झारखंड की आवाज

देवघर में साइबर ठगी के आरोप में चार गिरफ्तार, 6 मोबाइल और 7 सिम कार्ड बरामद -

देवघर में साइबर ठगी के आरोप में चार गिरफ्तार, 6 मोबाइल और 7 सिम कार्ड बरामद

देवघर: जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में देवघर साइबर थाना पुलिस ने 15 नवंबर 2026 को छापेमारी कर साइबर ठगी के आरोप में चार युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने 6 मोबाइल फोन और 7 सिम कार्ड बरामद किए हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

देवघर पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर (भा.पु.से.) के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक कैलाश प्रसाद महतो के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मोहनपुर थाना क्षेत्र से जुड़े कुछ साइबर अपराधी फर्जी कस्टमर केयर, कैशबैक और सरकारी योजनाओं के नाम पर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं।

फर्जी कस्टमर केयर और कैशबैक का देते थे झांसा

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी Google Pay, PhonePe और Paytm के फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी बनकर लोगों को कैशबैक का झांसा देते थे। इसके अलावा Airtel Payment Bank का अधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को अपने जाल में फंसाते थे।

1005709500

आरोपियों पर APK फाइल भेजकर मोबाइल का एक्सेस प्राप्त करने का भी आरोप है। ये फाइलें PM Kisan Yojana, बिजली बिल और RTO चालान के नाम पर भेजी जाती थीं। वहीं, Airtel Thanks ऐप के माध्यम से बैंक कार्ड बंद कराने और आम सहायता के नाम पर कार्ड दोबारा चालू कराने का झांसा देकर भी ठगी की जाती थी।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण

पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है:

  1. बिट्टू कुमार, उम्र करीब 24 वर्ष, पिता धनेश्वर मंडल, ग्राम जगतपुर, थाना मोहनपुर।
  2. रौशन कुमार, उम्र करीब 19 वर्ष, पिता विवेकानंद मंडल, ग्राम जगतपुर, थाना मोहनपुर।
  3. तकबुल अंसारी, उम्र करीब 30 वर्ष, पिता जामाल मियां, थाना सारठ।
  4. राजाराम कुमार, उम्र करीब 21 वर्ष, पिता ललन कुमार मंडल, ग्राम जगतपुर, थाना मोहनपुर।

सभी आरोपी देवघर जिले के निवासी बताए गए हैं।

छह मोबाइल और सात सिम कार्ड बरामद

छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 6 मोबाइल फोन और 7 सिम कार्ड जब्त किए हैं। पुलिस की तकनीकी जांच में जब्त मोबाइल नंबरों और IMEI नंबरों के विरुद्ध विभिन्न राज्यों में साइबर ठगी की शिकायतें दर्ज होने की जानकारी मिली है।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी राजाराम कुमार का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। वह देवघर साइबर थाना कांड संख्या 107/2024 में जेल जा चुका है।

पुलिस टीम ने की कार्रवाई

इस छापेमारी दल में साइबर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक अमर कुमार राम तथा मोहनपुर थाना प्रभारी संदीप कृष्णा सहित मोहनपुर थाना की टीम शामिल थी।

देवघर पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने पर APK फाइल डाउनलोड न करें। फर्जी कस्टमर केयर नंबर, कैशबैक ऑफर और बैंक अधिकारी बनकर आने वाले फोन कॉल से सावधान रहें। अपनी बैंकिंग और मोबाइल से जुड़ी गोपनीय जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें।

Leave a Reply