झारखंड की आवाज

साहिबगंज में गूंजे माँ दुर्गा के जयकारे: काटरगंज में पंकज मिश्रा ने किया भव्य पंडाल का उद्घाटन -

साहिबगंज में गूंजे माँ दुर्गा के जयकारे: काटरगंज में पंकज मिश्रा ने किया भव्य पंडाल का उद्घाटन

साहिबगंज // शारदीय नवरात्र की पावन बेला पर जब पूरा शहर भक्ति में डूबा है, तब काटरगंज की धरती पर आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला।पूर्वांचल दुर्गा पूजा समिति के भव्य पंडाल का उद्घाटन एक ऐतिहासिक क्षण बन गया केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता पंकज मिश्रा ने फीता काटकर पंडाल का शुभारंभ किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
1005560159

फीता कटते ही पूरा परिसर ‘जय माता दी’ के जयकारों से गूंज उठा। इसके बाद पंकज मिश्रा ने नारियल फोड़कर विधि-विधान से माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना की और साहिबगंज की जनता के लिए आशीर्वाद मांगा।

माँ के चरणों में साहिबगंज की खुशहाली की अरदास

इस पावन मौके पर उन्होंने माँ दुर्गा से साहिबगंजवासियों के लिए दिल से प्रार्थना की। उन्होंने कहा – “माँ दुर्गा की कृपा से हर घर में सुख-समृद्धि आए, हर व्यक्ति स्वस्थ रहे और हमारे युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलें। साहिबगंज का हर परिवार खुशहाल हो, यही मेरी कामना है।”

गणमान्यों का लगा जमावड़ा, महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

इस भव्य आयोजन में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अभिषेक कुमार, नगर अध्यक्ष रामनाथ पासवान सहित शहर के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। समिति के अध्यक्ष और समाजसेवी विमल यादव के नेतृत्व में पूरा आयोजन भव्य बना।

1005560158

आस्था का सबसे सुंदर दृश्य तब दिखा जब महिलाओं ने सिर पर कलश लेकर पारंपरिक रीति से पूजा स्थल में प्रवेश किया और कलश स्थापना की।

समिति अध्यक्ष विमल यादव ने सभी साहिबगंजवासियों को सपरिवार मेले में आने का न्योता दिया और कहा – “ये सिर्फ पूजा नहीं, ये हमारी संस्कृति, हमारे भाईचारे और एकता का पर्व है।”

चप्पे-चप्पे पर पुलिस मुस्तैद

श्रद्धालुओं की सुरक्षा में कोई चूक न हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। मौके पर सदर एसडीपीओ सुशील कुमार और जिरवाबाड़ी थानाध्यक्ष शशि सिंह दल-बल के साथ मौजूद रहे और पूरे आयोजन को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया।

कुल मिलाकर काटरगंज का यह दुर्गा पूजा पंडाल सिर्फ एक पंडाल नहीं, बल्कि आस्था, एकता और साहिबगंज की संस्कृति का प्रतीक बन गया है।

Leave a Reply