साहिबगंज // खबर झारखंड के साहिबगंज से है जहां साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। अब वे पुलिस पदाधिकारियों को भी निशाना बना रहे हैं। मुख्यालय डी एस पी विजय कुमार कुशवाहा के मोबाइल पर धनबाद के एक पुलिस निरीक्षक के नाम से फ्रॉड कॉल आया। व्हाट्सएप पर ‘हाय’ लिखकर बात शुरू की, फिर 48,000 रुपये की मांग की – ‘2 घंटे में लौटा दूंगा’।
डीएसपी ने फौरन भांप लिया। जूनियर अधिकारी सीनियर से इस तरह पैसे नहीं मांगता। जांच में पुष्टि हुई कि निरीक्षक का मोबाइल हैक हो गया था। डीएसपी विजय कुशवाहा बोले, “साइबर फ्रॉड से बचने के लिए सतर्क रहें। पैसे की मांग पर पहले जांचें, वजह पूछें। सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है।
News Ticker
