झारखंड की आवाज

Deoghar News। गिरिडीह के युवक का देवघर में पेड़ से लटका मिला शव -

Deoghar News। गिरिडीह के युवक का देवघर में पेड़ से लटका मिला शव

देवघर // जिला के जसीडीह थाना क्षेत्र के कोकहरा जोरी मोड़ के समीप बागा पाथर पहाड़ी के पास सड़क किनारे एक पेड़ से एक व्यक्ति का शव लटका हुआ मिला । स्थानीय लोगों ने पेड़ पर लटके हुए शव को देखकर इसकी सूचना जसीडीह थाना को दी गई जिसके बाद जसीडीह थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को पेड़ से लटके फंदे को काटकर नीचे उतारा ।

1004456610
स्थानीय लोग घटना स्थल पर पहुंचे

शव को देखने के लिए स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। वही घटना की सूचना इलाके में फैलने से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। भारी संख्या में ग्रामीण शव को देखने के लिए जुट गए हैं।

मृतक गिरिडीह जिला का रहने वाला था

पुलिस ने शव को उतारकर आगे की कार्यवाही करने में जुटी हुई है। स्थानीय संवाददाता के अनुसार मृतक के बारे में बताया जा रहा है कि मृतक का नाम बादल कुमार है और वह गिरिडीह जिला का रहने वाला था, अपने भाई का ससुराल मधुपुर आया था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन करने में जुटी है। पुलिस के द्वारा शव का पंचनामा करा कर पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल लाने की तैयारी की जा रही है।

Leave a Reply