दुमका// प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर पूरे देश में आयोजित ‘सांसद खेलकूद महोत्सव’ का आगाज दुमका में भी हो गया है। यह महोत्सव पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन 25 दिसंबर तक चलेगा। इसी क्रम में रविवार को दुमका में झारखंड भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल मरांडी ने महोत्सव का उद्घाटन किया। उन्होंने डीसी चौक पर हरी झंडी दिखाकर साइकिल रेस को रवाना किया। इस दौरान बड़ी संख्या में युवा और खेल प्रेमी मौजूद थे। जिनका उत्साह देखते ही बन रहा था। साइकिल रेस के बाद, बाबूलाल मरांडी दुमका के आउटडोर स्टेडियम पहुंचे, जहाँ उन्होंने फुटबॉल प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया और उन्हें खेल भावना के साथ खेलने का संदेश दिया।
खेलों से न सिर्फ शारीरिक और मानसिक विकास होता है, बल्कि यह युवाओं को..
इस अवसर पर बाबूलाल मरांडी ने कहा कि खेलों से न सिर्फ शारीरिक और मानसिक विकास होता है, बल्कि यह युवाओं को सही दिशा में ले जाने में भी सहायक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का लक्ष्य युवाओं को सशक्त बनाना है और यह महोत्सव उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।उन्होंने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि दुमका के युवा खेल के क्षेत्र में भी राज्य और देश का नाम रोशन करेंगे। इस अवसर पर बाबूलाल मरांडी ने खिलाड़ियों और उपस्थित जनसमूह से स्वदेशी अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने देशवासियों से जितना हो सके, स्वदेशी चीजों को अपनाने का आग्रह किया है। बाबूलाल मरांडी ने आगामी त्योहारों, जैसे नवरात्रि, दीपावली और छठ पूजा का जिक्र करते हुए कहा कि इन पावन अवसरों पर हमें देश में बनी वस्तुओं का ही उपयोग करना चाहिए। उन्होंने मौजूद सभी खिलाड़ियों से आह्वान किया कि वे स्वदेशी उत्पादों का इस्तेमाल कर देश के प्रति अपनी सच्ची देशभक्ति दिखाएं। उन्होंने आगे कहा कि आज दुनिया में जिस तरह के हालात हैं, उसे देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वदेशी को अपनाने पर जोर दिया है। मरांडी ने विश्वास व्यक्त किया कि इस विपरीत परिस्थिति में भारत माता का परचम पूरी दुनिया में लहराएगा। इस आयोजन में भाजपा के स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद थे।
दुमका // जिला के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के आमचुंआ गांव में पति ने पत्नी और नानी सास की बेरहमी से ह*त्या कर देने का मामला सामने आया है। शक और मामूली झगडे बनी ह*त्या की वजह जिसे पूरे परिवार को तबाह कर दिया। शिकारिपाड़ा पुलिस को रात करीब साढ़े बारह बजे सूचना मिली कि आमचुंआ गांव में दो महिलाओं की हत्या कर दी गई है। पुलिस जब घटनास्थल पर पहुँची तो घर के आंगन से 70 साल की सोना बास्की और 19 साल की सोना मुर्मू का शव बरामद किया गया। दोनों की ह*त्या लकड़ी के भारी मुंगरा से की गई थी। पुलिस ने लाश जप्त कर पोस्टमार्टम के दुमका अस्पताल भेज दी और हत्या के अनुसन्धान मे जुट गई। पुलिस कोजांच में पता चला कि मृतका सोना मुर्मू का पति राजू सोरेन ही इस ह*त्याकांड का जिम्मेदार है। पुलिस को उसके संदिग्ध हावभाव से शक हुआ।
आरोपी ने बताया घटना का वजह
पुलिस की कड़ाई से पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी राजू सोरेन ने बताया कि वह घर जमाई है जिसके कारण पत्नी उसके साथ अच्छा वर्ताव नहीं करती थी। आगे कह की हर बात पर उससे झगड़ती । उसके बिना बताये कही भी चली जाती थी। उसके रवैये से गुस्से में आकर उसने पहले पत्नी की और फिर बीच-बचाव करने आई नानी सास की ह*त्या कर दी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर खून से सना लकड़ी का मुंगरा जिससे उसने दोनों की ह*त्या की और उसका खून लगा टी-शर्ट बरामद कर लिया है। मौके से सभी साक्ष्य जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। इस कांड के उद्भेदन के लिए एसडीपीओ विजय महतो के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई थी, जिसने इस ह*त्याकांड के आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता पाई। दुमका में हुए इस डबल मर्डर ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। फिलहाल आरोपी जेल भेजा जा चुका है और पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
