साहिबगंज // झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कार्यकर्ताओं द्वारा स्वर्गीय निर्मल महतो की पुण्य तिथि पर श्रद्धांजली मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन नगर अध्यक्ष आदित्य यादव की अगुआई में स्थानीय मछुआ सोसाइटी परिसर में किया गया, जहां बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे।कार्यक्रम में मुख्य रूप से झामुमो जिला अध्यक्ष शामिल हुए। इस अवसर पर सभी उपस्थित जनों ने स्वर्गीय निर्मल महतो के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण, पुष्प अर्पित कर एवं मोमबत्तियां जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विचार और आदर्श आज भी पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हैं।
पूरे वातावरण में भावनात्मक एकजुटता और सम्मान का माहौल देखने को मिला।अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि निर्मल महतो का जीवन संघर्ष, समर्पण और जनसेवा की मिसाल रहा है। उन्होंने झारखंड आंदोलन और समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए जो योगदान दिया, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके विचार और आदर्श आज भी पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हैं।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने “ निर्मल महतो अमर रहें” के नारों के साथ उन्हें याद किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में संगठन की एकता और मजबूती को लेकर भी चर्चा की गई तथा आगामी दिनों में जनहित के मुद्दों को लेकर सक्रिय रहने की बात कही गई।कार्यक्रम में कई वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे, जिन्होंने स्वर्गीय निर्मल महतो को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Really solid platform with a great community feel. Everything feels very transparent and fair. Cheers to brwinbrl for the awesome setup.
Top quality service and a very professional layout. I feel like a VIP every time I log in. You should definitely visit m36jili if you want a premium feel.
Finally found a platform that actually delivers on its promises. The game variety is top notch and it feels very secure. Highly recommend phjilipark22 for anyone looking for some real action.