झारखंड की आवाज

Blog Post -

Deoghar Cyber News। फर्जी अधिकारी बनकर ठगी करने के आरोप में 4 साइबर आरोपी गिरफ्तार

1003181420 edited

देवघर// पुलिस ने देवघर के जसीडीह, मोहनपुर और सोनारायठाढी थाना क्षेत्र में छापेमारी कर 4 साइबर आरोपी को किया गिरफ्तार। देवघर पुलिस ने बताया कि ये सभी साइबर आरोपी फर्जी बैंक अधिकारी बनकर लोगो को कॉल कर ठगी करने का काम करता था। सभी को मोहनपुर थाना क्षेत्र चौपा मोड के समीप जंगल से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार आरोपी के पास से 6 मोबाइल 5 सिम कार्ड को बरामद किया।

गिरफ्तार आरोपी का नाम

  • अजय कुमार दास पिता सुकदेव दास जमनी थाना जसीडीह
  • मुकेश कुमार पिता स्व राजेंद्र यादव पिपरासोल थाना सोनारायठाढी
  • तारकेश्वर मंडल पिता फूलों मंडल खपचूवां थाना सोनारायठाढी
  • दीपक कुमार पिता तिरोती मंडल लतासारे थाना मोहनपुर

तेजस्वी ने मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (GMCH) पूर्णिया का किया औचक निरीक्षण, पीएम को दिया न्यौता आप जरूर आइए

1003286540

बिहार/पूर्णिया// शनिवार देर रात्रि गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (GMCH), पूर्णिया का औचक निरीक्षण करने पहुंचे बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव , उन्होंने कहा कि 20 सालों की एनडीए सरकार की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की एक छोटी सी बानगी देखिए। आगे कहा कि यह बदहाली किसी जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नहीं बल्कि तथाकथित मेडिकल कॉलेज की है। इसका आँखों देखा हाल जानिए और इस जुमलेबाज निकम्मी सरकार के अमंगलकारी स्वास्थ्य मंत्री को लानत भेजिए।

कहां कहां दिखी कमी

👉 यह मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल है लेकिन यहाँ ICU नहीं है।

👉 ट्रॉमा सेंटर चालू नहीं है। कार्डियोलॉजी यानि हृदय रोग विभाग है ही नहीं।

👉 एक बेड पर तीन-तीन मरीज लेटा रखे है।

👉 15-20 दिन में भी मरीजों की बेडशीट नहीं बदली जाती।

👉 हड्डी रोग से संबंधित और विकलांग शल्य चिकित्सा से संबंधित मरीजों के लिए शौचालय दो फीट ऊंचा है। साफ़-सफाई बिल्कुल भी नहीं है।

👉 GMCH, मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल है लेकिन यहाँ नर्स के स्वीकृत 255 पदों में से केवल 55 नर्स ही कार्यरत है वो भी तीन शिफ्ट में। यानि एक बार में केवल 18 नर्स ही ड्यूटी पर रहती हैं। छुट्टी पर रहेंगी तो उससे भी कम।

👉 GMCH में 80% चिकित्सकों के पद रिक्त है।

👉 GMCH में एक भी स्थायी ड्रेसर नहीं है। पूरे कॉलेज और हॉस्पिटल में केवल 4 OT सहायक है।

👉 23 विभाग में से अनेक विभाग बंद हैं। प्रोफेसर और सहायक प्रीफ़ेसर नाम मात्र है। Medical interns को 6 महीनों से सैलरी नहीं मिली है।

👉 सरकारी अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी, स्वास्थ्य उपकरण, स्वास्थ्य सेवा और सुविधा के अभाव में पूर्णिया के निजी अस्पतालों में प्रतिदिन 10,000 मरीज जाते है।

अस्पताल की बदहाल व्यवस्था देख सरकार पर साधा निशाना

एनडीए सरकार के भ्रष्ट मंत्री और अधिकारी भ्रष्टाचार में कमीशन खाने के लिए हजारों करोड़ रुपए खर्च कर केवल बिल्डिंग बनाते है लेकिन डॉक्टर्स, स्वास्थ्य कर्मी, लैब टेक्निशियन, ड्रेसर, असिस्टेंट इत्यादि की नियुक्ति नहीं करते। कमीशन के लिए हज़ारों करोड़ के स्वास्थ्य उपकरण खरीदते हैं लेकिन उन्हें चलाने के लिए टेक्निशियन की बहाली नहीं करते।

पीएम पर भी साधा निशाना कहा कल प्रधानमंत्री मोदी जी जुमलों की बारिश करने सीमांचल के पूर्णिया आ रहे है। इतने उच्च पद पर विराजमान होने के पश्चात् भी ओछी और छोटी बातें करने से पूर्व उन्हें बिहार की अपनी 20 सालों और केंद्र की 11 वर्षों की डबल इंजन सरकार की बड़ी-बड़ी ख़ामियाँ नहीं दिखेंगी ?