सहारा इंडिया निवेशकों के लिए अच्छी खबर निकल कर सामने आ रही है।
सहारा इंडिया के इस समिति के निवेशकों को रिफंड मिलेगा
Sahara Credit Cooperative Society LimitedSaharayn Universal Multipurpose Society LimitedHamara India Credit Cooperative Society LimitedStars Multipurpose Cooperative Society Limited
₹10 हजार से बढ़ा कर ₹50 हजार किया गया
जब पोर्टल की शुरुआत की गई तो पहले चरण में सिर्फ 10 हजार रुपया तक की सीमा तय की गई थी लेकिन अब इसकी सीमा बढ़ाकर 50 हजार रुपया तक कर दिया गया है। पहले निवेशकों को पहली किस्त 10 हजार रुपया मिल रहा था अब सहारा निवेशकों को एक बार में 50 हजार रुपया का रिफंड मिलेगा।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर केंद्र सरकार ने पोर्टल की शुरुआत की है
सहारा इंडिया निवेशकों के लिए सुप्रीम कोर्ट ने पैसे रिफंड के लिए आदेश दिया जिसके बाद केंद्र सरकार ने CRCS Sahara Refund Portal शुरू किया गया है, जिसके माध्यम से सहारा इंडिया के निवेशकों को उनका पैसा वापस मिल रहा है।
आवेदन कैसे करें ? पूरी प्रक्रिया को देखें
CRCS Sahara Refund Portal पर जाए
जिसका लिए लिंक है 👇👇 mocrefund.crcs.gov.in लिंक पर क्लिक करने के बाद Investor Registration पर क्लिक करें और आधार नंबर डाले । आधार नंबर डालने के बाद आधार नंबर से जुड़े नंबर पर ओटीपी जाएगा । ओटीपी डालकर वेरिफाई करें। ओटीपी वेरिफाई होने के बाद अपनी डिटेल्स भरें जैसे – नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और जन्मतिथि। उसके बाद सहारा निवेश से जुड़ी जानकारी दर्ज करें (Receipt Number, Amount, Society Name आदि)।
अपने आवेदन को कैसे चेक करें 👇
अगर आपने पहले आवेदन किया है तो आपको mocrefund.crcs.gov.in इस लिंक पर जाएं यहां पर डिपॉजिटर्स लॉगिन पर क्लिक करें। उसके बाद आधार कार्ड का लास्ट 4 डिजिट डाले और आधार से जुड़े मोबाइल नंबर को डालें और फिर आगे की प्रोसेस के लिए क्लिक करें। आधार से जुड़े नंबर पर ओटीपी आएगा उसे डाल कर सत्यापित करें।
देवघर// कुर्मी समाज के आंदोलन के कारण ट्रेनों का संचालन स्थगित।
आदिवासी कुर्मी समाज, झारखंड द्वारा पूर्व मध्य रेलवे और दक्षिण पूर्व रेलवे के विभिन्न स्थानों पर किए जा रहे आंदोलन के कारण, निम्नलिखित ट्रेनों को निम्नानुसार रद्द/मार्ग परिवर्तित/शॉर्ट टर्मिनेट/शॉर्ट ओरिजिनेट किया गया है:
ट्रेनों का रद्दकरण
63542 गोमो-आसनसोल मेमू ( 20.09.2025 की यात्रा)।
13331 धनबाद-पटना एक्सप्रेस (यात्रा 20.09.2025 की यात्रा)।
13514 हटिया – आसनसोल एक्सप्रेस ( 20.09.2025 की यात्रा)
13320 रांची – दुमका एक्सप्रेस (यात्रा 20.09.2025 की यात्रा)
13504 हटिया – बर्द्धमान एक्सप्रेस ( 20.09.2025 की यात्रा)
मार्ग-परिवर्तन:
22303 हावड़ा – गया वंदे भारत एक्सप्रेस (20.09.2025 को होने वाली यात्रा) को आसनसोल – धनबाद – गया के बजाय आसनसोल – झाझा – किऊल – गया के रास्ते डायवर्ट किया गया है।
09438 सियालदह – गांधीधाम एक्सप्रेस स्पेशल (20.09.2025 को होने वाली यात्रा) को आसनसोल – धनबाद – गया के बजाय आसनसोल – झाझा – किऊल – गया के रास्ते डायवर्ट किया गया है।
13152 जम्मू तवी – कोलकाता एक्सप्रेस (18.09.2025 को होने वाली यात्रा) को गया – धनबाद – आसनसोल के बजाय गया – किउल – झाझा – आसनसोल के रास्ते डायवर्ट किया गया है।
12260 बीकानेर – सियालदह दुरंतो एक्सप्रेस (19.09.2025 को होने वाली यात्रा) को गया – धनबाद – आसनसोल के बजाय गया – किउल – झाझा – आसनसोल के रास्ते डायवर्ट किया गया है।
12988 अजमेर – सियालदह एक्सप्रेस (19.09.2025 को होने वाली यात्रा) को गया – धनबाद – आसनसोल के बजाय गया – किउल – झाझा – आसनसोल के रास्ते डायवर्ट किया गया है।
12382 नई दिल्ली – हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस (19.09.2025 की यात्रा) को गया – धनबाद – आसनसोल के बजाय गया – किउल – झाझा – आसनसोल के रास्ते डायवर्ट किया गया है।
13554 वाराणसी-आसनसोल मेमू एक्सप्रेस (20.09.2025 को होने वाली यात्रा) को गया-धनबाद-आसनसोल के बजाय गया-किउल-झाझा-आसनसोल के रास्ते चलाया गया है।
