साहेबगंज // जिला के बरहेट थाना क्षेत्र के सोना जोड़ी धन जोड़ी गांव में एक ही रात में 11 मोबाइल फोन चोरी का मामला प्रकाश में आया है जो एक हैरान करने वाली घटना है। घटना है कि थाना क्षेत्र के सोनाजोरी धन जोड़ी गांव में बीते रात्रि यानी कि बुधवार रात्रि लगभग 11 मोबाइल की हुई चोरी एक साथ हुई।
मोबाइल की चोरी दुकान से नहीं बल्कि अलग-अलग घरों से अलग-अलग मोबाइल की चोरी हुई है। इस घटना से गांव के लोगों में काफी दहशत है।गांव के पीड़ितों के अनुसार मोबाइल चोर एक ही रात में 11 मोबाइल की चोरी की। जिसमें अलग-अलग घरों से चोरी की गई है। चोर किधर से घुसा और कब मोबाइल लेकर भाग इनमें से एक भी पीड़ित को कुछ जानकारी नहीं । बरहेट थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।
