Deoghar Cyber Crime News // देवघर पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर के निर्देश पर साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस उपाधीक्षक कैलाश प्रसाद महतो के नेतृत्व में 26 मई 2026 को 5 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।
मारगोमुण्डा थाना क्षेत्र में छापेमारी
गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन अपराधियों को पकड़ा जो खुद को Flipkart, Amazon, Airtel Payment Bank एवं PhonePe Customer Care अधिकारी बताकर लोगों से ऑनलाइन ठगी कर रहे थे।
ऐसे देते थे ठगी को अंजाम ▪️
- PhonePe / Google Pay / PayTM पर Cashback का झांसा
- ▪️ Gift Card बनवाकर रकम उड़ाना
- ▪️ Airtel Payment Bank कार्ड बंद कर पुनः चालू कराने के नाम पर ठगी
- ▪️ PM किसान योजना और लोन दिलाने के नाम पर फर्जी कॉल
- ▪️ साइबर अपराधियों के पैसे Encash कर 25% कमीशन लेना
गिरफ्तार आरोपी
- 1️⃣ अयुब असारी (26) – पदनियां
- 2️⃣ मुस्तफा अंसारी (40) – जोगीडीह
- 3️⃣ मो. बाबर अंसारी (33) – पदनियां
- 4️⃣ इरफान अंसारी (29) – पदनियां
- 5️⃣ समीद अंसारी (31) – पंचरूखी सभी थाना मारगोमुण्डा, जिला देवघर के निवासी हैं।
बरामद सामान
📱 मोबाइल फोन – 11📶 सिम कार्ड – 24 💳 ATM कार्ड – 16💵 नकद – ₹1,22,060 🚙 स्कॉर्पियो – 01🏍️ पल्सर बाइक – 01🔎 पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