13553 आसनसोल-वाराणसी मेमू एक्सप्रेस (20.09.2025 को होने वाली यात्रा) को मुगमा में संक्षिप्त यात्रा के रूप में समाप्त (शॉर्ट टर्मिनेट) किया जाएगा और मुगमा से ही स्पेशल ट्रेन के रूप में शुरू किया जाएगा।
13319 दुमका-रांची एक्सप्रेस ( 20.09.2025 को होने वाली यात्रा) को बराकर में संक्षिप्त यात्रा के रूप में समाप्त (शॉर्ट टर्मिनेट) किया जाएगा और बराकर से ही स्पेशल ट्रेन के रूप में शुरू किया जाएगा। 13503 बर्द्धमान-हटिया मेमू एक्सप्रेस ( 20.09.2025 को होने वाली यात्रा) आसनसोल में अपनी यात्रा समाप्त करेगी और विशेष ट्रेन के रूप में आसनसोल से अपनी यात्रा शुरू करेगी।
12019 हावड़ा-रांची शताब्दी एक्सप्रेस ( 20.09.2025 को होने वाली यात्रा) आसनसोल में अपनी यात्रा समाप्त करेगी।• 22387 हावड़ा-धनबाद एक्सप्रेस (20.09.2025 को होने वाली यात्रा) दुर्गापुर में अपनी यात्रा समाप्त करेगी और दुर्गापुर से अपनी यात्रा शुरू करेगी।
13513 आसनसोल-हटिया मेमू एक्सप्रेस ( 20.09.2025 को होने वाली यात्रा) हजारीबाग टाउन में अपनी यात्रा समाप्त करेगी।
13546 गया-आसनसोल एक्सप्रेस ( 20.09.2025 को होने वाली यात्रा) को टनकुप्पा में समाप्त कर दिया जाएगा।
63556 बरकाकाना-आसनसोल मेमू ( 20.09.2025 को होने वाली यात्रा) को भंडारीदह में समाप्त कर दिया जाएगा।
63597 रांची-आसनसोल मेमू (20.09.2025 को होने वाली यात्रा) को पुरुलिया से प्रारंभ किया जाएगा।
63598 आसनसोल-रांची मेमू ( 20.09.2025 को होने वाली यात्रा) को कोटशिला से प्रारंभ किया जाएगा।
देवघर नगर निगम कार्यालय में नगर आयुक्त के निर्देशानुसार उप नगर आयुक्त की अध्य्क्षता में बैठक की गई , जिसमे मुख्य रूप से राजस्व संग्रहण को बढ़ाने के लिए आदेश दिया गया। एसपीएस टीम को सितम्बर माह के आने वाले सप्ताह में 40 लाख का टारगेट दिया गया , टारगेट पुरा नही होने पर नियमानुसार कार्यवाई की जाएगी वहीं निगम के रेवेन्यू इंस्पेक्टर को अपने अपने वार्ड का सर्वे करके 3 दिनों में प्रतिवेदन देना सुनिश्चित करेंगे, सितम्बर माह में टॉप 100 डिफ़ॉल्टरो का अकॉउंट फ्रीज करने की प्रकिया सुनिश्चित की जाए एवं Sps को आदेश दिया गया कि 2 दिनों में अभी तक जिनके अकॉउंट फ्रीज़ हुआ है उनका अधतन प्रतिवेदन देना सुनिश्चित करंगे। निगम क्षेत्र में ऐसे डिफ़ॉल्टरो को चिन्हित किया जाएगा जो कि टैक्स देने के नाम पर चेक देते है और वह बार बार बाउंस हो जाता है उन पर लीगल कार्यवाही करने की प्रकिया पर निर्णय लिया जाएगा । sps टीम को इस सप्ताह में 500 ट्रेड नोटिस निर्गत करने का टारगेट दिया एवं निगम के RI को भी आदेश दिया गया SPS के साथ सामंजस्य बिठा कर उनको डिफ़ॉल्टरो को देना सुनिश्चित किया जाए।
चतरा/हजारीबाग// पिछले कुछ माह से अपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती देकर सुर्खियां बटोरने वाला कुख्यात अपराधी उत्तम यादव मारा गया। उत्तम यादव शहर के सुरही मोहल्ला का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार सिमरिया थाना क्षेत्र के बगरा मार्ग पर हजारीबाग पुलिस के साथ हुई पुलिस मुठभेड़ में पुलिस ने उत्तम यादव को ढे़र कर दिया।
बताते चलें कि लगभग दो माह पूर्व उत्तम यादव ने हाथ में एके- 47 लेकर एक वीडियो जारी किया था। जिसमें उत्तम यादव ने चतरा व हजारीबाग जिले के व्यवसाईयों को रंगदारी व लेवी देने की धमकी दिया था। उत्तम यादव ने उससे संपर्क कर ही व्यवसाय करने की धमकी दिया था। इसके अलावा गत माह उत्तम यादव के गुर्गो ने हजारीबाग शहर में एक स्वर्ण व्यवसायी के दुकान पर गोलीबारी कर खूब सुर्खियां बटोरी थी। इस घटना के बाद से उत्तम यादव चतरा व हजारीबाग पुलिस के रडार पर था। चतरा पुलिस ने उत्तम यादव के मारे जाने की पुष्टि की है।
हजारीबाग/चरही // कुडमी समाज ने अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने की मांग को लेकर 20 सितंबर से रेल रोको आंदोलन की शुरुआत की है। इसका व्यापक असर हजारीबाग के चरही रेलवे स्टेशन पर देखने को मिल रहा है। सुबह से अब तक एक भी ट्रेन यहां से नहीं गुजर पाई है। पैसेंजर से लेकर मालगाड़ी तक सभी ट्रेनों का संचालन ठप हो गया है। आंदोलन में महिलाओं की भागीदारी विशेष रूप से देखने को मिली, जिन्होंने घरेलू कार्य निपटाकर रेलवे ट्रैक पर डटकर अपनी आवाज बुलंद की।
1931 से 1950 तक कुडमी समाज को आदिवासी सूची में शामिल किया गया था