प्रधानमंत्री मोदी जी बिहार में 20 वर्षों की NDA सरकार के भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, गरीबी, एनडीए सरकार की विफलताओं, इलाज के नाम पर गरीबों से लूट, बदहाल शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था तथा डबल इंजन के डबल जंगलराज पर प्रवचन अवश्य देंगे।

पीएम को कहा कल पूर्णिया मेडिकल कॉलेज जरूर जाइएगा

प्रधानमंत्री जी, कल पूर्णिया के इस मेडिकल कॉलेज जरूर जाइएगा और 2005 के बाद वाले मुख्यमंत्री को भी अवश्य लेकर जाइएगा, नहीं तो वो कहेंगे कि 2005 से पहले कुछ था जी ?

मदरसे में पढ़ने वाली बच्ची की मौ*त को लेकर बाबूलाल मरांडी ने उठाए सवाल

1003284760

Godda News// गोड्डा में बीते दिनों मदरसे में पढ़ने वाली बच्ची की और मौत को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि गोड्डा से एक बेहद व्यथित कर देने वाली घटना सामने आई है…एक पिता ने शिक्षा के उद्देश्य से अपनी बच्ची का दाख़िला मदरसे में करवाया और एक दिन अचानक उन्हें बुलाकर यह सूचना दी गई कि उनकी बेटी ने आत्महत्या कर ली है। मात्र 13 वर्ष की मासूम बच्ची के बारे में यह कहा गया, जबकि उसके पिता का साफ कहना है कि उनकी बेटी पहले से ही बहुत डरी-सहमी रहती थी और परिस्थितियों से स्पष्ट है कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि दुष्कर्म व हत्या का मामला है। मदरसे के लोगों द्वारा जिस तरह का व्यवहार बच्ची के परिजनों के साथ किया गया, वह उनकी असंवेदनशीलता को साफ़ दर्शाता है और यह भी स्पष्ट करता है कि संभवतः दुष्कर्म और हत्या की इस घटना में ज़िम्मेदार लोगों को बचाने की कोशिश की जा रही है। यह घटना मदरसे में पढ़ रही अन्य बच्चियों की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर चिंता उत्पन्न करती है।

मैं सरकार और पुलिस से कहना चाहूँगा कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जाँच कर सच्चाई को सामने लाया जाए।

आगे लिखा कि ….एक घटना तो सामने आई है, लेकिन यह सोचकर ही सिहरन होती है कि वहाँ पढ़ने वाली अन्य बच्चियाँ किस भय और आशंका के बीच जीवन बिता रही होंगी। जो लोग इस जघन्य कृत्य के पीछे हैं, उन्हें क़ानून का कोई भय प्रतीत नहीं होता, क्योंकि सभी जानते हैं कि जब बात तुष्टिकरण की आती है, तो सरकार को घुटनों पर ले आना बहुत आसान हो जाता है। जिस सरकार के मंत्री केवल राजनीतिक लाभ के लिए एक आदिवासी महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने वाले के घर मुआवज़ा देने पहुँच जाते हों, उनसे अपराधियों को कैसा भय होगा? जहां तक जानकारी मिल रही है कि घटना के 15 दिन बीत जाने के बाद भी इस मामले में कारवाई नगण्य है और उल्टा लीपापोती कर मामले को रफ़ा दफ़ा करने का प्रयास किया जा रहा है। फिर भी, मैं सरकार और पुलिस से कहना चाहूँगा कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जाँच कर सच्चाई को सामने लाया जाए। यदि छोटी-छोटी बच्चियाँ शिक्षा के नाम पर चल रहे किसी संस्थान में भी सुरक्षित नहीं हैं, तो अविलंब इस पर कठोरतम कार्रवाई होनी चाहिए।

एक पौधा – एक प्रसाद” : रोटरी क्लब ऑफ़ देवघर एवं जिला प्रशासन की अनूठी पहल

1003284643

देवघर// आस्था और पर्यावरण संरक्षण का अभूतपूर्व संगम रचते हुए, श्रावणी मेला 2025 में आयोजित “एक पौधा – एक प्रसाद” अभियान ने पूरे प्रदेश और देश का ध्यान आकर्षित किया। इस ऐतिहासिक पहल का संचालन रोटरी क्लब ऑफ़ देवघर और जिला प्रशासन देवघर द्वारा, विरॉय फाउंडेशन (मुख्य प्रायोजक) एवं भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, देवघर शाखा के सहयोग से किया गया।

