झारखंड की आवाज

अचानक डीसी पहुंचे सदर अस्पताल व्यवस्था सुधार करने का दिया आदेश -

अचानक डीसी पहुंचे सदर अस्पताल व्यवस्था सुधार करने का दिया आदेश

सदर अस्पताल में सफाई और विभिन्न वार्डों में मिल रही सुविधा का लिया जायजा

उपायुक्त ने अस्पताल परिसर में इलाजरत मरीजों के परिजनों से बातचीत कर सुविधा व मिल रही व्यवस्था से अवगत हुए

अल्ट्रासाउंड मशीन के क्रियान्वयन को लेकर उपायुक्त ने सिविल सर्जन को आवश्यक निर्देश

देवघर // उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री शशि प्रकाश सिंह ने सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त ने ओ0टी0, आई0सी0यू0, सिटी स्कैन, बर्न यूनिट, मेटरनिटी वार्ड के साथ विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर अस्पताल परिसर की वस्तुस्थिति का जायजा लिया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

आईसीयू वार्ड के अलावा दवाखाना एवं ओपीडी का किया निरीक्षण

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त द्वारा चिकित्सकों का रोस्टर, उपस्थिति पंजी आदि की जांच भी की गई। इसके अलावे उपायुक्त ने अस्पताल में स्तिथ आईसीयू वार्ड के अलावा दवाखाना एवं ओपीडी का निरीक्षण करते हुए उन्होने पंजीकृत मरीजों की संख्या का अवलोकन करते संबंधित चिकित्सकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। साथ ही अल्ट्रासाउंड मशीन के क्रियान्वयन को लेकर सिविल सर्जन को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया।

भर्ती मरीजों से किया बातचीत

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने सदर अस्पताल परिसर में मरीजों के परिजनों से बातचीत कर उन्हें मिल रही सुविधा व व्यवस्था से अवगत हुए। आगे उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियो को निर्देशित किया कि सदर अस्पताल की सफाई नियमित रूप से होनी चाहिए और आम लोगों को समुचित स्वास्थ्य सेवाएं मिलनी चाहिए, ताकि सदर अस्पताल की एक अच्छी छवि बने। इसके अलावे उन्होंने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों पूरी सेवा भाव से अपने कर्त्तव्य का निर्वहन करने का निर्देश दिया।

स्वच्छता पर दे विशेष ध्यान:- उपायुक्त

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अस्पताल परिसर के साफ-सफाई एवं सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान दे, ताकि यहाँ आने वाले लोगों को एक सुखद अनुभूति हो। साथ हीं उन्होंने कहा कि जैसा कि हम सभी जानते हैं कि एक स्वच्छ वातावरण से हीं स्वस्थ समाज का निर्माण किया जा सकता है।

1004672767
अस्पताल का निरीक्षण करते उपायुक्त एवं उप विकास आयुक्त एवं अन्य

ऐसे में यदि यहाँ ईलाज हेतु आने वाले लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए अस्पताल परिसर की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाय तो स्वच्छता के अभाव में होने वाले बीमारियों से लोगों का बचाव किया जा सकेगा। सभी का यह प्रयास होना चाहिये कि लोगों को अस्पताल परिसर में एक स्वच्छ व सुंदर माहौल उपलब्ध करायी जाय। इस दौरान उपरोक्त के अलावे उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन, अस्पताल उपाधीक्षक एवं अस्पताल के चिकित्सक कर्मी आदि उपस्थित थें।

Leave a Reply