मांडू विधायक निर्मल उर्फ तिवारी महतो भी आंदोलनकारियों के साथ ट्रैक पर बैठे नजर आए। उन्होंने कहा कि “असली आदिवासी कुडमी ही हैं, सरकार लगातार छल कर रही है। 1931 से 1950 तक कुडमी समाज को आदिवासी सूची में शामिल किया गया था, जिसे फिर से बहाल करने की मांग की जा रही है। ” विधायक ने केंद्र और राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कुडमी समाज की 100 वर्षों से जारी लड़ाई को नजरअंदाज किया गया है।
कुडमी एकता मंच और आदिवासी कुडमी समाज ने पहले ही चेतावनी दी थी कि झारखंड, बंगाल और ओडिशा के 100 स्टेशनों पर रेल रोको आंदोलन होगा। चरही स्टेशन पर मांडू, बड़कागांव और हजारीबाग क्षेत्र के लोग भारी संख्या में जुटे हैं। समाज का कहना है कि यह आंदोलन अनिश्चितकालीन रहेगा, जब तक मांग पूरी नहीं होती।
दुमका// शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के आमचूआ गांव में शुक्रवार की रात नानी व नतनी की हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही शिकारीपाड़ा पुलिस, फोरेंसिक टीम और डाॅग स्क्वायड की जांच जारी है।एसडीपीओ विजय महतो और थाना प्रभारी अमित लकड़ा भी घटनास्थल पर मौजुद है। समाचार लिखे जाने तक गहन जांच जारी थी। शिकारीपाड़ा समेत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में आए दिन हो रही हत्या की घटना से लोगों में नाराजगी देखी जा रही है वहीं शिकारीपाड़ा में लोगों में भय देखा जा रहा है।
राँची // कुड़मी समुदाय द्वारा आहूत “रेल टेका डाहेर छेका ” आंदोलन के तहत आंदोलनकारी का महाजुटान देखने को मिला।
इस आंदोलन का मकसद है कि कुड़मी समुदाय को अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा और कुड़माली भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग। यह आंदोलन झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में हो रहा है। आज के आंदोलन को लेकर झारखंड में जिला प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट है । जमशेदपुर में शुक्रवार से ही टाटानगर समेत चार बड़े रेलवे स्टेशनों के आसपास निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है।
चक्रधरपुर रेल मंडल के सिनी रेलवे स्टेशन पर भी आंदोलनकारी में प्रदर्शन किया । सुबह से ही यहां आंदोलनकारी रेलवे ट्रैक पर जमा होकर प्रदर्शन किया । भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। दूसरी बार जमशेदपुर के गालूडीह स्टेशन पर भी प्रदर्शन किया।
चावल की भूसी में छुपा कर ले जाया जा रहा था नकली कफ सिरप।
बिहार एवं झारखंड में नशा के लिए दुरुपयोग में लाया जाता है नकली कफ सिरप ।
गोविंदपुर थाना अंतर्गत जीटी रोड पर पकड़ी गई गाड़ी।
कोरेक्स नाम का कफ सिरप प्रतिबंधित है।
धनबाद में नकली कोरेक्स सिरप ले जा रहे एक बड़ी गाड़ी को पुलिस ने जप्त किया है जिस पर लगभग 19 लाख रुपए का नकली सिरप लोड है। पुलिस के अनुसार ,गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस को यह बड़ी सफलता मिली है। डीएसपी शंकर कामति ने बताया कि गोविंदपुर पुलिस की है बड़ी सफलता है।
राँची// झारखण्ड सरकार गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने जारी की अधिसूचना बड़े पैमाने पर आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण
श्री अनुराग गुप्ता, भा0पु0से0 (1990) महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड, राँची (HoPF) को महानिदेशक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, झारखंड, राँची एवं महानिदेशक अपराध अनुसंधान विभाग, झारखण्ड, राँची के प्रभार से विमुक्त किया जाता है।
श्री प्रशान्त सिंह, भा०पु० से० (1992) पुलिस महानिदेशक संचार एवं तकनीकी सेवाएँ, झारखण्ड, राँची अगले आदेश तक अपने कार्यो के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, मुख्यालय, झारखण्ड, राँची के प्रभार में रहेंगे
श्रीमती सुमन गुप्ता, भा०पु० से0 (1997), पदस्थापन हेतु प्रतीक्षारत् को अगले तक अपर पुलिस महानिदेशक, रेल, झारखण्ड, राँची के पद पर पदस्थापित किया जाता है।
