झारखंड की आवाज

श्रावणी मेला के बाद होगी होमगार्ड भर्ती नियुक्ति आवेदन प्रक्रिया : उपायुक्त -

श्रावणी मेला के बाद होगी होमगार्ड भर्ती नियुक्ति आवेदन प्रक्रिया : उपायुक्त

देवघर // उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में होमगार्ड नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर जिला स्तरीय समिति की बैठक में गृह रक्षा वाहिनी (होमगार्ड) की नियुक्ति प्रक्रिया को सहमति दे दी गई है। साथ ही आवेदन की प्रक्रिया जुलाई माह के मध्य से शुरू कर दी जाएगी और राजकीय श्रावणी मेला, 2026 के पश्चात नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया हैं

इसके अलावा उपायुक्त ने भर्ती से जुड़े विभिन्न चरणों के लिए अधिकारियों को समय-सीमा निर्धारित करने का निर्देश दिया है। साथ ही आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने के अलावा प्राप्त आवेदनों की स्क्रूटनी और भौतिक सत्यापन के लिए आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया हैं। इसके अतिरिक्त शारीरिक एवं लिखित परीक्षा को निष्पक्ष वातावरण में आयोजित कराने से जुड़े विभिन्न तैयारियों को ससमय पूर्ण करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।

Leave a Reply