झारखंड की आवाज

सड़क पर चल रहे व्यक्ति को हाईवा ने रौंदा मौके पर हुई मौत -

सड़क पर चल रहे व्यक्ति को हाईवा ने रौंदा मौके पर हुई मौत

देवघर // जिला के कुंडा थाना क्षेत्र के भोरा जमुवा में हाईवा गाड़ी ने एक व्यक्ति को रौंद दिया जिससे उसकी पर ही मौत हो गई। मृतक 50 वर्षीय सुरेन्द्र महतो है। मृतक कुंडा थाना क्षेत्र के बंधाअगार गांव का रहने वाला है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
1004669041

घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने कहा कि मृतक सुरेंद्र महतो अपने घर से निकल कर सड़क पर पैदल चल रहा था। उसी दौरान एक हाइवा चालक ने तेजगति से वाहन चलाते हुए उसे धक्का मार दिया । धक्का इतना जोरदार था कि उसके शरीर को पूरी तरह रौंद दिया । और शव पूरी तरह क्षतविक्षत हो गया। हाईवा गाड़ी का चालक धक्का मारने के बाद काफी तेजी से गाड़ी लेकर फरार हो गया।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना कुंडा थाना की पुलिस की दिया जिसके बाद कुंडा थाना प्रभारी प्रशांत कुमार सदलबल के साथ मौके पर पहुंची । पुलिस के पहुंचने पर ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखने को मिला लोगों ने कहा कि रिंग रोड और जमुआ पत्थर खदान में चलने वाला हाईवा काफी लापरवाही से गाड़ी को चलाते हैं। ग्रामीण सड़कों भी तेजी और लापरवाही से गाड़ी को चलाने का काम करते हैं। कुंडा थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल भेज दिया।

Leave a Reply