श्रीमती प्रिया दूबे, भा०पु० से0 (1998), अपर पुलिस महानिदेशक, झारखण्ड सशस्त्र पुलिस, राँची ( अतिरिक्त प्रभार – अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशिक्षण एवं आधुनिकीकरण, झारखण्ड, राँची तथा अपर पुलिस महानिदेशक, मुख्यालय,झारखण्ड, राँची) को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक अपर पुलिस महानिदेशक,भष्टाचार निरोधक ब्यूरो, झारखण्ड, राँची के पद पर पदस्थापित किया जाता है।साथ ही
श्रीमती दूबे, भा०पु०से० अपने कार्यों के अतिरिक्त अपर पुलिस महानिदेशक,झारखण्ड सशस्त्र पुलिस, राँची तथा अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशिक्षण एवं आधुनिकीकरण, झारखण्ड, राँची के प्रभार में रहेंगी।
श्री मनोज कौशिक, भा०पु० से० (2001) प्रक्षेत्रीय पुलिसमहानिरीक्षक, राँची अगले आदेश तक अपने कार्यों के अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक, अपराध अनुसंधान विभाग, झारखण्ड, राँची के प्रभार में रहेंगे।
श्री क्रांति कुमार गडिदेशी, भा०पु० से० (2006) प्रक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक, बोकारो को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस महानिरीक्षक,मानवाधिकार, झारखण्ड, राँची के पद पर पदस्थापित किया जाता है।
श्री नरेन्द्र कुमार सिंह, भा०पु० से० (2006) पुलिस महानिरीक्षक, मानवाधिकार, झारखण्ड, राँची को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस महानिरीक्षक, निगरानी – सह – सुरक्षा, झारखण्ड विद्युत बोर्ड, राँची के पद पर पदस्थापित किया जाता है।
श्री शैलेन्द्र कुमार सिन्हा, भा०पु० से० (2006) प्रक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक, दुमका को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक प्रक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक, पलामू के पद पर पदस्थापित किया जाता है।
श्री सुर्दशन प्रसाद मंडल, भा०पु० से० (2006) पुलिस महानिरीक्षक (संगठित अपराध) अपराध अनुसंधान विभाग, झारखण्ड, राँची (अतिरिक्त प्रभार-कारा महानिरीक्षक एवं पुलिस महानिरीक्षक, मुख्यालय, झारखण्ड, राँची) को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस महानिरीक्षक, मुख्यालय, झारखण्ड, राँची के पद पर पदस्थापित किया जाता है।
साथ ही श्री मंडल, भा०पु० से० कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग, झारखण्ड, राँची की अधिसूचना सं0-753, दिनांक- 03.02.2024 के क्रम में अपने कार्यों केअतिरिक्त कारा महानिरीक्षक, राँची के प्रभार में रहेंगे।
श्री सुनील भाष्कर, भा०पु० से० ( 2007 ) प्रक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक, पलामू को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक प्रक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक, बोकारो के पद पर पदस्थापित किया जाता है।
श्री पटेल मयूर कनैयालाल, भा०पु० से० (2007) पुलिस महानिरीक्षक, प्रोविजन, झारखण्ड, राँची अगले आदेश तक अपने कार्यों के अतिरिक्त प्रक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक, दुमका के प्रभार में रहेंगे ।
श्री संजीव कुमार पुलिस उप-महानिरीक्षक, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, झारखण्ड, राँची को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस उप महानिरीक्षक, विशेष शाखा ( एस०आई०बी०), राँची के पद परपदस्थापित किया जाता है ।
श्री शैलेन्द्र प्रसाद वर्णवाल, भा०पु० से० (2010) पुलिसउप-महानिरीक्षक, विशेष शाखा, झारखण्ड, राँची को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक
श्री चौथे मनोज रतन, भा०पु० से० (2010) पुलिसउप-महानिरीक्षक, विशेष शाखा ( एस०आई०बी०), राँची को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस उप-महानिरीक्षक, विशेष शाखा, झारखण्ड, राँची के पद पर पदस्थापित किया जाता है।
नौशाद आलम अंसारी, भा०पु० से० (2010) पुलिसउप-महानिरीक्षक, पलामू को आदेश दिया जाता है कि वे अपना योगदान पुलिस मुख्यालय,झरखण्ड, राँची में देंगें ।
श्री अजीत पीटर डुंगडुंग, भा०पु० से० (2011) पुलिसअधीक्षक, देवघर (पुलिस उप महानिरीक्षक के पद पर उत्क्रमित) को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक संयुक्त निदेशक, झारखण्ड पुलिस अकादमी, हजारीबाग के पद पर पदस्थापित किया जाता है।
श्री चन्दन कुमार सिन्हा, भा०पु० से० (2011) वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची (पुलिस उप महानिरीक्षक के पद पर उत्क्रमित ) को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस उप महानिरीक, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, झारखण्ड, राँची के पद पर पदस्थापित किया जाता है।