अभियान का उद्देश्य बाबा बैद्यनाथ की नगरी, देवघर, हर वर्ष श्रावणी मास में करोड़ों श्रद्धालुओं से गूंज उठती है। कांवड़ लेकर दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालु बाबा को जल अर्पण करते हैं। इस वर्ष इस श्रद्धा और परंपरा को पर्यावरणीय दायित्व से जोड़ने का अनूठा प्रयास किया गया। अभियान का उद्देश्य था : धार्मिक आस्था और प्रकृति संरक्षण के बीच सेतु का निर्माण। श्रद्धालुओं को पौधारोपण और वृक्ष संवर्धन के प्रति जागरूक करना। यह संदेश देना कि प्रकृति की रक्षा करना भी उतना ही पुण्य है जितना कि धार्मिक कर्मकांड। समाज में सामूहिक रूप से हरियाली और स्वच्छता का वातावरण बनाना।

श्रद्धालुओं, कांवड़ियों और स्थानीय नागरिकों को लगभग 1,00,000 पौधे प्रसाद स्वरूप वितरित किए गए।

सेवा शिविर की विशेषताएँ 11 जुलाई से 10 अगस्त तक चले इस पूरे श्रावणी मास में, शिवलोक परिसर, देवघर में स्थापित विशेष सेवा शिविर श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना रहा। श्रद्धालुओं, कांवड़ियों और स्थानीय नागरिकों को लगभग 1,00,000 पौधे प्रसाद स्वरूप वितरित किए गए। पौधों को बाबा बैद्यनाथ को अर्पित जल और बेलपत्र से संचित कर प्रसाद स्वरूप प्रस्तुत किया गया। पौधों में नीम, पीपल, आम, अमरूद, जामुन, नींबू, गुलमोहर, करंज, तुलसी, आंवला आदि फलदार, छायादार एवं औषधीय प्रजातियाँ शामिल थीं।प्रतिदिन हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ शिविर में उमड़ी और वे पौधों को लेकर अपने गाँव-घर लौटे। कई श्रद्धालुओं ने इसे एक पावन अवसर मानते हुए पौधों को संकल्पपूर्वक रोपने का वचन दिया।

यह पहल केवल पौधे वितरित करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सामाजिक चेतना का प्रतीक है : डीसी

विशिष्ट जनों के विचारइस अवसर पर उपायुक्त सह रेड क्रॉस अध्यक्ष श्री नमन प्रियेश लकड़ा ने कहा –“यह पहल केवल पौधे वितरित करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सामाजिक चेतना का प्रतीक है। जब आस्था और पर्यावरण संरक्षण एक साथ जुड़ते हैं, तो उसका प्रभाव कई गुना बढ़ जाता है। रोटरी क्लब ऑफ़ देवघर ने इस ऐतिहासिक प्रयास से पूरे देश के सामने एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है।

1003284646

पीयूष जायसवाल अध्यक्ष रोटरी क्लब देवघर, विरॉय फाउंडेशन, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और युवाओं की टीम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। एनडीसी शैलेश कुमार सिंह और डीपीआरओ राहुल भारती ने भी इस अवसर पर अपने विचार रखते हुए कहा कि इस प्रकार के अभियान से समाज में हरियाली, स्वच्छता और जागरूकता का वातावरण निर्मित होगा। मौके पर रितु सिंह, मेघना साक्षी, दीक्षा सिंह, मनीष पाठक। सहयोगी संस्था: भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, देवघर शाखा, जिसका प्रशस्ति संरक्षक नितेश बथवाल ने प्राप्त किया। युवा पर्यावरण कार्यकर्ता टीम: प्रियांशी जायसवाल (टीम लीडर), अर्चिता बर्मन, आदर्श कुमार, प्रियांशु पार्थ, प्रकाश राज, अमित कुमार, अभिनव कुमार, त्रिशू राज, सागर कुमार, शंभू प्रसाद यादव, पल्लवी कुमारी, अंजलि कुमारी, रणवीर टेकरीवाल, साक्षी वर्मा एवं सुनील खिस्कु।

केंद्रीय कारा में मानसिक स्वास्थ्य एवं आत्महत्या रोकथाम पर कार्यशाला का आयोजन

1003283419

देवघर // डॉक्टर मनोज कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में विश्व आत्महत्या रोकथाम सप्ताह के अवसर पर केंद्रीय कारा में आज एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य कैदियों में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा आत्महत्या की प्रवृत्ति की रोकथाम के लिए आवश्यक जानकारी एवं परामर्श उपलब्ध कराना रहा। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने कैदियों को तनाव प्रबंधन, सकारात्मक सोच, संवाद की महत्ता तथा परामर्श की आवश्यकता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कैदियों को जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने और मानसिक सशक्तिकरण हेतु उपयोगी सुझाव भी प्रदान किए गए। इस अवसर पर उपस्थित कैदियों ने कार्यशाला में सक्रिय रूप से भाग लिया और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए कई सवाल पूछे। कार्यशाला के सफल आयोजन को सुधारात्मक न्याय की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।उक्त कार्यशाला में अपर्णा रानी, रवि चंद्रा मुर्मू, शरीफ अंसारी व अन्य उपस्थित थे।

