झारखंड की आवाज

देवघर पुलिस ने बिहार के तीन साइबर आरोपी को किया गिरफ्तार 7 मोबाइल और 9 सिम को किया बरामद -

देवघर पुलिस ने बिहार के तीन साइबर आरोपी को किया गिरफ्तार 7 मोबाइल और 9 सिम को किया बरामद

1004090482

देवघर // पुलिस ने रिखिया थाना अंतर्गत सेमरा डंगाल स्थित सरकारी कुप एवं जंगल झाड़ी बेर एवं खजुर का पेड़ के पास में छापामारी कर तीन साइबर अपराधी को किया गिरफ्तार ।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

गिरफ्तार किये गये साइबर ठगों की अपराध शैली निम्न प्रकार हैं

  • Dhani Finance अधिकारी बनकर लोन दिलाने का झांसे देकर ठगी करना।
  • फर्जी Phonepe /Paytm Customer Care पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को Cash Back का झांसा देकर Phonepe Gift Card Create करवाकर उसे Redeem करठगी करना
  • फर्जी Airtel Payment Bank पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को झांसे में लेकर Airtel Thanks App के माध्यम से Airtel Payment Bank Card बंद कर उपभोक्ताओं को झांसा देकर तथा आम सहायता के रूप में कार्ड को पुनः चालू कराने के नाम पर झांसा देकर ठगी करना

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता

  • बॉबी देओल, उम्र-22 वर्ष, पिता संजय साव, सा०-कोशनारा, थाना-बेन, जिला-नालंदा, बिहार
  • शिशुपाल कुमार, उम्र 27 वर्ष, पिता-भोला पासवान, सा०-सरौनी, थाना-कौआकोल, जिला-नवादा,बिहार,
  • संतोष कुमार, उम्र 38 वर्ष, पिता बच्यु साय, सा०-कोशवारा, थाना-बेन, जिला-नालंदा, बिहार

तीनों का वर्तमान पता सा०-पुनसिया, थाना-रिखिया, जिला-देवघर। तीनों के पास से 7 मोबाइल और 9 सिम कार्ड को पुलिस ने बरामद किया है।

Leave a Reply