झारखंड की आवाज

उच्च न्यायालय का अधिवक्ता मनोज टंडन को सुरक्षा देने का निर्देश -

उच्च न्यायालय का अधिवक्ता मनोज टंडन को सुरक्षा देने का निर्देश

1004265196

रांची // झारखंड उच्च न्यायालय ने अधिवक्ता मनोज टंडन को सुरक्षा दिलाने के लिए पुलिस प्रशासन से महाधिवक्ता राजीव रंजन को बात करने का निर्देश दिया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

उल्लेेखनीय है कि उच्च न्यायालय के अधिवक्ता मनोज टंडन की वाहन से किसी को टक्कर लग गई थी। इसके बाद लोगों ने डोरंडा स्थित उनके आवास को घेर लिया। इसके बाद मनोज टंडन को सुरक्षा के बीच डोरंडा थाना लाकर रखा गया, जहां भीड़ भी पहुंच गई।मामले में मंगलवार को कोर्ट की कार्यवाही शुरू होने के बाद इस बात का मेंशन उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एमएस सोनक की अध्यक्षता वाली खंडपीठ में उच्च न्यायालय के एडवोकेट एसोसिएशन की ओर से किया गया। इसके बाद उच्च न्यायालय ने कोर्ट में मौजूद महाधिवक्ता से कहा कि वह अविलंब अधिवक्ता मनोज टंडन और उनके के घर की सुरक्षा सुनिश्चित कराने के लिए वह पुलिस प्रशासन से बात करें।

Leave a Reply