जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम जिले के सुदूरवर्ती धालभूमगढ़ प्रखंड के नरसिंहगढ़ स्थित हनुमान वाटिका मंदिर के महावीरी झंडा के समीप असामाजिक तत्वों द्वारा मांस रखने पर ग्रामीण आक्रोशित हो उठे और विरोध शुरू कर दिया।
आक्रोशित लोगों ने एनएच 18 पर टायर जलाकर जाम कर दिया। सैकड़ों लोगों ने “जय श्री राम” के नारों के साथ प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस- प्रशासन ने लोगों से रोड खाली करने का आग्रह किया, लेकिन भीड़ नहीं मानी. करीब पांच घंटे तक एनएच 18 पर तनाव की स्थिति बनी रही. बताया जाता है कि असमाजिक तत्वों ने मंदिर की घंटी समेत अन्य वस्तुएं भी गायब किया है. यह घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है. आपको बता दें कि इससे पहले 17 फरवरी 2024 को भी मंदिर में प्लास्टिक में भरा मांस पाया गया था, जिसकी जांच रिपोर्ट एक साल बीत जाने पर भी सामने नहीं आई, जिससे क्षेत्र में नाराजगी फैल गई है. इधर घटना की सूचना पर पहुंचे जमशेदपुर ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि महावीरी झंडा के समीप से प्रतिबंधित मांस को जप्त कर जांच के लिए भेज दिया गया है। विरोध कर रहे लोगों को समझा- बुझाकर शांत कराया गया है. जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटना को लेकर हिंदूवादी संगठन सनातन उत्सव समिति के अध्यक्ष चिंटू सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रशासन से दोषियों को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है. उन्होंने बताया कि हिंदुओं के पर्व में ही इस तरह की घटनाएं होती है जिससे सामाजिक समरसता बिगड़ रहा है. हालांकि उन्होंने भरोसा जताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन निष्पक्ष कार्रवाई करेगी।
जमशेदपुर झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता रामनवमी के विसर्जन के दिन जमशेदपुर के विभिन्न अखाड़ा समितियों का दौरा किया।
जहां उन्हें पगड़ी पहनाकर एवं तलवार भेंट कर सम्मानित भी किया गया.अखाड़े में डंका की धुन सुनकर बन्ना गुप्ता खुद को रोक नहीं पाए और जमकर डंका बजाया और अपनी लाठी भांजते हुए अखाड़े का लुत्फ उठाया.मौके पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने झारखंडवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रभु श्रीराम का जीवन हमें सामाजिक प्रेरणा देता हैं.रामनवमी के विसर्जन के दिन राम भक्तों की सहायता हेतु मानगो चौक पर मानगो कांग्रेस प्रखंड के अध्यक्ष ईश्वर सिंह,जमशेदपुर टेलर्स ट्रक ओनर्स एसोसिएशन, कुशवाहा संघ मानगो, राष्ट्रीय एकता मंच, विश्वकर्मा कल्याण समिति, रौनियार वैश्य कल्याण समिति,तैलिक एकता मंच,कदमा रंकणी मंदिर के सामने,बन्ना गुप्ता फैन्स क्लब, के द्वारा लगाए गए सहायता शिविर में पहुंच कर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने राम भक्तों की सेव किया और उनके साथ भोग खाकर सभी लोगों को रामनवमी की शुभकामनाएं दिया.इस दौरान सहायता शिविर के आयोजन कर्ताओं ने पूर्व मंत्री को पगड़ी तलवार अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया..
