले को संगठन ने गंभीरता से लिया है जल्द ही संगठन आगे की निर्णय तय करेगी।
विधायक ने कहा पत्रकारों के हित के लिए विधानसभा में मांग उठाऊंगा
इस दौरान जरमुंडी विधायक देवेंद्र कुंवर ने कहा कि राष्ट्रीय महासचिव के मांग पर पत्रकारों के हित के लिए विधानसभा में मांग उठाऊंगा । वहीं डीडीसी पीयूष सिन्हा ने कहा कि पत्रकारिता हमेशा निष्पक्ष होनी चाहिए । सीनियर पत्रकारों को हमेशा अपने जूनियर को यह सीख देने की आवश्यकता है । साथ ही उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब भवन के मुद्दे को लेकर उपायुक्त से बात कर जल्द ही समाधान करेंगे । इस दौरान पत्रकारों के लिए उत्कृष्ट कार्य करने को ले समाजसेवी सूरज झा और प्रेम मिश्रा को सम्मानित किया गया। मंच का संचालन पत्रकार शिवम मिश्रा ने किया । मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सियाराम शरण सिंह, झारखंड के सभी प्रमंडल के प्रमंडल प्रभारी , सभी जिला प्रभारी , देवघर जिला अध्यक्ष चमन कुमार, जिला सचिव बबलू साह , प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मोहम्मद इम्तियाज अंसारी, राजेश किशोर , संजय यादव , मिन्हाज राही , रंजन कुमार, केशव कुमार व अन्य मौजूद थे।
नववर्ष की पूर्व संध्या पर हुई सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, सभी 8 आरोपी गिरफ्तार, भेजें गए न्यायिक हिरासत में
हजारीबाग// नववर्ष की रात हजारीबाग में हुई सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है, लोहसिंघना थाना क्षेत्र के इन्द्रपुरी चौक पर सुरज राणा की हत्या के मामले में पुलिस ने सफल कार्रवाई करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए इस हत्याकांड में इस्तेमाल किए गए खून लगे हथियार भी बरामद कर लिए गए हैं। बताया जा रहा है कि पिकनिक के दौरान डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद ने बाद में यह खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। प्रतिशोध की भावना से एक गिरोह ने मिलकर सुरज राणा पर तलवार और बेसबॉल बैट से हमला किया, जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मृतक की पत्नी के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और तत्काल विशेष जांच टीम यानी SIT का गठन किया गया। SIT टीम ने नोएडा, रांची, रामगढ़, चतरा और बड़कागांव सहित कई जिलों में छापेमारी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। “इस हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।” हजारीबाग पुलिस की इस कार्रवाई से साफ है कि अपराध करने वाले चाहे कहीं भी छिपे हों, कानून से बच नहीं सकते। हम आपको लगातार अपडेट देते रहेंगे।
देवघर // सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फोटो खिंचवाना देवघर के एक युवक को भारी पड़ गया। पुलिस द्वारा की गई जांच में आरोपी के वीवो मोबाइल फोन की गैलरी से हथियार के साथ कई आपत्तिजनक तस्वीरें बरामद की गई हैं। पूछताछ के दौरान युवक इन तस्वीरों के संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका, जिसके बाद पुलिस का संदेह और गहरा हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को युवक के सोशल मीडिया गतिविधियों को लेकर गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर जब पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर उसके मोबाइल फोन की जांच की, तो गैलरी में हथियार के साथ अलग–अलग पोज़ में ली गई कई तस्वीरें मिलीं। इनमें कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई थीं, जबकि कुछ मोबाइल में ही सेव थीं।
पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में युवक हथियार के स्रोत, उसके वैध लाइसेंस अथवा तस्वीरें खिंचवाने के उद्देश्य के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं दे पाया। इस कारण पुलिस को आशंका है कि युवक का संबंध किसी आपराधिक गतिविधि या अवैध हथियार रखने वाले गिरोह से हो सकता है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर हथियार लहराना कानूनन अपराध है और इससे समाज में गलत संदेश जाता है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस यह जांच कर रही है कि हथियार असली है या नकली, तथा युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया जाएगा या नहीं।फिलहाल पुलिस युवक के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है और उसके सोशल मीडिया अकाउंट्स को खंगाला जा रहा है। पुलिस ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया पर हथियार का प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
देवघर// मोहनपुर थाना क्षेत्र में नशीले पदार्थों के विरुद्ध पोलिस की छापेमारी ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री एवं सेवन में लिप्त पांच युवकों को किया गिरफ्तार । मौके से ब्राउन शुगर जैसी मादक पदार्थ की कई पुड़िया बरामद की गई, जिन्हें विधिवत जप्त कर लिया गया है। साथ ही सभी आरोपियों को कोर्ट में पेशी करने के बाद न्यायाधीश के आदेश पर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहनपुर थाना में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक राकेश कुमार रंजन 10 जनवरी 2026 को सशस्त्र बल के साथ दिवा गश्ती एवं विधि-व्यवस्था ड्यूटी पर निकले थे। इसी क्रम में दोपहर करीब 3:20 बजे उन्हें गुप्त सूचना मिली कि डुमरिया मोड़ यात्री शेड के बगल के मैदान में कुछ लोग ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री एवं सेवन कर रहे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए इसकी जानकारी तत्काल मोहनपुर थाना प्रभारी प्रियरंजन कुमार को दी गई। थाना प्रभारी द्वारा एनडीपीएस एक्ट 1985 की धारा 42(ii) के तहत अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर अशोक कुमार सिंह को सूचना दी गई। इसके बाद एसडीपीओ स्वयं मौके पर पहुंचे और उनके निर्देश पर एक संयुक्त छापेमारी दल का गठन किया गया। पुलिस दल करीब 4:40 बजे डुमरिया मोड़ यात्री शेड के पास पहुंचा, जहां पुलिस वाहन को देखते ही मैदान में बैठे पांच व्यक्ति भागने लगे। संदेह होने पर पुलिस बल के सहयोग से सभी को पकड़ लिया गया।
गिरफ्तार व्यक्ति के नाम व पता
पकड़े गए युवकों ने पूछताछ में अपना नाम सुमन कुमार मंडल, उम्र 27 वर्ष, हरि मंडल, उम्र 50 वर्ष, अविनाश कुमार उम्र 22 वर्ष, श्रवण कुमार मंडल, उम्र 25 वर्ष एवं सोहन लाल बेसरा उम्र 25 वर्ष बताया। सभी मोहनपुर थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के निवासी हैं। भागने के कारण पूछे जाने पर कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया गया। इसके बाद एसडीपीओ ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 50 के तहत सभी को उनके अधिकारों से अवगत कराया गया। तलाशी से पूर्व आरोपियों को पुलिस एवं एसडीपीओ ने तलाशी लिया । घटनास्थल सुनसान होने के कारण कोई स्वतंत्र गवाह उपलब्ध नहीं हो सका। ऐसी स्थिति में पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल को साक्षी मानते हुए तलाशी की गई। तलाशी के दौरान सुमन कुमार मंडल के जैकेट की जेब से कागज की दो पुड़िया में 0.28 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई। हरि मंडल के ट्राउजर की जेब से कागज के लिफाफे में दस पुड़िया में कुल 1.47 ग्राम ब्राउन शुगर पाई गई। वहीं अविनाश कुमार के पास से दो पुड़िया में 0.25 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। श्रवण कुमार मंडल एवं सोहन लाल बेसरा के पास से कोई मादक पदार्थ बरामद नहीं हुआ, लेकिन पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे हरि मंडल से ब्राउन शुगर खरीदने आए थे और सभी मिलकर वहीं सेवन कर रहे थे। पुलिस वाहन को देखकर वे भागने लगे थे।
