झारखंड की आवाज

सात दिन से लापता युवक का पेड़ से लटकता मिला शव, इलाके में सनसनी -

सात दिन से लापता युवक का पेड़ से लटकता मिला शव, इलाके में सनसनी

दुमका // जिले के मसलिया थाना क्षेत्र के चांदना गांव स्थित वनबाद जंगल में पलाश के पेड़ से लटका एक युवक का सड़ा-गला शव बरामद होने से सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान जामताड़ा जिले के अगौया गांव निवासी 40 वर्षीय लक्ष्मीकांत मंडल के रूप में हुई है, जो पिछले सात दिनों से लापता थे.ग्रामीणों को जंगल से दुर्गंध आने पर घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर मसलिया थाना प्रभारी राजेश रंजन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

परिजनों के अनुसार मृतक धान का बीज खरीदने निकला था

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। घटनास्थल से कपड़े,एक थैला, 1100 रुपये नकद और अन्य सामान बरामद हुआ, जिसके आधार पर मृतक की पहचान की गई। परिजनों के अनुसार लक्ष्मीकांत मंडल धान का बीज खरीदने के लिए घर से निकले थे और अर्धविक्षिप्त प्रवृत्ति के थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया है। मृतक के भाई अधीर मंडल के बयान पर यूडी कांड दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply