झारखंड की आवाज

Deoghar Cyber Crime News। देवघर पुलिस ने 4 साइबर आरोपी को किया गिरफ्तार -

Deoghar Cyber Crime News। देवघर पुलिस ने 4 साइबर आरोपी को किया गिरफ्तार

1003755760

देवघर// जिला के सारठ थाना क्षेत्र के गोबरशाला गांव के पास स्थित जंगल में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार साइबर ठगों को दबोच लिया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त इलाके में कुछ युवक फर्जी Flipkart Cart Customer Care, Amazon Customer Care, , फर्जी बैंक अधिकारी, तथा PM Kisan Yojana/Loan दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी कर रहे हैं।

सूचना के आधार पर सारठ थाना पुलिस व पथरड्डा ओपी की टीम ने संयुक्त छापेमारी कर चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 06 मोबाइल फोन और 05 सिमकार्ड बरामद किए गए।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान :–

  • निरंजन कुमार दास, उम्र 33 वर्ष, पिता रामगोपाल दास सा. चांदमारी,थाना मधुपुर, वर्तमान पता गांव गोबरशाला थाना सारठ जिला देवघर
  • जितेंद्र कुमार दास, उम्र 20 वर्ष, पिता परेश महरा गांव पिछड़ीबाद थाना–सारठ जिला देवघर
  • दिनेश दास, उम्र 24 वर्ष, पिता सुबल दास निवासी,गांव फुलचुआ, थाना–सारठ जिला देवघर
  • सूरज कुमार दास, पिता रंजीत महरा उम्र 19 वर्ष, निवासी गाँव गोवरशाला थाना–सारठ जिला देवघर

जांच में सामने आया कि जनवरी 2025 से अब तक इनसे जुड़े 703 साइबर अपराधियों/किशोरों की गिरफ्तारी और 864 मोबाइल एवं 1107 सिम की बरामदगी हो चुकी है। जिनमें 261 प्रतिबंधित आधार लिंक्ड सिम शामिल हैं।

1 thought on “Deoghar Cyber Crime News। देवघर पुलिस ने 4 साइबर आरोपी को किया गिरफ्तार”

  1. Really digging the creativity sparked by these kinds of music platforms! It’s amazing how accessible music creation has become – no experience needed! I checked out Sprunki Incredibox and the street art vibe is so cool. Definitely a fun way to unwind and make some beats! ✨

    Reply

Leave a Reply