झारखंड की आवाज

देवघर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार स्कॉर्पियो और नगद बरामद -

देवघर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार स्कॉर्पियो और नगद बरामद

Deoghar Cyber Crime News // देवघर पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर के निर्देश पर साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस उपाधीक्षक कैलाश प्रसाद महतो के नेतृत्व में 26 मई 2026 को 5 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

मारगोमुण्डा थाना क्षेत्र में छापेमारी

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन अपराधियों को पकड़ा जो खुद को Flipkart, Amazon, Airtel Payment Bank एवं PhonePe Customer Care अधिकारी बताकर लोगों से ऑनलाइन ठगी कर रहे थे।

ऐसे देते थे ठगी को अंजाम ▪️

  • PhonePe / Google Pay / PayTM पर Cashback का झांसा
  • ▪️ Gift Card बनवाकर रकम उड़ाना
  • ▪️ Airtel Payment Bank कार्ड बंद कर पुनः चालू कराने के नाम पर ठगी
  • ▪️ PM किसान योजना और लोन दिलाने के नाम पर फर्जी कॉल
  • ▪️ साइबर अपराधियों के पैसे Encash कर 25% कमीशन लेना

गिरफ्तार आरोपी

  • 1️⃣ अयुब असारी (26) – पदनियां
  • 2️⃣ मुस्तफा अंसारी (40) – जोगीडीह
  • 3️⃣ मो. बाबर अंसारी (33) – पदनियां
  • 4️⃣ इरफान अंसारी (29) – पदनियां
  • 5️⃣ समीद अंसारी (31) – पंचरूखी सभी थाना मारगोमुण्डा, जिला देवघर के निवासी हैं।

बरामद सामान

📱 मोबाइल फोन – 11📶 सिम कार्ड – 24 💳 ATM कार्ड – 16💵 नकद – ₹1,22,060 🚙 स्कॉर्पियो – 01🏍️ पल्सर बाइक – 01🔎 पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

Leave a Reply