रांची/देवघर झारखंड के मुख्य सचिव अलका तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न उच्चस्तरीय समिति की बैठक में देवघर जिला के कुंडा थाना क्षेत्र के देवघर हवाई अड्डा के समीप नया ओपी खोलने के फैसले पर मोहर लगाई गई।
देवघर जिला मुख्यालय से 12 किलोमीटर और कुंडा थाना से 7 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हवाई अड्डे के समीप नया पुलिस आउट पोस्ट (ओपी) खोलने के पीछे का कारण देवघर एयरपोर्ट के समीप हो रहे अपराधिक घटनाओं को रोकना मुख्य उद्देश्य है। पिछले कुछ दिनों में आपराधिक घटनाएं भी बढ़ी हैं। इसके मद्देनजर आम लोगों की सुरक्षा के लिए उच्चस्तरीय समिति की बैठक में पुलिस आउट पोस्ट खोलने पर मुहर लगाई गई। ओपी के सृजन में लगभग चार करोड़ रुपए के खर्च का अनुमान है।
देवघर पुलिस साइबर क्राइम के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चला रही है आए दिन साइबर अपराध के आरोप में गिरफ्तारी भी हो रही है ।
शनिवार के दिन देवघर पुलिस ने छापेमारी कर एक महिला को गिरफ्तार किया पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि मधुपुर थाना अंतर्गत ग्राम नवापतरो स्थित ईंट-भट्ठा के पास में कुछ संदिग्ध साइबर अपराधी, जिसमें महिला भी शामिल है, फर्जी बैंक / कस्टमरकेयर / सरकारी पदाधिकारी बनकर आमलोगों को अपने फर्जी नंबर से कॉल कर झांसे में लेकर ठगी करते हैं। वरीय पदाधिकारी के आदेशानुसार मधुपुर थाना अंतर्गत ग्राम नवापतरो स्थित ईंट-भट्ठा के पास में छापामारी कर एक महिला साइबर अपराधी को पकड़ा गया। पकड़ी गई महिला के पास बरामद मोबाईल/ सिम के प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि उक्त महिला साइबर अपराधी फर्जी कस्टमर केयर पदाधिकारी बनकर Dream 11 में पैसा इन्वेस्ट कर लाभ कमाने का झांसा देकर ऑनलाईन ठगी करते हैं।
गिरफ्तार अभियुक्ता का नाम व पता बबली कुमारी उम्र 19 वर्ष पति भीम दास ग्राम नवापतरो थाना मधुपुर जिला देवघर, झारखण्ड गिरफ्तार अभियुक्ता के पास से जप्त 01 मोबाईल नंबर पर प्रतिबिम्ब पोर्टल पर शिकायत दर्ज पाया गया है।
इसके अलावे पुलिस ने अन्य जगहों पर छापेमारी की और कुल 7 साइबर आरोपी को किया गिरफ्तार
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
पंकज कुमार उम्र 26 वर्ष पिता शंकर दास ग्राम नयाचितकाठ थाना रिखिया
ब्रह्मदेव कुमार मंडल उम्र 27 वर्ष पिता रघुबीर मंडल सा० दुधवाचक थाना पालाजोरी
पंकज यादव उर्फ बमबम यादव उम्र 28 वर्ष पिता जयनारायण यादव सा0 दहीजोर थाना मोहनपुर
संजय कुमार मंडल उम्र 25 वर्ष पिता पंचा मंडल सा० राकुडीह थाना जसीडीह
छोटेलाल यादव उम्र 27 वर्ष पिता जयनारायण यादव सा0 दहीजोर थाना मोहनपुर
अशोक यादव उम्र 28 वर्ष पिता हरिमोहन महतो सा० चितरपोका टोला ढोड़वारी थाना मोहनपुर
मुस्ताक अंसारी उम्र 20 वर्ष पिता अतिकुल आलम सा० श्रीडंगाल थाना चितरा सभी जिला देवघर, झारखण्ड
कुल 07 अभियुक्तों में से 03 अभियुक्त के पास से जप्त 03 मोबाईल नंबर पर प्रतिबिम्ब पोर्टल पर शिकायत दर्ज पाया गया है तथा शेष 04 अभियुक्तों के पास से जप्त मोबाईलनम्बर / आई0एम0ई0आई0 पर JMIS Portal पर शिकायत दर्ज पाया गया है।
अयोध्या समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद आज पहली बार पहुंचे दर्शन करने श्रीरामजन्मभूमि ।
सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने राम लला का सपरिवार किया दर्शन,अपनी बहू बेटे और पोते बेटी के साथ लिया राम लला का आशीर्वाद, राम जन्मोत्सव के मौके पर अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद ने किया राम लला का सपरिवार दर्शन, सांसद अयोध्या ने बताया खुद को सौभाग्यशाली, कहा जल्द आएंगे सपा सुप्रीमो राम लला का दर्शन करने, राम मंदिर निर्माण को लेकर कहा की अभी अधूरा है राम मंदिर, डेढ़ 2 साल लगेंगे मंदिर निर्माण पूर्ण होने में..