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश से मिले डीसी नए पदस्थापना हेतु दी शुभकामनाएं

1003284496
पीडीजे श्री अशोक कुमार एवं देवघर डीसी श्री नमन प्रियेश लकड़ा

देवघर // उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा ने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री अशोक कुमार से मुलाकात कर उनके नए पदस्थापना हेतु शुभकामनाएं दी। साथ ही उपायुक्त ने कहा कि सरकारी सेवा में स्थानांतरण सामान्य बात है लेकिन सदैव उन्हीं को याद रखा जाता है जिनका कार्य सराहनीय रहता है। आपको बता दें कि देवघर के प्रधान एवं सत्र न्यायाधीश अशोक कुमार का स्थानांतर झारखंड हाईकोर्ट में हो गया है और देवघर के नए प्रधान एवं जिला सत्र न्यायाधीश के रूप में श्री कौशल किशोर झा का पदस्थापन हुआ है। के के झा इससे पहले गढ़वा में थे।

डीसी ने चौपामोड़ से हसंडीहा एवं देवघर से मधुपुर फोरलेन कार्यों में तेजी लाने का दिया निर्देश

1003283122

देवघर// उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में को समाहरणालय सभागार में एनएच 133 (चौपामोड़ से हसंडीहा सड़क निर्माण) के कार्यों की समीक्षा में भूमि भू-हस्तांतरण, भू-अर्जन एवं म्यूटेशन से जुड़ी समस्याओं के समाधान को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया।इसके अलावा बैठक के दौरान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने परियोजना निर्देशक केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय विवेक नंदन से चौपामोड़-हंसडीहा फोरलेन के चल रहे विभिन्न कार्यों की वस्तुस्थिति से अवगत हुए। साथ ही धनबाद स्थित प्रोजेक्ट इंप्लीमेंट यूनिट कार्यालय द्वारा किये जा रहे कार्यो में आ रही समस्याओं के निदान को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया, ताकि समयानुसार कार्यों को पूर्ण किया जा सके। आगे उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निदेशित किया गया कि जिन परियोजनाओं में राशि उपलब्ध है उन रैयतों को मुआवजा राशि कैम्प लगाकर तत्काल वितरित करें। साथ ही बैठक के दौरान उपायुक्त ने देवघर से मधुपुर फोरलेन कार्य को लेकर संबंधित अधिकारियों व कार्यपालक अभियंता को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। बैठक में उपरोक्त के अलावे परियोजना निर्देशक केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय विवेक नंदन, अपर समाहर्ता हीरा कुमार, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी व एनएच के अधिकारी, साइट इंजीनियर ऋषिकेश नारायण, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी एवं संबंधित विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित थे।

सड़क हादसे में युवक की मौ*त, ग्रामीणों ने थाना का किया घेराव कहा थाना की गाड़ी ने मारी है टक्कर

1003284140

Deoghar Big Breaking News// देवघर जिला के मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के रोहित तुरी नामक युवक की मौत गाड़ी के द्वारा टक्कर मारने से हो गई। जिसके बाद उसका पोस्टमार्टम कराया गया और शव को वापस परिजन को सौंपा गया । ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस वाहन से मृतक युवक टक्कर मारी गई थी लेकिन पुलिस ने अज्ञात वाहन बताया जा रहा है। जिसके विरोध में ग्रामीणो ने मार्गोमुंडा थाना का घेराव करके जमकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि पंचनामा में पुलिस के द्वारा अज्ञात वाहन का जिक्र किया है इससे पता चलता है कि पुलिस थाना प्रभारी को बचाने की साजिश कर रही है ।

निरसा में चला रेलवे का बुल्डोजर लोग हुए बेघर , पड़ोसियों के घर एवं सामुदायिक भवन में ली शरण

