झारखंड की आवाज

देवघर पुलिस का “ऑपरेशन वज्र” : एक रात में 44 वारंटों का निष्पादन, 40 वांछित/वारंटी अपराधी गिरफ्तार -

देवघर पुलिस का “ऑपरेशन वज्र” : एक रात में 44 वारंटों का निष्पादन, 40 वांछित/वारंटी अपराधी गिरफ्तार

देवघर // पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर के नेतृत्व एवं निर्देशानुसार जिलेभर में विशेष अभियान “ऑपरेशन वज्र” संचालित किया गया। इस अभियान का उद्देश्य विभिन्न मामलों में न्यायालय से निर्गत वारंटों का निष्पादन तथा कांडों में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करना था।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

44 वारंटों का निष्पादन किया गया तथा 40 अपराधियों एवं वारंटियों को गिरफ्तार कर

दिनांक 07/08 जून 2026 की मध्यरात्रि को जिले के सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ चलाए गए इस व्यापक अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने विभिन्न संभावित ठिकानों पर सघन छापेमारी की। अभियान के परिणामस्वरूप कुल 44 वारंटों का निष्पादन किया गया तथा 40 अपराधियों एवं वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

आपराधिक मामलों, न्यायालयी वारंटों तथा लंबित मामलों से संबंधित आरोपित शामिल हैं।

अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु पूर्व में ही सभी थाना क्षेत्रों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए थे। फरार वारंटियों एवं आरोपितों की सूची तैयार कर उनके संभावित ठिकानों की पहचान की गई तथा सुनियोजित रणनीति के तहत समन्वित कार्रवाई की गई। रात्रिकालीन छापेमारी के दौरान विभिन्न गांवों, मोहल्लों एवं अन्य संभावित स्थानों पर दबिश देकर गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई। गिरफ्तार व्यक्तियों में विभिन्न आपराधिक मामलों, न्यायालयी वारंटों तथा लंबित मामलों से संबंधित आरोपित शामिल हैं।

58 पुलिस पदाधिकारी एवं 74 पुलिस जवान की कार्यवाही

इस विशेष अभियान में पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में जिले के तीनों अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO), पुलिस निरीक्षक, 18 थाना प्रभारी, 58 पुलिस पदाधिकारी एवं 74 पुलिस जवान शामिल रहे। अभियान के दौरान सभी इकाइयों के बीच प्रभावी समन्वय एवं सटीक सूचना संकलन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ऑपरेशन वज्र” की इस उल्लेखनीय सफलता से जिले में अपराध नियंत्रण के प्रति पुलिस की प्रतिबद्धता स्पष्ट हुई है तथा फरार अपराधियों के बीच कड़ा संदेश गया है कि कानून से बचना संभव नहीं है।

Leave a Reply