देवघर में कांग्रेस नेता सह झारखंड सरकार के स्वास्थ मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने वक्फ बोर्ड संशोधन बिल को लेकर बयान देते हुए कहा कि किसी भी हाल में हम यह संशोधन बिल झारखंड में लागू नहीं होने देंगे।
उन्होंने आगे नीतीश कुमार और चिराग पासवान पर भी निशाना साधते हुए कहा कि मुस्लिम समाज ने नीतीश कुमार को विधायक सांसद मंत्री और मुख्यमंत्री बनाया लेकिन नीतीश कुमार अल्पसंख्यकों के साथ धोखा कर रहे हैं। मंत्री ने कहा कि अल्पसंख्यकों की भलाई मोदी सरकार नहीं कर सकती है तो बुरा क्यों करते हैं।
हमें समझ में नहीं आता है कभी तीन तलाक तो कभी एन आर सी तो सीएए ले आते हैं जब मुस्लिम समाज ने इसकी मांग नहीं की तो केंद्र सरकार ने इसे क्यों लाया। आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी का धन्यवाद करते हैं कि वो इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट गए हैं। और हमलोग झारखंड में लागू नहीं होने देंगे वहीं आगामी चुनाव में बिहार में भी हमलोगों की सरकार बनेगी तो वहां भी वक्फ संशोधन बिल लागू नहीं होने देंगे।
उधवा। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव ने गुरुवार को राजमहल विधानसभा क्षेत्र के उधवा प्रखंड के विभिन्न अग्नि पीड़ित परिवारों के बीच नगरी के साथ राहत सामग्री का वितरण किया गया।
जानकारी के अनुसार भाजपा नेता बजरंगी प्रसाद यादव को सूचना मिला था कि प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत में आग लगने से कई घर जलकर राख हो गया था। जानकारी मिलते ही भाजपा नेता बजरंगी प्रसाद यादव ने गुरुवार को उधवा पहुंच कर प्रखंड क्षेत्र के पश्चिमी उधवा पंचायत अंतर्गत खाड़ी टोला में चार,बाबू टोला में एक,पूर्वी प्राणपुर पंचायत के शांति मोड़ में दो तथा राधानगर में एक अग्नि पीड़ित परिवारों से मिलकर घटना से संबंधित जानकारी ली।साथ ही उन्होंने राहत सामग्री जिसमें चावल,तिरपाल साड़ी गुड़ आदि का वितरण किया।वही पीड़िताओं को आर्थिक सहयोग भी किया है। इस संबंध में भाजपा नेता बजरंगी प्रसाद यादव ने कहा कि वह हमेशा लोगों के साथ खड़े हैं।
उन्होंने बताया कि जैसे ही उनको सूचना मिला तो उन्होंने तुरंत लोगों के बीच पहुंचकर राहत सामग्री का वितरण किया गया।मौके पर भाजपा नेता पंकज घोष,सुनील प्रमाणिक कृष्ण शर्मा सत्य प्रकाश सिन्हा, मैदुल इस्लाम,संदीप घोष,राहुल मंडल,रूपेश्वर सरकार,पृथ्वीराज,राहुल भगत सहित अन्य मौजूद थे।
गोड्डा में अडानी पावर के खिलाफ जमीन रैयतों का आक्रोश चरम पर पहुंच गया है। रैयतों का आरोप है कि जमीन अधिग्रहण के बदले स्थायी नौकरी का वादा करने वाली अडानी कंपनी ने न केवल वादाखिलाफी की, बल्कि उन्हें आउटसोर्सिंग कंपनी ‘इनोव’ में ठेका नौकरी दी।