मोहनपुर थाना क्षेत्र में नशे के कारोबार को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा। आम लोगों से अपील की गई है कि नशीले पदार्थों से दूर रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को दें। अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी : मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र में लगातार नशीला पदार्थ खरीद-बिक्री किया जा रहा है। इस धंधे में शामील लोगों की पुलिस तलाश कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों ने धंधा में शामील कई लोगों के बारे में जानकारी पुलिस को दिया है। जिसके आधार पर पुलिस छापेमारी कर रही है। ठाढ़ीयारा गांव में अवैध कारोबार: मिली जानकारी के अनुसार मोहनपुर थाना के ठाढ़ीयारा, शिवनगर गांव में नशीला पदार्थ की अवैध खरीद-बिक्री किया जा रहा है। इस धंधे में शामिल कई लोग चंद दिनों में करोड़ों की संपत्ती बना लिया है।
देवघर // केंद्र सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी कानून का नाम बदले जाने के ख़िलाफ़ “मनरेगा बचाओ संग्राम” अभियान तहत देवघर जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा जिलाध्यक्ष मुकुंद दास के नेतृत्व में टावर चौक स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल पास एक दिवसीय उपवास कर विरोध जताया। उपवास कार्यक्रम में पार्टी के सैकड़ो नेताओं कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव एवं पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख मुख्य रूप से भाग शामिल हुए।
मनरेगा कोई योजना नहीं एक एक्ट है, देश के करोड़ बेरोजगार मजदूरों को रोजगार की गारंटी देती है
विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने संबोधन में कहा कि मनरेगा कोई योजना नहीं एक एक्ट है,जिसके तहत् देश के करोड़ बेरोजगार मजदूरों को रोजगार की गारंटी देती है। लोगों को अपने घरों के पास 100 दिन का काम मिल जाता था। इसके साथ ही कई परिसंपत्तियां भी तैयार हो जाते थे। लेकिन जब से केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आई है, लगातार मजदूर,किसानों,नौजवानों के हितों पर हमला कर रही है। कांग्रेस द्वारा लाए गए कानून को कमजोर करने का काम कर रही है, चाहे वह भूमि अधिग्रहण बिल हो,सूचना का अधिकार अधिनियम हो या फिर मनरेगा जैसा कानून हो। अगर 2010 और वर्तमान की बजट को देखें तो मनरेगा बजट और आवंटन से प्रतीत हो जाएगा कि पूर्व से ही इस योजना को समाप्त करने की साजिश चल रही है। मुख्यतः यह योजना बीभी ग्राम योजना है,जिसे राम के नाम के ढाल में जी राम जी बनाया गया है। कृषि कानून की तरह जब देश के मजदूर,बेरोजगार नौजवान सड़कों पर उतरेंगे तो इसे भी केंद्र सरकार को वापस लेना होगा।
सशरीर गांधी की हत्या 1948 में कर दी अब उनके आदर्शों और उनके विचारों की हत्या पर तुले हैं : पूर्व कृषि मंत्री
पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि राम हमारे आदर्श हैं, वो निर्विवाद है। उनके नाम में कोई विवाद ही नहीं है। महात्मा गांधी भी राम के सच्चे भक्त थे। इन लोगों ने इस राम के सच्चे भक्त गांधी के सशरीर गांधी की हत्या 1948 में कर दी अब उनके आदर्शों और उनके विचारों की हत्या पर तुले हैं, जो कतई संभव नहीं है। मनरेगा देश के करोड़ शारीरिक श्रमिकों की आत्मा और जान है। हम मजदूरों के हक एवं अधिकार की लड़ाई जारी रखेंगे। मनरेगा की तुलना इस योजना से कतई नहीं की जा सकती है। इसमें काफी विसंगतियां है। इस योजना से कभी भी मजदूरों का हित साधन नहीं जा सकता।
देवघर // जिला के मोहनपुर प्रखंड के अंतर्गत जमुनिया गाँव स्थित सिद्धु–कान्हु चौक पर आगामी 46 वें सिद्धु–कान्हु मेला के सफल एवं भव्य आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता वीरेंद्र सोरेन ने की। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि 46वां सिद्धु–कान्हु मेला 26 जनवरी एवं 27 जनवरी को पूरे पारंपरिक उत्साह, अनुशासन एवं गरिमा के साथ आयोजित किया जाएगा। मेला के अंतर्गत आयोजित होने वाली फुटबॉल प्रतियोगिता, मेला प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, अतिथि सत्कार तथा सुचारु संचालन को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