श्री अरविन्द कुमार सिंह, भा०पु० से० ( 2014 ) पुलिस अधीक्षक, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, झारखण्ड, राँची को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस अधीक्षक, विशेष शाखा, झारखण्ड, राँची के पद पर पदस्थापित किया जाता है।
श्री एहतेशाम वकारिब, भा०पु० से० (2015 ) पदस्थापन हेतुप्रतीक्षारत् को अगले आदेश तक पुलिस अधीक्षक, अपराध अनुसंधान विभाग, झारखण्ड, राँची के पद पर पदस्थापित किया जाता है।
श्री अमित रेणू, भा०पु० से० (2016), पुलिस अधीक्षक,अभियान (नक्सल), राँची को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस अधीक्षक,चाईबासा के पद पर पदस्थापित किया जाता है।
श्री सौरभ, भा०पु० से० (2016), समादेष्टा, झारखण्ड सशस्त्रपुलिस – 10, होटवार, राँची को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस अधीक्षक,देवघर के पद पर पदस्थापित किया जाता है।
अजीत कुमार, भा०पु० से० ( 2016 ) पुलिस अधीक्षक, नगर,राँची को स्थानांतरित करते हुए अगले ओदश तक पुलिस अधीक्षक, रेल, जमशेदपुर के पद पर पद स्थापित किया जाता है।
श्री दीपक कुमार पाण्डेय, भा०पु० से० ( 2016 ) पदस्थापन हेतु प्रतीक्षारत् को अगले आदेश तक पुलिस अधीक्षक, विशेष शाखा, झारखण्ड, राँची के पद पर पदस्थापित किया जाता है।
श्री अनिमेष नैथानी, भा०पु० से० ( 2016 ) पदस्थापन हेतु प्रतीक्षारत् को अगले आदेश तक पुलिस अधीक्षक, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, झारखण्ड, राँची केपद पर पदस्थापित किया जाता है।
श्री कैलाश करमाली, भा०पु० से० ( 2017 ), पुलिस अधीक्षक,यातायात, राँची को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस अधीक्षक, रेल, धनबाद केपद पर पदस्थापित किया जाता है।
श्री राकेश रंजन, भा०पु० से० ( 2017 ), पुलिस अधीक्षक,चाईबासा को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची के पद परपदस्थापित किया जाता है।
साथ ही श्री रंजन, भा०पु०से० अपने कार्यों के अतिरिक्त समादेष्टा, झारखण्ड सशस्त्रपुलिस -01, राँची के प्रभार में रहेंगे।
श्री मनोज स्वर्गियारी, भा०पु० से० ( 2018 ) पदस्थापन हेतुप्रतीक्षारत् को समादेष्टा, झारखण्ड सशस्त्र पुलिस – 03, गोविन्दपुर, धनबाद के पद पर पदस्थापित किया जाता है।
श्रीमती मूमल राजपरोहित, भा०पु० से० ( 2020 ) पुलिसअधीक्षक, विशेष शाखा, झारखण्ड, राँची को स्थानांतरित करते हुए अगले ओदश तकसमादेष्टा, झारखण्ड सशस्त्र पुलिस – 08, लेस्लीगंज, पलामू के पद पर पदस्थापित किया जाताहै।
श्री पारस राणा, भा०पु० से० (2021) अपर पुलिस अधीक्षक,अभियान, चाईवासा को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस अधीक्षक, नगर, राँची
देवघर पुलिस ने देवघर जिला के सारवां थाना क्षेत्र के घोरपरास जंगल में छापेमारी कर तीन साइबर आरोपी को किया गिरफ्तार। साइबर क्राइम के आरोप में गिरफ्तार किए युवकों के पास से 4 मोबाइल और 6 सिम कार्ड बरामद किया ।
ठगी का तरीका
गिरफ्तार आरोपी गूगल पर फर्जी कस्टमर केयर नंबर को कस्टमाइज कर ठगी करता था।
बैंक अधिकारी बनकर केवाईसी अपडेट के नाम पर ठगी
सरकारी योजना का लाभ दिलाने के नाम पर
फोन पे गुगल पे पर कैशबैक दिलाने के नाम पर
लॉटरी का झांसा देकर ठगी करने का काम करता था
गिरफ्तार आरोपी के नाम पता
अजय कुमार मंडल पिता युधिष्ठिर मंडल रघुवाडीह थाना खागा
सऊद अंसारी 22 वर्ष पिता पिता अब्दुल अंसारी जरगढ़ी थाना पालोजरी
अजित दास 25 वर्ष पिता तुलसी दास बरदेही थाना पाथरडा
पाकुड़ // सदर ब्लॉक के दो रोजगार सेवकों की पत्नी के नाम से जॉब कार्ड बनाने और रोजगार सेवकों के द्वारा रूपयों की निकासी मामले में जिला प्रशासन और पाकुड़ पुलिस रेस हो गई है। प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा अजित टूट्टू ने मुफ्फसिल थाना में आवेदन देकर रोजगार सेवक मैमूर शेख एवं अब्दुर रकीब के द्वारा अपनी अपनी पत्नियों का जॉब कार्ड बनाकर अवैध रुपए निकासी किए जाने को लेकर एफआईआर दर्ज कराया है।
दोनों के जॉब कार्ड नंबर से मजदूरी का काम किया और निकासी हुई