1003284172

धनबाद// निरसा के एग्यारकुण्ड प्रखण्ड अंतर्गत शिवलीबाड़ी मध्य पंचायत के मुंडाधौड़ा में रेलवे किनारे बसे करीब 50 घरों को आसनसोल रेल मंडल की टीम ने हटा दिया। शनिवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान शाम पांच बजे खत्म हुआ। अतिक्रमण हटाने में तीन जेसीबी मशीन लगे थे। अधिकांश मिट्टी का घर होने के कारण टीम को ज्यादा परेशानी नहीं हुई। इस अभियान से लगभग ढाई सौ की आबादी प्रभावित हुई है। लोगों ने पड़ोसियों के घरों एवं सामुदायिक भवन में शरण ली। इससे पहले टीम ने शुक्रवार के शाम अवैध कब्जा हटाने को लेकर लोगों को माइक से चेतावनी दी थी। स्वत: अपने घर का सामान हटा लेने को कहा था।

50 घरों को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया

बुल्डोजर चलने से पहले ही लोगों ने जरूरी सामान हटा लिये थे। छह सात घरों को रेलवे द्वारा पहले ही तोड़ा जा चुका है। रेलवे द्वारा ग्रामीणों को कई बार नोटिस दी जा चुकी है। विस्थापित ग्रामीणों ने धनबाद डीसी को पत्र लिख पुनर्वास की मांग की थी। डीसी के निर्देश पर एग्यारकुण्ड सीओ कृष्ण कुमार मरांडी ने उन्हे भूमि आवंटित कर बसाने की पहल की थी। लेकिन उन्हें बसाया नहीं जा सका। आसनसोल रेल डिविजन के सेक्शन इंजीनियर शिव कुमार के नेतृत्व में अवैध कब्जा हटाया गया। इस दौरान भारी संख्या में रेलवे पुलिस मौजूद थी। स्थानीय पुलिस मौके पर नहीं दिखी। रेलवे अधिकारी शिव कुमार ने कहा की अभी लगभग 40 मीटर तक का अतिक्रमण हटाया जा रहा है। ताकि संवेदक जल्द से जल्द फ्रेड कोरिडोर के लिए बिछाये जा रहे लाइन का कार्य प्रारम्भ कर सके। आज लगभग 50 घरों को अतिक्रमण से मुक्त कराया जाएगा। ज्ञात हो कि कुमारधुबी रेलवे स्टेशन के समीप फ्रंट कॉरिडोर निर्माण किया जाना है जिसके तहत यह अभियान चलाया जा रहा है पूर्व में भी दर्जनों घरों को तोड़ा जा चुका हैं।

राष्ट्रीय लोक अदालत में एक लाख से अधिक मामलों का हुआ निष्पादन 13 करोड़ से अधिक का सेटलमेंट

1003282940

देवघर// राष्ट्रीय लोक अदालत एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार देवघर के न्याय सदन में NALSA के तहत प्रायोजित वीर परिवार सहायता योजना 2025 का DEDTCATED CELL का जस्टिस तरलोक सिंह चौहान ,मुख्य न्यायाधीश झारखंड उच्च न्यायालय सह PATRON इन चीफ झालसा के द्वारा वर्चुअल उद्घाटन किया गया। आज के इस राष्ट्रीय लोक अदालत में टोटल 106970 केस का निष्पादन किया गया साथ ही 136891080/- रुपया का सेटलमेंट किया गया ।

1003283196

जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा DEDICATED CELL का उद्घाटन फीता काट कर किया गया तथा उनके द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत की महत्व जनहित के लिए उपयोगी है पर प्रकाश डाला गया एवं वीर परिवार सहायता योजना 2025 के तहत देश के रक्षा कर्मी भूतपूर्व सैनिक एवं उनके परिवार को निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराने हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकार कृत संकल्प है। इन अवसर पर जिला के सभी न्यायिक पदाधिकारीगण के साथ साथ मोतीलाल मंडल, भूतपूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष R.N SINGH, रंजीत कुमार , चीफ LADC सज्जन कुमार मिश्र एवं उनके टीम के सदस्य, डालसा के कर्मचारीगण आदि मौजूद थे।

मणिपाल अस्पताल ईएम वाइपास ने जमशेदपुर में शुरू किया प्रोस्टेट कैंसर जागरूकता अभियान

1003281332

जमशेदपुर // प्रोस्टेट कैंसर जागरूकता माह के अवसर पर कोलकाता स्थित मणिपाल अस्पताल, ईएम बाइपास ने जमशेदपुर में एक प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें कैंसर से जूझ कर स्वस्थ हुए लोगों का उत्सव मनाया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रोस्टेट कैंसर से जुड़ी जरूरी जानकारियों को साझा करना और शुरुआती लक्षणों के प्रति लोगों को जागरूक करना था। लगभग 15 कैसर विजेताओं ने अपनी जीवनगाथा साझा कर उपस्थित लोगों को आशा और प्रेरणा दी। कार्यक्रम में मणिपात अस्पताल, ईएम बाइपास के यूरोलॉजी, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी और रोबोटिक सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ. अभय कुमार ने महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।