अब हाल ही में इनोव से करीब 178 रैयत कर्मचारियों को अचानक निकालकर चौथी आउटसोर्सिंग कंपनी में शिफ्ट करने की तैयारी ने आग में घी डाल दिया है। गुस्साए रैयतों ने इसके खिलाफ भूख हड़ताल शुरू कर दी है।रैयतों का कहना है, “हमें बार-बार आश्वासन दिया गया कि कंपनी पूरी तरह चालू होने पर अडानी में सीधी नौकरी मिलेगी। लेकिन अब जब प्लांट शुरू हो गया, तो हमें एक और आउटसोर्सिंग कंपनी में धकेला जा रहा है।” विरोध करने पर कंपनी ने इनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज करा दिया, जिससे रैयतों में डर और नाराजगी और बढ़ गई।इस मुद्दे को लेकर रैयतों ने कांग्रेस विधायक दल के नेता और पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव से गुहार लगाई। बीते दिन हुई मुलाकात में रैयतों ने कहा, “अब आप ही हमारी आखिरी उम्मीद हैं।” विधायक ने उनकी मांग को जायज ठहराते हुए कहा, “आपके साथ अन्याय हुआ है, मैं इस लड़ाई में आपके साथ हूं।”आज दोपहर 1 बजे प्रदीप यादव धरनास्थल पर पहुंचे और अडानी के खिलाफ जमकर गरजे। उन्होंने चुनौती भरे लहजे में कहा, “अगर अडानी ने यह जुल्म बंद नहीं किया, तो एक और आंदोलन के लिए तैयार हो जाए। मेरे एक आवाज पर 50 हजार लोग सड़कों पर होंगे। न कोई अंदर जाएगा, न बाहर आएगा, कोयले का एक टुकड़ा भी प्लांट में नहीं जाने देंगे।” विधायक के तीखे तेवर देख अडानी ने तुरंत अपने प्रतिनिधियों को धरनास्थल पर भेजा और बातचीत की पेशकश की। यादव ने साफ कहा, “ये बच्चे लड़ने नहीं आए, बस अपना हक मांग रहे हैं। जमीन लेते वक्त जो वादा किया था, उसे पूरा करें और इनके खिलाफ दर्ज मुकदमा वापस लें।” अडानी प्रतिनिधियों ने जवाब दिया, “हम कल दोनों पक्षों के साथ बैठकर इस पर विचार करने को तैयार हैं।”अब कल सुबह मोतिया थाना में जिला प्रशासन, अडानी प्रतिनिधि, कर्मचारी प्रतिनिधि और विधायक के प्रतिनिधि एक बैठक करेंगे, जिसमें इस विवाद को सुलझाने की कोशिश होगी। रैयतों की भूख हड़ताल और विधायक की चेतावनी ने अडानी को बैकफुट पर ला दिया है, लेकिन नतीजा कल की वार्ता पर टिका है।
जमशेदपुर बिष्टुपुर स्थित एलआईसी बिल्डिंग के ऑफिस से लाखों रुपये गायब होने का मामला सामने आया है।
घटना की जानकारी कर्मचारियों को बुधवार सुबह मिली, जब वे एलआईसी ऑफिस पहुंचे. इस दौरान तिजोरी का ताला टूटा पाया गया, और कैंपस में लगे सीसीटीवी के रिकॉर्ड और डिवीआर भी गायब मिले। इससे पूरे ब्रांच में हड़कंप मच गया।
इसकी जानकारी बुधवार सुबह कर्मचारियों ने बिष्टुपुर एलआईसी के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक के राजेश राजन सिन्हा को दी. उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।
मीडिया से बात चीत करते हुए उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह कर्मचारी ऑफिस पहुंचे. जहां सीसीटीवी नहीं चलने की सूचना मिली. उन्होंने इंजिनियर को बुलाया तभी पता चला की सीसीटीवी के रिकॉर्ड गायब है. वहीं तिजोरी का ताला भी टूटा पाया गया।…सुचना मिल रही हैं की 55 लाख से अधिक के गायब होने की आशंका है. फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच कर जाँच में जुट गई हैं और आगे की कार्रवाई कर रही हैं।
जमशेदपुर के एमजीएम पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी हैँ, पुलिस ने आपराधी को घटना को अंजाम देने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया ।
दोनों गिरफ्तार अपराधी मे एक विश्वजीत सिंह उर्फ़ रौकी, दूसरा राहुल सिंह उर्फ़ छोटू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से तीन हथियार बरामद किया है। दो देशी पिस्टल और एक देशी कट्टा बरामद किया गया है, साथ ही दोनो के पास से एक बाइक भी जप्त की गईं है।
