
देवघर // घोरमारा स्थित शिव मंदिर धर्मशाला में जीएसटी पंजीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय दुकानदारों ने भाग लिया और जीएसटी से जुड़ी जानकारी प्राप्त की।देवघर जिले के घोरमारा स्थित शिव मंदिर धर्मशाला में वाणिज्य कर विभाग की ओर से जीएसटी पंजीकरण (GST Registration) शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य पात्र व्यवसायियों को जीएसटी के तहत पंजीकरण के लिए प्रेरित करना तथा कर संबंधी प्रक्रियाओं की जानकारी देना था।
इस अवसर पर राजस्व सहायक आयुक्त सुदामा कुमार, राजस्व पदाधिकारी शैलेश कुमार श्रीवास्तव तथा विभाग के पी.सी. झा सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे।
अधिकारियों ने व्यापारियों की समस्याओं को सुना और जीएसटी पंजीकरण की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज तथा इसके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।शिविर में मौजूद कई दुकानदारों ने जीएसटी पंजीकरण को लेकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान कराया और विभाग की इस पहल की सराहना की। अधिकारियों ने पात्र व्यवसायियों से समय पर जीएसटी पंजीकरण कराने और कर संबंधी नियमों का पालन करने की अपील की।
