झारखंड की आवाज

वन महोत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन राजमहल सांसद,बोरियो विधायक, डीएफओ, डीडीसी ने की शिरकत -

वन महोत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन राजमहल सांसद,बोरियो विधायक, डीएफओ, डीडीसी ने की शिरकत

1002794767

साहिबगंज मंडरो प्रखंड क्षेत्र के गुर्मी पहाड पर बने फाॅसिल्स पार्क में शनिवार को वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के तत्वाधान में वन प्रमंडल ने एक दिवसीय वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजमहल सांसद विजय हांसदा, बोरियो विधायक धनंजय सोरेन, डीएफओ प्रबल गर्ग व डीडीसी सतीश चंद्रा उपस्थित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ राजमहल सांसद, बोरियो विधायक, डीएफओ व डीडीसी ने संयुक्त रूप से नन्हें पौधों को सींच कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद विजय हांसदा ने कहा कि वन महोत्सव में प्रयास यही है कि ज़्यादा से ज़्यादा पौधे हम लगाएं। पौधरोपण को आंदोलन बनाना होगा। इसे जन जन तक पहुंचना होगा। हर कोई पर्यावरण को सुधारने में अपना अपना योगदान दे। पौधरोपण से साहिबगंज के पर्यावरण में बहुत सुधार हुआ है। जन भागीदारी हुई तो सुधार हर जगह होने लगेगा। बोरियो विधायक धनंजय सोरेन ने कहा कि माइंस वाले इलाकों में पर्यावरण संरक्षण जरूरी है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

डीएफओ ने कहा कि जल्द ही फॉसिल्स पार्क में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे

ताकि वातावरण को शुद्ध रखा जा सके। डीएफओ प्रबल गर्ग ने कहा कि फॉसिल्स पार्क में मौजूद फॉसिल ये बताते हैं कि करोड़ों वर्ष पहले भी यहाँ की धरती पर पेड़ मौजूद थे। वर्षों बाद वही पेड़, पत्थर बन फॉसिल के रूप में सामने आए हैं। आज हमें इनके महत्व का पता चलता है। प्राकृतिक आपदाओं से बचने के लिए व पर्यावरण संरक्षण के लिए आज पेड़ लगाना जरूरी हो गया है। डीडीसी सतीश चंद्रा ने कहा कि वन महोत्सव को जन आंदोलन में परिवर्तित कर साहिबगंज सहित राज्य को हरा-भरा बनाने में अपनी भूमिका निभाएंगे। लोगों को भी प्रोत्साहित करने का काम किया जा रहा है। डीएफओ ने कहा कि जल्द ही फॉसिल्स पार्क में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। वहीं सैलानियों के लिए व्यवस्था को और दुरुस्त किया जाएगा। कार्यक्रम के बाद सभी ने पौधरोपण भी किया। वहीं पेड़ों में रक्षा सूत्र बांध उनकी रक्षा का संकल्प भी लिया।वन महोत्सव कार्यक्रम के दौरान लोगो के सुविधाओं के लिए जिला आपूर्ति शाखा, कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास परियोजना मंडरो सहित अन्य विभागों का शिविर लगाया गया था। जहां लाभुकों के बीच विभिन्न योजनाओं से जुड़ी परिसंपत्ति का वितरण किया गया।

Leave a Reply