विष्णु मंडल से पूछताछ के बाद पुलिस ने सुबोध मंडल को दबोचा, हथियार बरामद; लूटकांड में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी
साहिबगंज। अपराध नियंत्रण और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत साहिबगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कल्याणचक ज्वेलरी लूटकांड में कथित तौर पर इस्तेमाल किए गए दो देशी कट्टे और दो जिंदा गोलियां बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
इस कार्रवाई की जानकारी रविवार को सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुशील कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दी।
विष्णु मंडल से पूछताछ में मिला हथियारों का सुराग
एसडीपीओ ने बताया कि राजमहल थाना कांड संख्या-174/25, दिनांक 04 जून 2025 में रिमांड पर लिए गए अभियुक्त विष्णु मंडल, पिता- युगल मंडल उर्फ मंगरू मंडल, निवासी चानन, थाना जिरवाबाड़ी से पुलिस ने पूछताछ की।
पूछताछ के दौरान विष्णु मंडल ने पुलिस को बताया कि पूर्व में हुए कल्याणचक ज्वेलरी लूटकांड में इस्तेमाल देशी कट्टे और गोलियां उसने जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के शांतिनगर निवासी सुबोध मंडल को दिए थे।
संयुक्त टीम ने शांतिनगर में की छापेमारी
मिली सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, साहिबगंज के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया गया। इसके बाद जिरवाबाड़ी और राजमहल थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने 8 अगस्त 2026 को त्वरित कार्रवाई करते हुए सुबोध मंडल को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुबोध मंडल (23 वर्ष), पिता- सीताराम मंडल, निवासी शांतिनगर लोहंडा, थाना जिरवाबाड़ी के रूप में हुई है।
निशानदेही पर दो देशी कट्टा और दो गोलियां बरामद
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर छापेमारी कर दो अवैध देशी कट्टा और दो जिंदा गोलियां बरामद की गईं। पुलिस ने बरामद हथियारों और गोलियों को जप्ती सूची तैयार कर जब्त कर लिया है।
आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज हुआ मामला
हथियार बरामदगी के मामले में जिरवाबाड़ी थाना कांड संख्या-146/26, दिनांक 09 अगस्त 2026 दर्ज किया गया है। मामले में धारा 25(1-बी)ए/26/35 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अब मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
छापेमारी टीम में ये पुलिस पदाधिकारी रहे शामिल
कार्रवाई में जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी शशि सिंह, राजमहल थाना प्रभारी हसनैन अंसारी, अवर निरीक्षक ओम प्रकाश चौहान, एएसआई कार्तिक उरांव, जिरवाबाड़ी, एसआई शिवानंद प्रसाद, राजमहल सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
पुलिस की इस कार्रवाई को कल्याणचक ज्वेलरी लूटकांड की जांच में अहम कड़ी माना जा रहा है। हथियारों की बरामदगी के बाद पुलिस अब लूटकांड से जुड़े अन्य आरोपियों और घटना में हथियारों की भूमिका की जांच आगे बढ़ा रही है।

A hidden gem for sure. I was skeptical at first but after a few rounds I am totally convinced. This is my new favorite spot bdgb777
Super fast deposits and withdrawals which is all I really care about. Great service and great games at jili168phcom.