मेला समिति द्वारा यह भी निर्णय लिया गया कि इस वर्ष के मेला एवं फुटबॉल प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर मंत्री हफीजुल हसन एवं देवघर उपायुक्त को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाएगा। बैठक में मेला को ऐतिहासिक एवं जनसहभागिता से परिपूर्ण बनाने हेतु सभी कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों से सक्रिय सहयोग का आह्वान किया गया।
देवघर // झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) मोहनपुर प्रखंड समिति द्वारा भगवानपुर कार्यालय परिसर में झारखंड निर्माता, जल–जंगल–ज़मीन के अमिट प्रहरी, महान जननायक, पूर्व मुख्यमंत्री एवं झारखंडी अस्मिता के प्रतीक आदरणीय दिशोम गुरु स्व० शिबू सोरेन जी की 82 वीं जयंती श्रद्धा, सम्मान एवं सामाजिक सेवा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झामुमो मोहनपुर प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार मंडल ने कहा कि दिशोम गुरु ने अपना संपूर्ण जीवन अन्याय, शोषण और विस्थापन के विरुद्ध संघर्ष को समर्पित किया। उनके अदम्य साहस, नेतृत्व और जन आंदोलन के परिणाम स्वरूप ही झारखंड को अलग राज्य का दर्जा प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष नवल किशोर हेंब्रम ने दिशोम गुरु के साथ बिताए गए स्मरणीय क्षणों को साझा करते हुए बताया कि जब दिशोम गुरु मोहनपुर प्रखंड के जमुनिया गांव आए थे, तब यहीं से झारखंड आंदोलन को नई दिशा और मजबूती मिली थी। उनका प्रत्येक कदम आदिवासी, मूलवासी एवं वंचित समाज के अधिकारों की रक्षा हेतु समर्पित था।जयंती समारोह के उपरांत झामुमो कार्यकर्ताओं द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन करते हुए मोहनपुर स्पास्टिक अनाथालय एवं दिव्यांग विद्यालय, चुल्हिया में अध्ययनरत अनाथ एवं दिव्यांग बच्चों के बीच कॉपी, कलम, मिठाई एवं फल का वितरण किया गया। इसके पश्चात जमुनिया गांव में 100 बच्चों के बीच वस्त्र वितरित किए गए तथा 16 वृद्धजनों को कंबल प्रदान कर सेवा एवं संवेदना का परिचय दिया गया।
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष नवल किशोर हेंब्रम, मोहनपुर प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार मंडल, बुद्धिजीवी मोर्चा जिला अध्यक्ष सह अधिवक्ता अजय कुमार यादव, जमुनिया मुखिया प्रतिनिधि लखीराम सोरेन श्रीकांत यादव, बब्लू दास, चंद्रमोहन मंडल, करामत अंसारी, अरुण शर्मा, लोथों मुर्मू, पत्तीलाल मुर्मू, विष्णु तांती, रोहित राव, रंजीत यादव, , जूना मुर्मू, सिकंदर कुमार राउत, बीरू प्रधान, रोहीत तुरी, सुरेश तुरी, वीरेंद्र सोरेन, सनातन सोरेन, सुमित सोरेन, रेसका मुर्मू, मनोट मरांडी, मालनी मरांडी, सावित्री हांसदा , मीडिया प्रभारी केदार दास, सहित बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
देवघर // देवघर पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर जिला के विभिन्न थाना क्षेत्र में छापेमारी अभियान चला कर 8 साइबर आरोपी को किया गिरफ्तार। गिरफ्तार व्यक्ति के पास से बरामद मोबाईल / सिम के प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि उक्त साईबर अपराधी फर्जी कस्टमर केयर / सरकारी पदाधिकारी बनकर PhonePe Users को Cash Back का झांसा देकर तथा PM Kishan योजना के लाभुकों को झांसे में लेकर ऑनलाईन ठगी करते हैं।
गिरफ्तार किये गये साइबर ठगों की अपराध शैली निम्न प्रकार हैं :
PM Kishan योजना के लाभुकों को फर्जी PM Kishan योजना का लिंक भेजकर लाभुक को झांसे में लेकर ठगी करना
फर्जी Phonepe /Paytm Customer Care पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को Cash Back का झांसा देकर Phonepe Gift Card Create करवाकर उसे Redeem कर ठगी करना।
फर्जी Airtel Payment Bank पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को झांसे में लेकर Airtel Thanks App के माध्यम से Airtel Payment Bank Card बंद कर उपभोक्ताओं को झांसा देकर तथा आम सहायता के रूप में कार्ड को पुनः चालू कराने के नाम पर झांसा देकर ठगी करना
