झारखंड की आवाज

Jpsc Result। सतत श्रम,एकनिष्ठ लक्ष्य,संपूर्ण समर्पण लक्ष्य को आसान बना दिया- मीनाक्षी -

Jpsc Result। सतत श्रम,एकनिष्ठ लक्ष्य,संपूर्ण समर्पण लक्ष्य को आसान बना दिया- मीनाक्षी

देवघर जिला के सारठ प्रखंड अंतर्गत बभनगामा गाॅंव निवासी,वर्तमान में लोहरदगा के अनुमंडल पदाधिकारी ठाकुर गौरी शंकर शर्मा की ज्येष्ठ सुपुत्री मीनाक्षी झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा के वित्त सेवा में द्वितीय स्थान में चयनित होने पर हर्षोल्लास का वातावरण बना हुआ है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
1002958612

मीनाक्षी ने अपनी सफलता का श्रेय माता अनीता शर्मा और पिता गौरीशंकर शर्मा को दिया है। पिता के सपने को, हमने उन्हीं के मार्गदर्शन में ,कड़ी मेहनत, धैर्य, असफलता से सीखकर, सफलता के लिए और अधिक प्रयत्नशील रहना, पारिवारिक सहयोग से प्राप्त किया,सच कहूं तो सबका कुछ- कुछ योगदान इसमें निहित है।

अंतिम समय तक धैर्य बनाए रखें,अभिभावकों का आस विश्वास,उम्मीद को जगाए रखें

झारखंड की क्षेत्रीय भाषा खोरठा, झारखंड-झारखंडियों की सेवा का उत्तरदायित्व है, यह प्रदेश की अस्मिता की निशानी है, यही सोचकर हमने इस विषय को चुनी, चुनौतियों का सामना किया और अंत में संघर्ष का सुपरिणाम सबके सामने है।हमारे चाचा जो वर्तमान में आर एल सर्राफ उच्च विद्यालय में सहायक शिक्षक पद पर पदस्थापित हैं, हरदम हमारी हौसला-अफजाई की,खोरठा को समझने में भरपूर और झारखंड से संबंधित, खासकर देवघर के बारे में हरेक छोटी बड़ी महत्वपूर्ण चीजों, तथ्यों से हमें अवगत कराकर हमारी भरपूर मदद की है। अंत में,सफलता के लिए संघर्षशील साथियों,भावी नौनिहालों से यही संदेश देना चाहूंगी कि अंतिम समय तक धैर्य बनाए रखें,अभिभावकों का आस विश्वास,उम्मीद को जगाए रखें,एक दिन आप भी अपने मनोनुकूल मंज़िल को पाने में सफल होंगे।

Leave a Reply