झारखंड की आवाज

Latehar Police को मिली बड़ी सफलता 5 वर्ष से फरार माओवादी गिरफ्तार -

Latehar Police को मिली बड़ी सफलता 5 वर्ष से फरार माओवादी गिरफ्तार

1002884979

Latehar जिले के पुलिस कप्तान कुमार गौरव के निर्देश पर लातेहार पुलिस को नक्सल उन्मूलन अभियान में बड़ी कामयाबी मिली है। कई वर्षों से फरार चल रहे माओवादी उग्रवादी जगन लोहरा को लोहरदगा जिले के पेशरार थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है।उक्त जानकारी छिपादोहर थाना परिसर में प्रेस वार्ता कर एसडीपीओ भरत राम ने दी है। गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर एसएसबी 32 वीं बटालियन, बरवाडीह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी भरत राम छिपादोहर थाना प्रभारी धीरज कुमार सिंह व लोहरदगा पुलिस के संयुक्त छापामारी दल द्वारा की गई।

Leave a Reply