झारखंड की आवाज

जेएलकेएम पार्टी का देवघर जिला समिति की समीक्षा बैठक संपन्न -

जेएलकेएम पार्टी का देवघर जिला समिति की समीक्षा बैठक संपन्न

देवघर // झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) देवघर जिला कमिटी के तत्वावधान में नवचयनित जिला पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक सह जिला सम्मान समारोह का आयोजन , बायपास रोड, पुरनदाहा पोखर के सामने, देवघर में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

संगठन मजबूती पर दिया जोर

कार्यक्रम की अध्यक्षता देवघर जिला अध्यक्ष चंदन कुमार वर्मा ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्र संगठन महासचिव संतोष सिंह एवं केंद्र संगठन महासचिव सदाम हुसैन उपस्थित रहे। वहीं वरिष्ठ अतिथि के रूप में आईटी इंचार्ज ध्रुव चंदवंशी ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।कार्यक्रम में जिला के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं जिला समिति के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्य योजनाओं एवं जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को पंचायत स्तर से लेकर बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया।

जिला समिति के पदाधिकारियों में जिला महासचिव पवन कुमार रवानी, खुशवंत प्रधान, रोहित राउत (पूर्व युवा जिला अध्यक्ष), संजय कुमार यादव (वरीय उपाध्यक्ष), मिलन सैन, आरती चौहान, अबरार अंसारी, विशाल रावत, अरुण महतो, उदय कुमार मंडल, प्रमोद मंडल, नंद देवदास, अखिलेश कपरी, गौतम कुमार, मुकेश यादव, विक्रम रावत, रौनक सिंह, चुन्ना सिंह, गौरी शंकर सहित जिला कमिटी के सभी सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

सैकड़ों लोगों ने झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा का दामन थामा

कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष चंदन कुमार वर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा का दामन थामा। नए सदस्यों में हरिनारायण दास, रोबिन दास, गौरी शंकर दास, सोनू पंडित, विशाल कुमार दास, राहुल दास, राजू कुमार तुरी, अमित कुमार दास, संतोष यादव, मुन्ना चौधरी, विकास यादव, राजकुमार, रविकांत मंडल, राहुल कुमार दास,

1004939342

सौरव दास, रोहन कुमार सिंह, उदय रावत, प्रभाकर यादव, धर्मवीर रावत, दिनबंधु पांडे, शिवनंदु कुमार, रंजीत मंडल सहित अन्य साथियों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की।नए सदस्यों ने संगठन को मजबूत करने एवं जनहित के मुद्दों को लेकर सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह, एकजुटता और संगठन विस्तार को लेकर नई ऊर्जा देखने को मिली।

Leave a Reply