छापामारी का स्थान-1. देवीपुर थाना अंतर्गत पैसरपुर जंगल, जिला देवघर।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता-
विक्रम दास, उम्र 23 वर्ष, पिता सागर दास, सा०-बभनकुंड, थाना सारठ, जिला-देवघर,
गौतम दास, उम्र-28 वर्ष, पिता पंचम दास, सा-गंगटी, थाना-मधुपुर, जिला-देवघर
सुधांशु कुमार दास, उम्र 18 वर्ष, पिता पैतीश कुमार दास, सा०-नबी बक्स रोड, भेड़वा,थाना-मधुपुर, जिला-देवघर
हजारीबाग // पुलिस ने एक बार फिर साबित कर दिया कि अपराधी चाहे कितनी भी दूर भाग जाएँ, कानून के लंबे हाथ उनसे बच नहीं सकते। जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारागार, हजारीबाग से 31 दिसंबर 2025 की रात फरार हुए तीन सजायाफ्ता कैदियों को पुलिस ने महाराष्ट्र के सोलापुर जिले से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।जेल ब्रेक की गंभीर घटना को चुनौती के रूप में लेते हुए पुलिस ने तत्परता दिखाई। उपायुक्त व वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में तीन विशेष SIT टीमों का गठन किया गया, जिन्होंने तकनीकी विश्लेषण, ट्रेलिंग और लगातार छापेमारी के जरिए फरार कैदियों की लोकेशन ट्रैक की।
लगातार पीछा करते हुए पुलिस टीम झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश होते हुए महाराष्ट्र के करमाला थाना क्षेत्र पहुँची, जहाँ कोरटी ईंट-भट्ठा से तीनों कैदियों को दबोच लिया गया। ट्रांजिट रिमांड पर उन्हें हजारीबाग लाकर पुनः जेल भेज दिया गया।गिरफ्तार कैदी—देवा भुईयाँ उर्फ देव कुमार भुईयाँ राहुल रजवार जितेन्द्र रवानी तीनों पोक्सो सहित गंभीर मामलों में दोष सिद्ध होकर आजीवन कारावास की सजा काट रहे थे और जेल की खिड़की की रॉड काटकर बेडशीट के सहारे फरार हुए थे। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी हजारीबाग पुलिस ने ओपन जेल से फरार बांग्लादेशी नागरिकों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर अपनी कार्यकुशलता का परिचय दिया था।हजारीबाग पुलिस का संदेश स्पष्ट है—अपराध पर सख्ती, अपराधियों पर त्वरित कार्रवाई और जनता की सुरक्षा सर्वोपरि। यह सफलता पुलिस की पेशेवर दक्षता, समन्वय और प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
देवघर // बसंत पंचमी के अवसर पर बाबा बैद्यनाथ धाम में आयोजित होने वाले तिलकोत्सव समारोह, जिसमें देश-विदेश से लाखों श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना रहती है, तथा 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के आयोजन को लेकर देवघर नगर निगम के नगर आयुक्त ने तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए। नगर आयुक्त ने बताया कि दोनों महत्वपूर्ण आयोजनों को सुचारु एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए नगर निगम द्वारा विभिन्न कार्यों के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। इन टीमों को स्वच्छता, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, चलंत शौचालय, झाड़ी कटाई, अतिक्रमण नियंत्रण, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य नागरिक सुविधाओं की निगरानी एवं क्रियान्वयन का दायित्व सौंपा गया है।तिलकोत्सव समारोह के संदर्भ में नगर आयुक्त ने निर्देश दिया कि बाबा मंदिर परिसर, शिवगंगा, सभी रूट लाइन, श्रद्धालुओं के ठहराव स्थल, अस्थायी शिविर क्षेत्र तथा अतिरिक्त पुलिस बल के आवासन/ठहराव स्थलों में विशेष साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस लाइन एवं अस्थायी पुलिस आवासन स्थलों पर नियमित सफाई, कचरा उठाव एवं नालियों की सफाई को प्राथमिकता दी जाए, ताकि तैनात पुलिस बल को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
नगर आयुक्त ने यह भी निर्देश दिया कि तिलकोत्सव अवधि के दौरान सभी प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील स्थलों पर नियमित सफाई, झाड़ी कटाई, खुले में कचरा फेंकने पर नियंत्रण तथा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई प्रभावी रूप से सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की आवाजाही वाले मार्गों पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए।
