झारखंड की आवाज

साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर विदेशी शराब के साथ चार गिरफ्तार -

साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर विदेशी शराब के साथ चार गिरफ्तार

साहिबगंज // RPF/CIB/Malda की विशेष टीम की कार्रवाई — 18.9 लीटर विदेशी शराब, मूल्य ₹14,700/- बरामद दिनांक 13.09.2026 को विश्वसनीय सूचना के आधार पर RPF/CIB/Malda द्वारा ट्रेन संख्या 53403 (Rampurhat–Gaya Passenger) में अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध विशेष जांच अभियान चलाया गया। करणपुरतो रेलवे स्टेशन से ट्रेन के प्रस्थान के बाद GS कोच में चार व्यक्ति भारी बैगों के साथ संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिए, जिन्हें संदेह के आधार पर रोककर पूछताछ एवं तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से Officer’s Choice Elite Whisky के कुल 105 टेट्रा पैक, जिसमें कुल 18,900 ml (18.9 लीटर) विदेशी शराब, जिसकी कुल अनुमानित कीमत ₹14,700/- है, बरामद कर जब्त की गई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान

  • (1) छोटो कुमार (21 वर्ष), निवासी लखीसराय,
  • (2) हर्ष कुमार (18 वर्ष), निवासी मुंगेर,
  • (3) धर्मवीर यादव (18 वर्ष), निवासी लखीसराय तथा
  • (4) प्रवीण कुमार (19 वर्ष), निवासी लखीसराय (बिहार) के रूप में हुई।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उक्त शराब पश्चिम बंगाल के तिलडांगा क्षेत्र से खरीदकर बारहड़वा रेलवे स्टेशन से ट्रेन में लोड की गई थी तथा जमालपुर, बिहार ले जाकर स्थानीय क्षेत्र में अवैध रूप से बिक्री करने की योजना थी। सभी चारों आरोपियों को शराब सहित साहिबगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 01 पर लगभग 12:30 बजे उतारकर आगे की कानूनी कार्रवाई हेतु RPF Post/Sahibganj के सुपुर्द किया गया।

उल्लेखनीय है कि जांच के दौरान यह भी सामने आया कि छोटो कुमार पूर्व में दिनांक 05.06.2026 को RPF/Post/Barharwa में इसी प्रकार के शराब परिवहन मामले में गिरफ्तार हो चुका है, जबकि प्रवीण कुमार को दिनांक 17.07.2026 को RPF/Post/Barharwa में समान प्रकृति के मामले में गिरफ्तार किया गया था। इससे इनके द्वारा रेलवे मार्ग से शराब के अवैध परिवहन में बार-बार संलिप्त रहने की बात सामने आती है।

उक्त कार्रवाई ASI/Ravi Shankar Yadav, RPF/CIB/Malda द्वारा की गई, जिसमें RPF Post/Sahibganj के ड्यूटी स्टाफ का सहयोग रहा। बरामद शराब एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ चारों आरोपियों को IPF/Sahibganj के समक्ष प्रस्तुत कर बिहार में लागू मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं के तहत अग्रिम कानूनी कार्रवाई हेतु सुपुर्द किया गया।

Leave a Reply