देवघर // जसीडीह थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल सवार से हथियार के बल पर नकदी और अन्य सामान लूटने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के निशानदेही पर ₹4.30 लाख नकद, दो मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, एक देसी कट्टा और अन्य सामान बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, 8 अगस्त 2026 को वादी विक्रम चौधरी के लिखित आवेदन के आधार पर जसीडीह थाना क्षेत्र के टमाटर ढाबा के पास मुख्य सड़क पर लूट की घटना की शिकायत दर्ज कराई गई थी। आरोप है कि अज्ञात अपराधकर्मियों ने मोटरसाइकिल सवार को रोककर ₹40,50,000 नकद समेत मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य सामान लूट लिया था।मामले में जसीडीह थाना कांड संख्या 269/2026, दिनांक 08.08.2026 के तहत धारा 126(2), 134, 204, 205, 307 और 310(2) BNS 2023 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई।
पुलिस टीम गठित कर शुरू हुई छापेमारी
घटना की गंभीरता को देखते हुए देवघर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर छापामारी दल का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी और अन्य माध्यमों से जांच करते हुए संदिग्धों की पहचान की और अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों में—
- 1. कुमुद पोद्दार, उम्र 34 वर्ष, पिता रविन्द्र पोद्दार, निवासी महथिया बक्सा थाना सिमुलतला, जिला जमुई (बिहार)
- 2. संजय कुमार सिंह, उम्र 55 वर्ष, पिता राम सिंह, निवासी रेंगला थाना बेलहर, जिला बांका (बिहार)
- 3. शिव शंकर कुमार, उम्र 28 वर्ष, पिता सदेव राम, निवासी गोरसामी टोला, कटोरिया थाना कटोरिया, जिला बांका (बिहार)
- 4. धनश्याम यादव, उम्र 47 वर्ष, पिता तेजो यादव, निवासी कौलाश पहाड़ी थाना बेलहर, जिला बांका (बिहार)
- 5. विनोद प्रसाद यादव, उम्र 38 वर्ष, पिता जगन्नाथ यादव, निवासी रेंगला थाना सिमुलतला, जिला जमुई (बिहार) शामिल हैं।
गिरफ्तार आरोपियों के पास से क्या-क्या मिला?
- पुलिस के मुताबिक संजय सिंह की निशानदेही पर एक मोटरसाइकिल (JH01BP-4780), एक काले रंग का रियलमी कंपनी का मोबाइल फोन, एक एप्पल कंपनी का सफेद रंग का मोबाइल फोन, दो प्लास्टिक की पुलिस डंडा और एक काला रंग का पुलिस लिखा बैग बरामद किया गया।
वहीं कुमुद पोद्दार की निशानदेही पर
- 500×840 के नोट कुल ₹4,20,000 तथा 200×50 के नोट कुल ₹10,000, यानी कुल ₹4,30,000 नकद बरामद किए गए। इसके अलावा एक एप्पल कंपनी का क्षतिग्रस्त मोबाइल फोन और एक लैपटॉप भी बरामद किया गया।
शिव शंकर कुमार की निशानदेही पर
- एक मोबाइल फोन बरामद हुआ, जिसमें घटनास्थल से मुक्त होकर आने-जाने वाली रास्ते का मैप बताया गया है।
आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया
- पुलिस जांच में गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पूर्व से भी कई मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार आरोपियों के खिलाफ बिहार के विभिन्न थानों में मामले दर्ज हैं, जिनमें BNS की धाराओं के साथ-साथ बिहार मद्य निषेध अधिनियम से संबंधित मामला भी शामिल है।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ और बरामद सामान के आधार पर मामले की आगे की जांच जारी है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस वारदात में इनके साथ और कौन-कौन लोग शामिल थे।
छापामारी टीम में शामिल रहे पुलिसकर्मी
- कार्रवाई में देवघर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जसीडीह थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं अन्य पुलिसकर्मियों के साथ तकनीकी शाखा की टीम की भूमिका रही। पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

Quick and easy access to the portal. I appreciate how secure the login feels. For anyone wondering where to go, rj777login is the way.