गणतंत्र दिवस की तैयारियों की समीक्षा करते हुए नगर आयुक्त ने परेड ग्राउंड, टावर चौक से परेड ग्राउंड तक का मार्ग, सर्कुलर रोड, प्रमुख चौक-चौराहों, स्मारकों, सरकारी कार्यालय परिसरों एवं सार्वजनिक स्थलों पर सामान्य साफ-सफाई, झाड़ी कटाई एवं सौंदर्यीकरण कराने के निर्देश दिए। साथ ही 26 जनवरी से पूर्व ब्लिचिंग चूना का छिड़काव एवं सड़क किनारे चूना मार्किंग सुनिश्चित करने को कहा गया।
नगर आयुक्त ने नगर क्षेत्र के प्रमुख स्मारकों, चौक-चौराहों एवं सरकारी भवनों में उच्च कोटि के रंगीन विद्युत बल्बों से सजावट, सभी संबंधित क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट को दुरुस्त रखने तथा विशेष रूप से सत्संग चौक से परेड ग्राउंड तक प्रकाश व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त 23 जनवरी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर विद्युत सजावट एवं माल्यार्पण कार्यक्रम सुनिश्चित कराने का भी निर्देश दिया गया।समीक्षा के दौरान नगर आयुक्त ने परेड ग्राउंड में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम हेतु पेयजल व्यवस्था, चलंत शौचालयों की उपलब्धता, मंच एवं बैठक व्यवस्था की मरम्मत-पेंटिंग, समतलीकरण तथा अन्य आवश्यक नागरिक सुविधाएँ समय से सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही सभी महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्पमाला अर्पण, ध्वजारोहण एवं झंडा व्यवस्था गरिमापूर्ण ढंग से कराने पर बल दिया।नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि तिलकोत्सव एवं गणतंत्र दिवस जैसे महत्वपूर्ण आयोजनों के दौरान नगर निगम की प्रत्येक टीम अपने-अपने दायित्वों के प्रति उत्तरदायी रहेगी। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न होने देने के निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालुओं, आम नागरिकों एवं तैनात पुलिस बल को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
देवघर // जिला के मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र के श्री श्री मोहनानंद +2 विद्यालय तपोवन में आयोजित अभिभावक–शिक्षक की विशेष बैठक में दर्जनों अभिभावक ने हिस्सा लिया। वही देवघर विधायक सुरेश पासवान के साथ कई जनप्रतिनिधि और समाजसेवी ने भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। कटवन पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि कृष्णा यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि वे बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता दें। अक्सर देखा जाता है कि लोग कंप्यूटर या ट्यूशन पर खर्च करने में संकोच करते हैं, लेकिन जब बात पर्व–त्योहार या सामाजिक आयोजन करने की होती है और कोई गोतिया बोल दे कि “पर्व” इस साल कर लेते हैं, तो आप कभी नहीं कहते हैं कि अगले साल करते है । तो जरूरत है सोचने की हमें पहली प्राथमिकता किसे देना चाहिए गोतिया की बातों की या बच्चे की शिक्षा की ।
आगे कहा कि हमारे समय में यदि किसी शब्द का फुल फॉर्म या अर्थ जानना होता था, तो हमलोगों को इंतजार करना पड़ता था गांव में भी बहुत कम पढ़े लिखे लोग होते थे स्कूल जाकर शिक्षक से पूछना पड़ता था। लेकिन आज आप सभी के पास ChatGPT जैसे शैक्षणिक साधन हैं, जो हर समय आपकी जेब और घर में उपलब्ध हैं। आने वाले समय में कोई भी विद्यार्थी यह बहाना नहीं बना सकता कि पढ़ाई इसलिए छूट गई क्योंकि अभिभावकों ने शिक्षा पर ध्यान नहीं दिया। अब सीखने के साधन आपके साथ हर समय मौजूद हैं — बस आवश्यकता है सही उपयोग और आत्म-प्रेरणा की।
बैठक में शिक्षक, अभिभावक, छात्र छात्राएं के साथ देवघर विधायक सुरेश पासवान जिला परिषद सदस्य गीता मंडल हरकट्टा पंचायत के मुखिया हीरा देवी मेदनीडीह पंचायत के मुखिया उमेश कुमार यादव कटवन पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि कृष्णा यादव मोहनपुर प्रखंड से आए बीपीओ बीआरपी एवं सीआरपी उपस्थित थे।