झारखंड की आवाज

महिला विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे राज्यपाल -

महिला विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे राज्यपाल

जमशेदपुर: दीक्षांत समारोह सिदगोड़ा स्थित विश्वविद्यालय परिसर में होगा जहां तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। राज्यपाल के आगमन के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था की पुख्ता तैयारियां की जा रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
1002134902

इसी क्रम में जिला के उपायुक्त अनन्य मित्तल एवं वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने सिदगोड़ा स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान जिले के वरीय पदाधिकारियों ने महिला विश्वविद्यालय में की जारी तैयारियों का बारीकी से अवलोकन किया तथा सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था संधारण के मद्देनजर आवश्यक कदम उठाए जाने की समीक्षा कर मौके पर मौजूद पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया । निरीक्षण के दौरान कार्यक्रम स्थल पर पार्किंग की व्यवस्था, वीआईपी मूवमेंट के दौरान सुगम यातायात व्यवस्था बनाये रखने को लेकर प्रशासन एवं पुलिस के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि अचूक सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी सम्बन्धित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है। राज्यपाल के आगमन के मद्देनजर सभी सुरक्षा बिंदुओं की समीक्षा की जा रही, पर्याप्त संख्या में दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति रहेगी

Leave a Reply