प्रोस्टेट कैंसर का इलाज आसान है और कई मामलों में यह पूरी तरह ठीक किया जा सकता है।

पिछले तीन दशकों में शुरुआती उम्र में होने वाले प्रोस्टेट कैंसर के मामलों में सबसे तेज़ वृद्धि देखी गई है। दुर्भाग्यवश, यह बीमारी कई बार गलत तरीके से पहचानी और इलाज की जाती है, जिससे बड़ी चुनौतियाँ उत्पन्न होती हैं। डॉ. कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच और पुष्टि बेहद महत्वपूर्ण है। शुरुआती प्रोस्टेट कैंसर के मामलों में हर साल लगभग 5% की वृद्धि हो रही है। इंटरएक्टिव सत्र के दौरान डॉ. अभय कुमार ने कहा, “प्रोस्टेट कैंसर के उपचार को लेकर कई मिथक हैं, जो लोगों में बेवजह डर पैदा करते हैं। जबकि हकीकत यह है कि प्रोस्टेट कैंसर का इलाज आसान है और कई मामलों में यह पूरी तरह ठीक किया जा सकता है। आज कृत्रिम बुद्धिमत्ता और रोबोटिक सर्जरी के सम्मिलन ने उपचार के तरीकों में कांतिकारी बदलाव लाया है। इस तकनीक से पेशाब रोकने में कठिनाई जैसी जटिल समस्याओं का भी सटीक प्रबंधन संभव है।

10 प्रोस्टेट कैंसर के मरीजों को जमशेदपुर से इस उन्नत उपचार के लिए आते देखते हैं…

हमारा प्रमुख उद्देश्य कैंसर को हटाते हुए मरीज की जीवन-गुणवत्ता को बनाए रखना है, और रोबोटिक तकनीक ने इसमें अ‌द्भुत परिणाम दिए हैं। कुछ लोग मानते हैं कि रोबोटिक सर्जरी महंगी होती है, लेकिन मणिपाल अस्पताल, ईएम बाइपास ने विभिन्न पृष्ठभूमि के मरीजों पर सफलतापूर्वक यह सर्जरी की है। इसकी उपलब्धता बताती है कि हर वर्ग का व्यक्ति इस उन्नत तकनीक का लाभ ले सकता है। हम हर महीने लगभग 10 प्रोस्टेट कैंसर के मरीजों को जमशेदपुर से इस उन्नत उपचार के लिए आते देखते हैं, जो हमारे कौशल और विशेषज्ञता पर उनका विश्वास दर्शाता है।”अपना अनुभव साझा करते हुए 72 वर्षीय प्रोफेसर प्रनोबेश रॉय ने कहा, “प्रोस्टेट कैंसर का पता चलने पर मैं बेहद चिंतित था। मणिपाल अस्पताल, ईएम बाइपास में रोबोटिक सर्जरी करवाना मेरे जीवन का सबसे सही निर्णय साबित हुआ। प्रक्रिया सहज रही, मेरी रिकवरी तेज़ थी और आज मैं पूरी तरह स्वस्थ और सक्रिय हूं। मैं डॉक्टरों और पूरे टीम का हृदय से आभारी हूं, जिन्होंने मुझे कैंसर को मात देकर सामान्य जीवन जीने का आत्मविश्वास दिया।

71 वर्षीय के.डी.पी. सिंह ने बताया…..

“71 वर्षीय के.डी.पी. सिंह ने बताया, “जब मुझे पता चला कि मेरा प्रोस्टेट कैंसर उन्नत अवस्था में है और मेरी किडनी भी ठीक नहीं है, तब मैंने सबसे बुरा सोच लिया था। मैंने डॉ. अभय कुमार और मणिपाल अस्पताल, ईएम बाइपास की टीम से रोबोटिक प्रोस्टेट सर्जरी कराने का निर्णय लिया। ऑपरेशन सफल रहा और आज मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं तथा अपनी ताकत फिर से पा रहा हूं। मैं डॉक्टरों और स्टाफ का गहरा आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने पूरे उपचार के दौरान विशेषज्ञ देखभाल और हौसला दिया। “57 वर्षीय तपस कुमार महतो ने कहा, “मेरी उम्र में प्रोस्टेट कैंसर का पता चलना डरावना था, लेकिन मणिपाल अस्पताल, ईएम बाइपास की टीम ने पूरे आत्मविश्वास और देखभाल के साथ मेरा मार्गदर्शन किया। मैंने रोबोटिक सर्जरी चुनी और प्रक्रिया बेहद सहज रही। आज में स्वस्थ, सक्रिय और उम्मीद से भरा हूं-इसके लिए मैं डॉक्टरों और पूरे स्टाफ का धन्यवाद करता हूं जिन्होंने हर कदम पर मेरा साथ दिया।”

