झारखंड की आवाज

शराब पिलाने के बहाने बुलाया और कर दी हत्या , दो आरोपी गिरफ्तार, रेलवे ट्रैक के पास मिला शव -

शराब पिलाने के बहाने बुलाया और कर दी हत्या , दो आरोपी गिरफ्तार, रेलवे ट्रैक के पास मिला शव

बोरियो थाना पुलिस की कार्रवाई, 10 दिन बाद बरामद हुआ शव, अन्य एक आरोपियों की तलाश जारी

Sahibganj // साहिबगंज जिले के बोरियो थाना क्षेत्र में अपहरण के बाद हत्या के एक सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। साहिबगंज सीडीपीओ सुशील कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए मृतक का शव रेलवे ट्रैक के पास से बरामद किया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

गांव के तीन लोगों ने शराब पिलाने के बहाने ले गया था

दरअसल, बोरियो थाना क्षेत्र के बड़ा बरसिरिया निवासी 40 वर्षीय चम्पई मरांडी के अपहरण की लिखित शिकायत उनकी पत्नी संजो हेम्ब्रम ने 21 मई को बोरियो थाना में दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि 12 मई को गांव के तीन लोगों ने उनके पति को शराब पिलाने के बहाने बुलाकर अपने साथ ले गए थे, जिसके बाद से वह लापता थे।
मामले की गंभीरता को देखते हुए बोरियो थाना कांड संख्या 40/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों बाबूनी मरांडी और मंगल टुडू उर्फ कालिदास टुडू को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान दोनों ने हत्या की बात स्वीकार कर ली।

गिरफ्तार दोनों आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने एम जी आर रेलखंड के पास रेलवे ट्रैक किनारे झाड़ियों से चम्पई मरांडी का शव बरामद किया। शव की पहचान मृतक के परिजनों द्वारा कपड़ों के आधार पर की गई। पुलिस के अनुसार, हत्या के पीछे आपसी विवाद की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों में 35 वर्षीय बाबूनी मरांडी निवासी कसारिया, नीशी टोला तथा किस वर्षीय मंगल टुडू उर्फ कालिदास टुडू निवासी बड़ा बरसिरिया, सड़क टोला शामिल हैं। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।‌

इस कार्रवाई में बोरियो थाना प्रभारी समेत पुलिस टीम के कई अधिकारियों और जवानों की अहम भूमिका रही।

Leave a Reply