एसएसपी कुशोर कौशल ने प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली की दो अपराधी एक स्कूल के पास दिख रहें हैँ। जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार किया, पूछताछ मे पाता चला की पूर्व मे भी इन दोनों ने आपराधिक घटनाओ को अंजाम दें चुके है। फायरिंग, डरा धमकाना, और छीनतई जैसे मामलों ने जेल भी जा चुके है। उन्होंने कहा कि ये लोग शहर मे नया गैंग बनाने के फिराक मे थे, मगर पुलिस ने दोनों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया, फिलहाल पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।
जमशेदपुर के आजाद नगर थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है।
बताया जा रहा है कि रोड नंबर 2 में युवती अपने भाई के साथ गोलगप्पा खा रही थी। तभी इरशाद नाम का युवक और उसके साथी वहां पहुंचे।
युवती पर भद्दे कमेंट करना शुरू कर दिया। युवती के भाई ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं, आरोपियों ने बैट से युवती के सिर पर भी मारा। हमले में युवती के सिर में गंभीर लगी है। उसे तुरंत एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर आक्रोश है। वे आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
प्रयागराज : जब से उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनी है और योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री का पद संभाला है तभी से बुलडोजर से घर तोड़ने की नई परंपरा को शुरुआत की है।
उत्तर प्रदेश के बुलडोजर कार्रवाई को लेकर देशभर में कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। इस कार्रवाई को लेकर सबकी अलग-अलग राय हैं, लेकिन सुप्रीम कोर्ट इसको लेकर सख्त रुख अपनाए हुए है। सुप्रीम कोर्ट लगातार इस तरह की कार्रवाई की निंदा के साथ अधिकारियों को फटकार लगा रहे हैं। इसके साथ ही कई मामलों में मुआवजा देने का फैसला भी सुना रहा है।
वकील , प्रोफेसर और अन्य तीनों लोगों के घरों पर बुल्डोजर एक्शन सीएम योगी को महंगा पड़ा
ऐसे ही एक मामले में आज सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया है। प्रयागराज में एक वकील, एक प्रोफेसर और तीन अन्य के घरों को ध्वस्त करने का मामला में सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा । कोर्ट ने सुनवाई करते हुए कहा कि घर गिराने की प्रक्रिया असंवैधानिक थी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा यह हमारी अंतरात्मा को झकझोरता है। आगे कहा कि राइट टू शेल्टर नाम भी कोई चीज होती है। हर काम के लिए उचित प्रक्रिया नाम की भी कोई चीज होती है हर जगह मनमानी ठीक नहीं है। उत्तर प्रदेश सरकार को फटकार लगाते हुए कहा कि इस तरह की कार्रवाई किसी तरह से भी ठीक नहीं है।
पांच पीड़ितों की 10 10 लाख मुआवजा देने का दिया आदेश
सुप्रीम कोर्ट ने योगी सरकार के द्वारा किए गए कार्यवाही को गलत बताया और प्रयागराज विकास प्राधिकरण को आदेश दिया है कि पांचों पीड़ितों को 10 10 लाख रुपया हर्जाने का भुगतान करें । सुप्रीम कोर्ट ने इस कार्यवाही की निंदा भी की वही इससे पहले सीएम योगी ने भी अपने एक इंटरव्यू के दौरान कहा है कि बुलडोजर कार्रवाई कोई उपलब्धि नहीं है ।
सुप्रीम कोर्ट के फैसले का पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने तारीफ किया
सपा सुप्रीमो और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले की तारीफ की और कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया कि पीड़ितों को 10-10 लाख मुआवजा दिया जाए।
सुप्रीम कोर्ट का ये आदेश स्वागत योग्य है कि प्रयागराज में 2021 में हुए एक बुलडोजर एक्शन पर सभी 5 याचिकर्ता को प्रयागराज विकास प्राधिकरण द्वारा 6 सप्ताह में 10-10 लाख मुआवजा दिया। इस मामले में कोर्ट ने नोटिस मिलने के 24 घंटे के भीतर मकान गिरा देने की कार्रवाई को अवैध घोषित किया है।
योगी सरकार को पहले भी लगा है फटकार
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार को पहले भी सुप्रीम कोर्ट की फटकार लगी है । इससे पहले नवंबर महीने में भी सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार को बुलडोजर एक्शन पर फटकार लगाते हुए कहा कि यूपी सरकार ने जिसका घर तोड़ा है उसे 25 लाख रुपए का मुआवजा दे । यह पूरी तरह से मनमानी है, उचित प्रक्रिया का पालन कहां किया गया है? हमारे पास हलफनामा है, जिसमें कहा गया है कि कोई नोटिस जारी नहीं किया गया था, आप केवल साइट पर गए थे और लोगों को सूचित किया था।
मनमानी तरीके से बुलडोजर चलाने वाली सरकारें कानून को हाथ में लेने की दोषी हैं : सुप्रीम कोर्ट
नवंबर में सुप्रीम कोर्ट ने लगाई थी बुलडोजर पर रोक सुप्रीम कोर्ट ने बुलडोजर एक्शन पर रोक लगाते हुए ये भी बता दिया कि उसका फैसला किन जगहों पर लागू नहीं होगा। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि घर बनाना संवैधानिक अधिकारी है मनमानी तरीके से घर पर बुल्डोजर चलाने वाली सरकारें कानून को हाथ में लेने की दोषी हैं ।
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरलहोती तस्वीर
आगे कोर्ट ने कहा कि राइट टू शेल्टर आम आदमी का मौलिक अधिकार है। अदालत ने योगी सरकार की जमकर फटकार लगाई और कहा था कि मकान सिर्फ एक संपत्ति नहीं है, बल्कि पूरे परिवार के लिए आश्रय है और इसे ध्वस्त करने से पहले राज्य को यह विचार करना चाहिए कि क्या पूरे परिवार को आश्रय से वंचित करने के लिए यह अतिवादी कदम आवश्यक है।
देवघर झारखण्ड राज्य ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय देवघर में बैंक का 7 वां स्थापना दिवस खास अंदाज में मनाया गया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय कार्यालय देवघर के क्षेत्रीय प्रबंधक अरुण कुमार ने केक काटकर स्टाफ एवं ग्राहकों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी । इस दौरान प्रधान कार्यालय द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैंक के अध्यक्ष मदन मोहन बरियार के द्वारा सभी 8 क्षेत्रीय कार्यालय को संबोधित किया गया जिसमें विगत वितीय वर्ष मे बैंक के उत्कृष्ट प्रदर्शन की जानकारी दी गई एवं समस्त स्टाफ एवं ग्राहकों को उनके विशेष योगदान हेतु धन्यवाद दिया गया। साथ ही अध्यक्ष द्वारा वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025 -26 