थाना में दिए आवेदन में उल्लेख किया है कि सदर ब्लॉक के नरोत्तमपुर पंचायत के विक्रमपुर गांव के रहने वाले मैमूर शेख और दादपुर पंचायत के कुसमाडांगा के रहने वाले अब्दुर रकीब ने अपनी अपनी पत्नियों के नाम से जॉब कार्ड बना लिया और जॉब कार्ड के माध्यम से मैमूर शेख ने अपनी पत्नी शबनम आरा के नाम से 4,634 रुपए और अब्दुर रकीब अपनी पत्नी नौशाबा परवीण के नाम से 30,940 रुपए की निकासी कर ली है।
जांच के दौरान चौंकाने वाले मामले सामने आये है।
इस पर जिला प्रसाशन के निर्देश पर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा अजित कुमार टुडू ने मुफ्फसिल थाना में आवेदन देकर एफआईआर दर्ज कराया है। वहीं केस के अनुसंधानकर्ता एसआई अनंत कुमार साह भी ब्लॉक पहुंचकर बीपीओ और कंप्यूटर आपरेटर से जानकारी हासिल की। आपको बताते चले कि जॉब कार्ड मनरेगा मजदूर का बनता है और वैसे व्यक्ति जो मनरेगा के होने वाले काम में मजदूरी का काम करते हैं उसका भुगतान सीधे बैंक खाते में होती है। रोजगार सेवक बकायदा उसकी हाजरी बनाते हैं और फिर उसका पेमेंट काम के आधार पर होती है।
एफआईआर के बाद आमजनों को थोड़ी उम्मीद जगी…
ब्लॉक सूत्रों की माने तो आधा दर्जन पंचायत और रोजगार सेवकों पर पूर्व में भी एफआईआर और जांच हो चुकी है। इसके बावजूद एक-एक पंचायत सेवकों को पंचायत अलॉट किया जा चूका है। ऐसे में ईमानदारी पूर्वक कार्य की उम्मीद करना बेईमानी होगी। इधर जिले के उपायुक्त जिले की विकास गति देने के लिए रात दिन काम कर रहे है। परीक्षा परिणाम हो या मनरेगा का काम हो अवल स्थान पाने के लिए उपायुक्त सहित जिले के अधिकारी रात दिन जुटे हुए है। लेकिन वहीं जिले और प्रखंड को बदनाम करने के लिए पंचायतों के रोजगार सेवक, पंचायत सेवक, कनीय और सहायक अभियंता फजीर्वाड़ा करने में जुटे है । बहरहाल एफआईआर के बाद आमजनों को थोड़ी उम्मीद जगी है।
देवघर// दुर्गा पूजा को लेकर एसडीओ की अध्यक्षता में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और पूजा समिति के सदस्यों के साथ बैठक हुई। बैठक के बाद जिला प्रशासन ने गाइड लाइन जारी किया।
पूजा हेतु पंडाल का निर्माण कमजोर बॉस-बल्ले से नहीं करें एवं पंडाल की उँचाई सीमित रखा जाए यथा किसी भी दशा में पंडाल 3 मीटर से कम उँचाई का न लगाया जाय तथा गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देंगे। साथ ही प्रवेश द्वार गुफानुमा अथवा घुमावदार न बनाकर पारदर्शी तरीके से बनाया जाए।
पंडालों में व्यवहृत होने वाले फेब्रिक सामग्री को अग्निरोधी पेंट (Fire Reetardant Solution) में डुबाकर सुखाने के बाद प्रयोग करेंगे। (अग्नि निरोधक घोल हेतु सामग्री की भाग का अनुपात अमोनिया सल्फेट, अमोनियम कार्बोनेट, बोरैक्स, बोरिक एसिड, एलम एवं पानी क्रमशः 4 भाग. 02 भाग, 01 भाग, 02 भाग एवं 35 भाग (मात्रा से) लेकर घोल बनाने के बाद पंडाल के कपड़ों को उक्त घोल में भींगने हेतु छोड़ देगे। कपड़ा के पूर्ण रूप से भींगने के बाद उसे सुखाकर पंडाल बनायेंगे।
महिलाओं एवं पुरुषो लिए अलग-अलग प्रवेश एवं निकास द्वार का व्यवस्था करेंगे।
किसी भी प्रकार के सिंथेटिक / ज्वलनशील प्रकृति वाले सामानों का प्रयोग नहीं करेंगे। कम से कम दो निकास द्वार का व्यवस्था करेंगे तथा हिन्दी और अंग्रेजी में Well Illuminated Paint से “प्रवेश एवं निकास’ शब्द लिखेंगे। महिलाओं एवं पुरुषो लिए अलग-अलग प्रवेश एवं निकास द्वार (चमकीला यथा चिन्हित) का व्यवस्था करेंगे। जहाँ तक संभव हो सके दोनों रास्ते एक दूसरे के विपरीत दिशा में हो।
प्रकाश की वैकल्पिक व्यवस्था हेतु पर्याप्त संख्या में जेनरेटर/इमरजेंसी लाईट की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। प्रकाश की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण असामाजिक तत्व कभी-कभी महिलाओं के साथ छेड़खानी करने की कोशिश करते हैं। अतः इसका अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करेंगे।
Electric Wire के सभी Joints को Properly Taping किया जाय तथा PVC Electric Wire/Conduits के सहारे ले जाया जाय। Loose Wiring नहीं किया जाय। विद्युत व्यवस्था अपनी देख-रेख में किसी अनुज्ञप्तिधारी संवेदक के माध्यम से ही कराया जाय। हैलोजन लाईट का प्रयोग किसी भी दशा में पंडाल या अस्थाई निर्माण के अन्दर में नहीं किया जाय।
पंडाल के अन्दर कित्ती भी दशा में भट्टी का प्रयोग नहीं किया जाए