मईया सम्मान योजना में 2500 वही वृद्धा विधवा और दिव्यांग को एक साथ मिलेगा 3000

1003280309

राँची// झारखंड के वृद्धा विधवा और दिव्यांग को तीन माह का पेंशन एक साथ मिलेगी यह राशि दुर्गा पूजा के पहले राज्य सरकार देगी। झारखंड राज्य में लगभग 11 लाख 75 हजार पेंशन धारी है जिन्हें एक साथ 3 हजार रुपया मिलेगा। साथ ही महिलाओं को मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना की भी राशि दुर्गापूजा के पहले सितंबर माह की राशि मिल जाएगी। सामाजिक सुरक्षा निदेशालय द्वारा जिलों को नवंबर माह तक के लिए राशि आवंटित की गई अगस्त में भी 50 लाख से अधिक लाभुकों के बैंक खाते में राशि ट्रांसफर हुई थी। सितंबर माह की राशि ट्रांसफर करने को लेकर सामाजिक सुरक्षा निदेशालय द्वारा जिलों को दिशा-निर्देश जारी किया जाएगा। अक्तूबर माह की राशि दीपावली और छठ त्योहार से पहले मिल जायेगी। नवंबर माह तक के लिए राशि पहले ही आवंटित कर दी गई हैं। 50 लाख से अधिक महिलाओं को दिसंबर महीने में मंईयां योजना की राशि मिलेगी।

राज्य में कुल 11,75,646 पेंशनधारी हैं

वृद्धा पेंशन 8,99,076 विधवा पेंशन 2.51,173 दिव्यांग पेंशन 25397

15 सितंबर के बाद जिला स्तर से राशि ट्रांसफर करने की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके साथ ही सामाजिक सुरक्षा निदेशालय द्वारा जिलों को विभिन्न जिलों को 9600 करोड़ रूपये मिले है।

जीवन संघर्षों से भरा है लेकिन हर अंधेरे के बाद उजाला जरूर आता है : उपायुक्त

1003279930
बोकारो डीसी जनता दरबार में आई महिला से बात करते हुए

Bokaro News// बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा ने शुक्रवार के दिन समाहरणालय परिसर में आयोजित जनता दरबार में लोगों की समस्या को सुन रहे थे। इसी बीच शांता मुखर्जी नामक महिला ने कांपती आवाज में बताया कि गांव के कुछ लोग उनके घर पर कब्ज़ा जमाने की कोशिश कर रहे हैं। आए दिन मारपीट, धमकी और बेघर करने की कोशिशों ने उन्हें इतना तोड़ दिया कि वह आत्महत्या जैसा कदम उठाने तक सोच बैठीं। यह सुनते हैं वहां मौजूद सभी गंभीर हो गए।

“जीवन सबसे बड़ा उपहार है, हार मानना समाधान नहीं।”

लेकिन ठीक उसी समय उपायुक्त अजय नाथ झा ने एक प्रशासनिक अधिकारी से बढ़कर एक इंसान की तरह उनका हाथ थाम लिया और उन्हें याद दिलाया… “जीवन सबसे बड़ा उपहार है, हार मानना समाधान नहीं।” उपायुक्त ने इस गंभीर विषय पर तुरंत प्रतिक्रिया दी और प्रतिक्रिया के साथ उन्होंने शांता को आश्वस्त कराया वह अकेली नहीं हैं, पूरा प्रशासन उनके साथ खड़ा है। बोकारो जिला प्रशासन हर समय उसके साथ खड़ी है। आगे डीसी ने कहा कि “तुम्हारा जीवन अनमोल है। मुश्किलें आती हैं, लेकिन हर अंधेरे के बाद उजाला जरूर होता है। अब तुम्हें मजबूत बनकर अपने परिवार और समाज के लिए आगे बढ़ना है।

डीसी ने ऑन द स्पॉट किया समाधान

उपायुक्त ने ऑन स्पॉट संज्ञान लेते हुए बेरमो एसडीपीओ और कसमार बीडीओ को तुरंत कार्रवाई का आदेश दिया। और आरोपितों को चेतावनी दी गई कि अगर शांता या उनके परिवार को खरोंच भी आयी तो प्रशासन सबसे कठोर कार्रवाई करेगा। साथ ही, अगले आदेश तक शांता अपने घर में ही रहेंगी और उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी स्थानीय पुलिस और प्रशासन की होगी।