में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु संकल्प लेते हुए सभी कर्मियों का उत्साहवर्धन किया गया । क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपस्थित स्टाफ सदस्यों एवं ग्राहकों के बीच मिष्ठान वितरण भी किया गया । क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि झारखण्ड राज्य ग्रामीण बैंक की स्थापना 1 अप्रैल 2019 को झारखण्ड में अवस्थित दो ग्रामीण बैंको झारखण्ड ग्रामीण बैंक एवं वनांचल ग्रामीण बैंक के विलय के पश्चात की गई थी। यह झारखण्ड राज्य का तीसरा सबसे बड़ा बैंक है जो सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में सुलभ वित्तीय सेवाएं उपलब्ध करा रहा है। इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रबंधक अरुण कुमार एवं वरीय प्रबंधक राहुल कुमार, प्रदीप कुमार यादव, कुमुद कुमार कुमुद एवं सभी अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।
जमशेदपुर पोटका के हरिना सरहुल पर्व में पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा शामिल हुए।
वहीं सबसे पहले अर्जुन मुंडा जाहेर स्थान में गये और पूजा अर्चना किया और झारखंड राज्य और देश की खुशहाली की कामना किया। मौके बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग भी हरिना सरहुल में पहुँचे । अर्जुन मुंडा ने कहा की प्रकृति से जुडा हुआ यह पर्व हैं, सारे पेड़ पौधे के बीच हमारा अस्थित्व जुडा हुआ हैं। प्राकृतिक के रंग में रंग कर सराबोर होते हैं, यही हमारा सरहुल पर्व हैं, आज के दिन तमाम देश वासियों को सरहुल पर्व की ढेर सारी बधाइयाँ देता हूँ ।
देवघर पुलिस ने देवघर के विभिन्न थाना क्षेत्रों के कुल 10 साइबर आरोपी को किया गिरफ्तार ।
साइबर आरोपी के पास से 10 मोबाइल और 11 सिम कार्ड को किया बरामद। देवघर पुलिस साइबर क्राइम के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चला रही है और साइबर आरोपी की गिरफ्तारी कर रही है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी नए नए हथकंडे अपना कर ठगी करने का काम करता था। कभी ऑनलाईन पैसा रिफंड के नाम पर तो कभी लॉटरी के नाम पर किसी से सरकारी योजना का लाभ दिलाने के नाम पर साइबर ठगी करने का काम करता है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
बिशु महरा उम्र करीब 24 वर्ष पिता लिलू महरा सा० दुधवाजोरी थाना पथरौल जिला देवघर
विकाश कुमार दास उम्र करीब 25 वर्ष पिता परमेश्वर दास सा0 पितौंजिया थाना पाथरौल
टिकैत कुमार दास उम्र करीब 23 वर्ष पिता छतीश दास सा० पितौंजिया थाना पाथरौल
रूपेश कुमार दास उम्र करीब 20 वर्ष पिता युगल दास सा० नयाखरना थाना सारठ
विकास कुमार दास उम्र करीब 28 वर्ष पिता उपेन्द्र दास सा० लेड़वा थाना पाथरौल
अरबिन्द कुमार दास उम्र करीब 27 वर्ष पिता स्व० सुधीर दास सा० लेड़वा थाना पाथरौल
देवदास महरा उम्र करीब 30 वर्ष पिता नरेश महरा सा० गोबरशाला पथरड्डा ओ0पी0 थाना सारठ
कन्हैया कुमार दास उम्र करीब 26 वर्ष पिता कारू दास सा० पनियारा थाना पाथरौल
कुन्दन कुमार दास उम्र करीब 22 वर्ष पिता बहादुर दास सा० लेड़वा थाना पाथरौल
सानू कुमार मंडल उम्र करीब 29 वर्ष पिता जलेश्वर मंडल सा० करौ थाना करौं सभी जिला देवघर