पंडालों में असामाजिक गतिविधियों पर निगरानी हेतु C.C.T.V कैमरा जरूर लगाया जाय। साथ ही विसर्जन जुलूसों की विडीयोग्राफी भी करायेंगे।
पंडालों एवं झांकी वाले क्षेत्र में पर्याप्त संख्या में स्वयंसेवकों (Volunteer) की प्रतिनियुक्ति करेंगे। साथ ही उनके स्पष्ट पहचान हेतु कोई विशेष रंग का ड्रेस/टी-शर्ट/पहचान पत्र उपलब्ध करायेंगे, ताकि आमजनों, पुलिस एवं दण्डाधिकारियों को स्वयंसेवकों (Volunteer) की आसानी से पहचान किया जा सके तथा एक-दूसरे से सुगमतापूर्वक समन्वय स्थापित हो सकें।
दुर्गापूजा समिति के द्वारा सभी पंडालों के प्रतिनिधि का नाम एवं मोबाईल नंबर एवं स्वयंसेवकों (Volunteer) की सूची संबंधित थाना को उपलब्ध कराया जाय एवं एक प्रति अनुमंडल कार्यालय को भी प्रेषित किया जाए।दुर्गापूजा समिति यह सुनिश्चित करेंगे कि यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो। वाहन पड़ाव सुनिश्चित करेंगे तथा अपने स्वयंसेवकों के माध्यम से यत्र-तत्र वाहनों का पड़ाव न होने देंगे ताकि सड़क जाम न हो।
दुर्गापूजा समिति वाहन पड़ाव / पार्किंग हेतु अलग से प्रर्याप्त स्थान चिन्हित करेंगें। उक्त पार्किंग स्थान पर C.C.T.V कैमरा भी लगायेंगे, ताकि असमाजिक तत्वों के किसी भी तरह की गतिविधियों पर सतत् निगरानी रखा जा सकें। साथ ही 100 मीटर के दायरे में कोई भी वाहन खड़ी नहीं किये जाए, अन्यथा गाड़ी जब्त कर अग्रेत्तर कार्रवाई की जायेगी।पंडालों/झांकियों में किसी प्रकार का अवैध विद्युत कनेक्शन नहीं लेंगे। इस हेतु विधिवत अस्थाई विद्युत कनक्शन विद्युत कार्यालय से प्राप्त करेंगे। किसी भी तरह की अप्रिय घटना की स्थिति में यदि किसी पंडाल झांकी में अवैध विद्युत कनेक्शन पाया जाता है, वैसी स्थिति में सारी जवाबदेही पूजा समिति की होगी।
पंडाल के आस-पास पूरी तरह से आतिशबाजी प्रतिबंधित रहेगा।
पूजा स्थल में अश्लील गाना नहीं बजायेंगे एवं लाउडस्पीकर ऊँची आवाज में नहीं बजायेंगे। माननीय उच्च न्यायालय झारखण्ड, राँची के द्वारा पारित आदेश के आलोक में डी० जे० के उपयोग पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। Noise Polution Regulation & Control Rules, 2000 के अंतर्गत दिन में 55 D.B. तक एवं रात 10:00 बजे तक 45 DB. तक ध्वनि विस्तारक यंत्र (सामान्य माईक) का उपयोग अनुमोदित है, जिसका पालन सुनिश्चित किया जाय।
पूजा पंडाल समिति. पूजा परिसर में प्राथमिक उपचार की निश्चित रूप से व्यवस्था रखेंगे, जिसमें बर्न संबंधी दवा उपलब्ध होनी चाहिए एवं यत्र-तत्र कुड़ा-कचड़ा नहीं फेकेगे एवं साफ-सफाई का समुचित प्रबंध रखेंगे।
देवघर// स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 का शुभारंभ देवघर समाहरणालय में किया गया। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार समाहरणालय सभागार में आज जिला स्तरीय अधिकारियों ने स्वच्छता का शपथ लिया। इसके अलावा बैठक के दौरान जानकारी दी गई कि 17 सितंबर से शुरू हुए इस अभियान में स्वच्छता रैली, वृक्षारोपण अभियान, स्कूल कॉलेज के छात्रों के बीच पेंटिंग्स प्रतियोगिता, प्रभातफेरी, एक पत्र अभिभावक के नाम कार्यक्रम, तालाब, बस स्टैंड, जैसे सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता अभियान, स्वच्छता शपथ, स्लोगन राइटिंग, भाषण, निबंध लेखन, मेंहदी आदि प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
स्वच्छता हेतु विशेष जन-जागरूकता गतिविधियां
जिसमें सभी जनप्रतिनिधि, अधिकारी, स्वयंसेवी संस्थानों के अधिकारी व सदस्य आदि भाग लेंगे। गौरतलब है कि स्वच्छता ही सेवा अभियान 17 सितंबर से 02 अक्टूबर 2025 तक जिलेभर में संचालित होगा जिसकी थीम इस वर्ष स्वच्छोत्स्व रखी गई है। अभियान के क्रम में 25 सितंबर 2025 को “एक दिन, एक घंटा, एक साथ” विशेष राष्ट्रव्यापी स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा तथा 02 अक्टूबर 2025 को स्वच्छ भारत दिवस के रूप में मनाया जाएगा। साथ ही अभियान के दौरान सभी विभागों—पंचायती राज, ग्रामीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, नगर विकास एवं आवास, महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग—की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। कार्यक्रम पांच प्रमुख केंद्रित गतिविधियों पर आधारित होगा।