प्रशासन हर नागरिक की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करेगा

आत्म हत्या की बात करने वाली शांता ने खाई कसमजो शांता परेशान होकर अपनी जान देने के लिए तैयार थी वह अब डीसी के इस आश्वाशन और त्वरित कारवाई को देखते हुए उन्होंने कहा कि अब में कभी भी ऐसा कदम नहीं उठाऊंगी। DC ने सभा में मौजूद सभी लोगों से कहा… “जीवन संघर्षों से भरा है, लेकिन हर अंधेरे के बाद उजाला जरूर आता है। आत्महत्या समाधान नहीं, साहस और धैर्य ही असली रास्ता है। प्रशासन हर नागरिक की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करेगा।”

झारखंड में एक साथ 24 अधिवक्ता के खिलाफ मामला दर्ज जानिए कहां का है मामला

1003270559 1

हजारीबाग// झारखंड के हजारीबाग की पुलिस और अधिवक्ता के बीच का विवाद दिनों दिन गहराता ही जा रहा है। बीते दिनों कोर्ट परिसर में अधिवक्ता और पुलिस के बीच विवाद हुआ जिसके बाद पुलिस ने अधिवक्ता पर मारपीट करने का आरोप लगाया था और पुलिस एसोशिएशन ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए तमाम पुलिस के जवाने के साथ बैठक कर एसपी से मिलकर कारवाही करवाने की बात कही थी। वही अब 23 नामजद अधिवक्ता और एक अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह मामला पुलिस के जवान मनोज कुजूर (उम्र 44 वर्ष) ने दर्ज कराया है। मनोज कुजूर लोरम्बा, थाना चैनपुर, जिला गुमला (झारखण्ड) का स्थायी निवासी है तथा वर्तमान में झारखण्ड पुलिस में हजारीबाग जिला के कटकमसांडी थाना में पुलिस अवर निरीक्षक के पद पर फरवरी 2024 से पदास्थापित है। उन्होंने अपने आवेदन में लिखा है कहा है कि फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर ठगी करने का मामला सामने आया जिसके बाद छापेमारी कर 4 व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था और कुछ आईडी कार्ड और स्कॉर्पियो बरामद किया गया था। लेकिन मुझे नहीं मालूम था इस फर्जी कांड में एक अधिवक्ता भी शामिल था । में सभी को लेकर कोर्ट पहुंचा तो वहां अधिवक्ताओं ने मेरे ऊपर हमला कर दिया।

कौन कौन सा धारा लगाया गया है…

भारतीय न्याय संहिता (बी एन एस), 2023 की धारा 191(2), 190, 115(2), 126(2), 127(2), 132, 109(1),121(1)(2), 351(2)(3) , 352, 117(2) अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (नृशंसता निवारण) अधिनियम,1989 (संशोधन 2015, 2018) 3(1)(e), 3(1)(r), 3 (1) (s)

अनुकम्पा से जुड़े मामलों को न रखें लंबितः उपायुक्त। Bkd News Jharkhand

1003275957

देवघर// उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में जिला स्थापना समिति एवं अनुकम्पा समिति से संबंधित मामलों की बैठक समाहरणालय सभा कक्ष में आयोजित की गई। इस दौरान उपायुक्त ने संबंधित सभी विभिन्न विभागों, प्रखण्डों तथा अंचलों से आये अनुकम्पा से संबंधित सभी मामलों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को त्वरित निष्पादन करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।

अन्य राज्यों के आवेदनों के प्रमाणपत्रों के सत्यता की जांच संबंधित जिला के जिलाधिकारी से करा लें

इसके अलावा बैठक के दौरान सामान्य अनुकम्पा से जुड़े 11 आवेदनों (तृतीय वर्गीय), चौकीदार 09 एवं चतुर्थ वर्गीय 01 आवेदन के सम्बंध में उपायुक्त द्वारा संबंधित अधिकारियों को निदेश दिया कि सभी त्रुटियों का निराकरण जल्द से जल्द करा लें ताकि आगे की कार्यवाही की जा सके। आगे उपायुक्त द्वारा संबंधित विभाग के अधिकारियों को निदेशित किया कि अनुकम्पा से संबंधित आवेदनों पर किसी प्रकार की आपत्ति है या नहीं इसकी भी जांच करा ले। आगे उपायुक्त द्वारा समिति के अधिकारियों को निदेशित करते हुए कहा कि अनुकंपा के मामले में अन्य राज्यो से प्राप्त आवेदनों के प्रमाणपत्रों के सत्यता की जांच संबंधित जिला जिलाधिकारी से करा लें ताकि, आगे किसी भी प्रकार के समस्या सामना ना करना पड़े। बैठक के दौरान अपर समाहर्ता देवघर, जिला स्थापना उपसमाहर्ता, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।