खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास पर हुई विस्तृत चर्चा
देवघर // जिले में पारा खिलाड़ियों के हित, उनके प्रशिक्षण, खेल प्रतिभा के विकास एवं उन्हें जिला, राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से देवघर पारा स्पोर्ट्स एसोसिएशन का गठन किया गया।
बैठक में उपस्थित पारा खेलों से जुड़े खिलाड़ियों, खेलप्रेमियों एवं गणमान्य सदस्यों की सहमति से निम्नलिखित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का चयन किया गया—
- अध्यक्ष: डॉ. निरंजन अग्रवाल
- उपाध्यक्ष : आशीष झा एवं सुमिता सिंह
- सचिव : नवीन शर्मा
- संयुक्त सचिव : अनाम हैदर एवं दिलीप कुमार झा
- कोषाध्यक्ष : राजन मिश्र उर्फ लाली
- कार्यकारिणी समिति सदस्य :पायल कुमारी, अनिरुद्ध पंडित, हेमलाल मंडल, रोहित कुमार एवं रामकुमार
इस गठन प्रक्रिया में पैरालिंपिक कमिटी ऑफ़ झारखंड के सचिव कुमार गौरव ने ऑब्जर्वर की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा संगठन निर्माण की संपूर्ण प्रक्रिया को मार्गदर्शन प्रदान किया।
बैठक के दौरान पारा खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास, नियमित एवं वैज्ञानिक प्रशिक्षण व्यवस्था, जिला स्तरीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों की सहभागिता सुनिश्चित कराने, खिलाड़ियों को आने वाली विभिन्न प्रशासनिक, तकनीकी एवं आर्थिक समस्याओं तथा उनके व्यावहारिक समाधान से संबंधित विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
इस अवसर पर यह निर्णय लिया गया कि देवघर जिले में पारा खिलाड़ियों की पहचान, चयन, प्रशिक्षण एवं उन्हें आगे बढ़ाने के लिए एसोसिएशन सक्रिय रूप से कार्य करेगी तथा जिले के अधिकाधिक दिव्यांग खिलाड़ियों को खेलों से जोड़ने का अभियान चलाया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता कुमार गौरव सचिव, पैरालिंपिक कमिटी ऑफ़ झारखंड द्वारा की गई।
खेलों के क्षेत्र में राज्य का अग्रणी जिला बनाया जाएगा
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि झारखंड के प्रत्येक जिले में मजबूत जिला इकाई का गठन पारा खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। देवघर पारा स्पोर्ट्स एसोसिएशन का गठन निश्चित रूप से जिले के खिलाड़ियों के लिए एक नई दिशा और सशक्त मंच प्रदान करेगा। बैठक के अंत में सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए यह संकल्प लिया गया कि देवघर जिले को पारा खेलों के क्षेत्र में राज्य का अग्रणी जिला बनाया जाएगा।
नवनिर्वाचित जिला सचिव नवीन शर्मा ने बताया की कमिटी में अंतर्राष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी अनम हैदर सहित राष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी को भी जगह दी गई है इससे खेल को आगे बढ़ाने में काफी मदद मिलगी , पूरी टीम शानदार हैं और अच्छा कार्य करेगी।
वही उपाध्यक्ष आशीष झा ने बताया की सबसे पहले देवघर जिला में खेल रहे खिलाड़ियों से मिलेंगे और पैरा खिलाड़ियों जिला का एक डेटाबेस बनाएंगे और प्रतिभावान खिलाड़ियों को उचित मंच पर लेकर जाएंगे साथ ही झारखंड के अध्यक्ष जटाशंकर चौधरी ( Retd. IAS ) और महासचिव कुमार गौरव का आभार प्रकट किया देवघर जिला इकाई गठन करने के लिए साथ ही उम्मीद जताई पूरी टीम साथ मिलकर काम करेगी।
